Anupamaa: फिर साथ होंगें अनुज और अनुपमा, शो में मेकर्स लेकर आए नया ट्विस्ट

स्टार प्लस का पॉपुलर शो इन दिनों हिट चल रहा है शो में हर दिन नया मोड़ देखने को मिल रहा है शो में आने वाले ट्वीस्ट की वजह से शो सुर्खियों में बना हुआ है शो टीआरपी की रेस में भी आगे चल रहा है. शो में अबतक दिखाया गया है कि अनुपमा ने शाह परिवार से रिश्ता तोड़ दिया है और वो अपनी डांस अकेडमी शुरु करने जा रही है. साथ ही अनपुमा अपने मां -भाई के साथ रह रही है.आइए आगे बताते है अपकमिंग एपिसोड में क्या होने वाला है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreya 🕊️ (@starsxempire_)

आपको बता दें, कि प्रोमो में अनुपमा अपनी मां और भाई को अनुपमा डांस एकडेमी का बैनर दिखाती है.वो अपनी इस डांस एकडेमी को शुरू कर देती है. प्रोमो में अनुपमा बच्चों को डांस सिखाते हुए नजर आ रही हैं. बच्चों को डांस सिखाते समय अनुपमा खुश नजर आती है. इधर अनुज को फोन आता है कि किसी काम से उसे अहमदाबाद जान पड़ेगा. वहीं, अनुपमा भी किसी काम से अहमदाबाद जाने को तैयार होती है. क्या एक बार अनुज और अनुपमा एक हो पाएंगे. प्रोमो में वनराज और माया भी नजर आते हैं. शो का नया प्रोमो देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. फैंस चाहते हैं कि अनुपमा और अनुज अपने रिश्ते की कड़वाहट को दूर करके एक नई शुरूआत करें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreya 🕊️ (@starsxempire_)

रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा में जल्द 5 से 6 साल का लीप आने वाला है. लीप के बाद शो की कहानी काफी बदल जाएगी. अनुपमा एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन बनेगी और अपनी डांस एकडेमी को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाएगी. वहीं, अनुज माया और छोटी के साथ रहने का फैसला करता है. लेकिन उसे हमेशा अनुपमा की याद सताती है. छोटी अनु बड़ी हो जाएगी। इसके अलावा शो में जल्द कुछ नई एंट्रीज होने वाली है.

अनुपमा के बर्थडे पार्टी में हाथों में हाथ डाले पहुंचे अक्षु और अभिमन्यु, देखें फोटोज

बीती रात अनुपमा उर्फ रुपाली गागुंली का बर्थडे था जिसकी पार्टी रखी गई है इस पार्टी में टीवी की कई जोडियां नजर आई ऐसे में ये रिश्ता क्या कहलाता है के कपल भी पार्टी में पहुंचे थे. जी हां, हम बात कर रहे है प्रणाली राठोर और हर्षद चौपड़ा कि जिन्हे फैंस एक साथ देखने के लिए तरस्ते है ये कपल कम ही एक साथ किसी पार्टी या पब्लिक प्लेस में नजर आते है हाल ही में ये कपल अनुपमा की पार्टी में एक दूसरे का हाथ पकड़कर नजर आए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harshad Chopda (@harshad_chopda)

आपको बता दे, कि रुपाली गांगुली के बर्थडे पार्टी में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ एक साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए. हर्षद और प्रणाली सीरियल में लवर हैं और असल जिंदगी में अच्छे दोस्त हैं. दोनों की बॉन्डिंग इस बर्थडे पार्टी में दिखी. प्रणाली और हर्षद काफी मस्ती करते नजर आए. रुपाली गांगुली की पार्टी में हर्षद और प्रणाली ने एक साथ ढेर सारी फोटोज क्लिक करवाईं. दोनों साथ में काफी अच्छे पोज दे रहे हैं, जिसे देख फैंस खुश हो गए.

प्रणाली के लुक की बात करें तो प्रणाली रुपाली गांगुली की बर्थडे पार्टी में काफी क्यूट लगीं. एक्ट्रेस ने नेवी ब्लू का वनपीस पहना हुआ था. एक्ट्रेस ने अपने लुक को काफी सिंपल और प्लेन रखा. वह लाइट लिपस्टिक और खुले बालों में दिखीं. इस बर्थडे पार्टी में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा मीडिया के सामने भी साथ ही नजर आए। इस दौरान दोनों के ढेर सारे सवाल किए, जिसका उन्होंने मस्ती भरे अंदाज में जवाब दिया. वहीं, हर्षद चोपड़ा भी इस पार्टी में काफी हैंडसम लगे। एक्टर ने काफी सिंपल लुक कैरी किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harshad Chopda (@harshad_chopda)

हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की जोड़ी तो फैंस ने अभीरा नाम दिया है और दोनों की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है की प्रणाली और हर्षद के अफेयर की अफवाह उड़ चुकी है और इसी वजह से दोनों को यूं साथ देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं. हालांकि, ऐसा नहीं है. दोनों सिर्फ दोस्त है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें