रेड ड्रेस में शिल्पा शेट्टी ने दिखाया क्लासी लुक, फैंस लुटा रहे है प्यार

इन दिनों शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्म ‘सुखी’ को ले कर काफी सुर्खियों में थीं, लेकिन अब वे सोशल मीडिया पर अपने नए लुक को ले कर चर्चाओं में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर नया पोस्ट शेयर किया है जिसे देख कर उन के फैंस घायल हो रहे हैं. दरअसल, शिल्पा शेट्टी रेड कलर की ड्रेस में काफी बोल्ड लग रही हैं जो देखतेदेखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.


आप को बता दें कि खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. उन का हर एक स्टाइल मीडिया की हेडलाइन में छाया रहता है. ऐसा ही हाल में उन का रेड कलर की ड्रेस में क्लासी लुक धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.

शिल्पा शेट्टी अक्सर साड़ी लुक में ज्यादा नजर आती हैं, पर अब काफी समय बाद वे ऐसे क्लासी लुक में दिखी हैं. अब इस फोटो को देख कर उन के फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वे लगातार उन की फोटो पर कमेंट बरसा रहे हैं.


शिल्पा शेट्टी ने अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया है. उन्होंने लिखा है ‘रेड हॉट’ और एक हॉट इमोजी के साथ फायर इमोजी भी शेयर किया है. इस ड्रेस में शिल्पा शेट्टी गोर्जियस लग रही हैं. इस से पहले भी शिल्पा कई बार नएनए लुक्स के पोस्ट शेयर कर फैंस के दिलों पर वार कर चुकी हैं. एक्ट्रेस कभी ट्रेडिशनल लुक तो कभी बोल्ड लुक में धमाल मचाती नजर आती हैं.

शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के बारे में किया ये खुलासा, जाने क्या बोलीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में नहीं रहती है उससे कहीं ज्यादा वो अपने फैमिली को लेकर सुर्खिया बंटोरती है. उन्होने हाल में अपने और राज कुंद्रा के रिलेशन को लेकर ढेर सारी बातें कहीं है. कि कैसे उनके पति उन्हे सपोर्ट करते है या उनके काम को लेकर कैसा रिएक्ट करते है.

आपको बता दें, कि शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुखी आने वाले दिनों में रीलिज होने वाली है जिसे लेकर शिल्पा शेट्टी जबरदस्त प्रमोशन करने में लगी हुई है. इसी दौरान उन्हे अपने पति संग बॉन्ड को लेकर चर्चा की है साथ ही उनके काम को लेकर उनके पति कैसे रिएक्ट करते है वो भी बताया है शिल्पा ने काफी समय बाद राज कुंद्रा को लेकर बात कही है साथ ही उन्होने ये भी बताया है कि किसी बॉलीवुड इंडस्ट्री के लड़के साथ उन्होने शादी क्यो नहीं रचाई थी.

शिल्पा से पूछा गया कि राज आपकी किस तरह की हैल्प करते है. तो शिल्पा ने जवाब में कहा कि राज आज भी मेरे बेस्ट फ्रैंड है मैने अपने दोस्ट से शादी की है. हम दोनों एक दूसरे से सब शेयर करते है मैं आज काम कर सकती हूं तो सिर्फ राज की वजह से. राज एक प्राउड पति है. राज से शादी करने के बाद में करियर में ओर आगे बढ़ी हूं. उन्होने ही मुझे कहा कि सुखी फिल्म करो. मैं तो इसके लिए तैयार नहीं थी फिर उन्होने ही मनाया.

शादी पर क्या बोली शिल्पा शेट्टी

शिल्पा ने कहा कि मैं इंडस्ट्री में किसी से भी शादी कर सकती थी लेकिन मैं नहीं चाहती थी. मेरी वजह ये है कि अगर आप डायरेक्टर है, प्रोड्यूसर हो या एक्टर हो तो आपको कभी भी फोन आ जाता है और वहा पहुंचना होता है. इसलिए मैंने डिसाइड किया था कि मैं किसी डॉक्टर या एक्टर से शादी नहीं करूंगी. क्योकि दोनों को कहीं भी कॉल आ जाती है.

सुखी फिल्म

सुखी फिल्म की बात करें तो शिल्पा शेट्टी इसमें पंजाबी हाउस वाइफ का किरदान निभा रही है जो फैमिली में ही फंस कर परेशान हो जाती है. इसके बाद वे डिसाइड करती है कि वह स्कूल रीयूनियन में जाएंगी और वह पूरी तरह बदल जाती है. वह वापस अपनी लाइफ जीती है और घर की जिम्मेदारियों के बीच फंस कर फिर भूल जाती है.

टमाटर के बढ़ते दामों पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया Funny Video

इन दिनों टमाटर के बढ़त दामों को लेकर हर कोई चिंता में है कही टमाटर 70 रुपए किलो बिक रहे है तो कही 250 रुपए किलो. ऐसे में लोगों का टमाटर को लेकर परेशान होना जायज है. लेकिन य टमाटर केवल आम आदमी की चर्चा का विषय नहीं बन गया है बल्कि सिलिब्रिटी भी टमाटर के दामो को लेकर परेशान है राखी सावंत , सुनील शेट्टी और ऊर्फी जावेद टमाटर को लेकर रिएक्ट कर चुके है वही, अब शिल्पा शेट्टी ने टमाटर के दामो को लेकर एक वीडियो शेयर किया है. जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आपको बता दें, कि टमाटर के बढ़ते दामों को लेकर राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमे वो टमाटर का अपने ही घर पर पेड उगा रही थी, अब इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने अपना वीडियो शेयर किया है जो कि फन्नी वीडियो है. ये वीडियो शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसपर लोग खूब कमेंट कर रहे है. बता दें, इस वीडियो के साथ शिल्पा ने कैप्शन दिया है कि ‘टमाटर के दाम मेरी दिल की धड़क्कन बढ़ा रहे है’

शिल्पा शेट्टी के इस मजेजार वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे है एक फैन ने लिखा कि अंजलि ‘मैं तुम्हे छू लू ये हो नहीं सकता, तुम मुझे छू लो ये मैं होने नहीं दूंगा’ तो दूसरे यूजर ने लिखा है कि ‘मैडम आपके लिए तो सोने के टमाटर भी मंहगे नहीं है’ तो तीसरे यूजर ने लिखा है कि ‘मैडम आप तो टमाटर की पूरी फैक्टरी लगा सकती हो’.तो चौथे यूजर ने लिखा कि ये ‘टमाटर तो आपके लिए सस्ते है मंहगाई का असर तो गरीब और मीडिल क्लास वालो को ही पड़ता है आप जैसे लोगों को नहीं’.

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें