आमिर खान और आलिया की जोड़ी वेब सीरीज में नहीं आएगी नजर

‘‘ठग्स आफ हिंदोस्तान’’ की असफलता के दंश से आमिर खान अब तक उबर नही पा रहे हैं. हालात ऐेसे है कि उनकी समझ में नही आ रहा है कि वह अब किस फिल्म को महत्व देते हुए अपने करियर को सही दिशा में ले जाएं. पहले चर्चा थी कि वह अब नए जोश के साथ राकेश शर्मा की बायोपिक फिल्म करेंगे.

मगर फिर उन्होंने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया था. इसके बाद से अब तक चर्चा रही है कि आमिर खान अब आलिया भट्ट के साथ ओशो पर एक वेबसीरीज करने वाले हैं, जिसका प्रसारण ‘‘नेट फ्लिक्स’’ पर होगा. लेकिन ताजातरीन खबर है कि आमिर खान ने इस वेब सीरीज को करने से मना कर दिया है.

सूत्रों का दावा है कि आमिर खान ने इस वेब सीरीज को मना करके हौलीवुड फिल्म ‘‘फौरेस्ट गम्प’’ के हिंदी रीमेक में अभिनय करने के लिए हामी भरी है. वह एक साथ दो फिल्में कभी नहीं करते हैं. इसलिए उन्होंने आलिया भट्ट के साथ वेब सीरीज करने से इंकार कर दिया हैं. पर सबसे अहम सवाल यही है कि ‘‘फौरेस्ट गम्प’ के हिंदी रीमेक फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी? इस पर आमिर खान ने भी चुप्पी साध रखी हैं.

ठग्स औफ हिंदुस्तान की चीन में कमाई जानकर हैरान हो जाएंगे आप

देश में बौक्स औफिस पर औंधे मुंह गिरने के बाद आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स औफ हिंदोस्तान की चीन में हुई कमाई जान कर आप हैरान रह जाएंगे.

आमिर खान चीन में बेहद लोकप्रिय हैं. वहां उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है, यही कारण है कि चीन के बौक्स औफिस पर भी उनकी फिल्मों का काफी दबदबा रहता है. पर ठग्स औफ हिंदोस्तान की कमाई जानकर आपको झटका लगेगा.

करीब 300 करोड़ की लागत से बनाई गई यह फिल्म भारत में 150 करोड़ कमा सकी. चीन में आमिर की पौपुलैरिटी को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म वहां बेहतर प्रदर्शन करेगी. पर चीन में भी फिल्म बुरी तरह से पिटी. वहां फिल्म ने पहले दिन करीब 1.53 मिलियन डौलर, यानि करीब 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.

आपको बता दें कि यशराज ने चीन की डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ईस्टार को फिल्म के राइट्स बेचे हैं. डील 110 रूपये की मिनिमम गारंटी में तय हुई है. फिल्म को 110 करोड़ की गारंटी मिलना आमिर खान की पिछली फिल्मों के बिजनेस को देखते हुए संभव हुआ. पिछले चार वर्षों में आमिर की सभी फिल्मों ने चीन ने भर भर कर कमाई की है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें