फैंस की तरफ से प्रियंका और अंकित को मिला एक खास तोहफा, देखें वीडियो

प्रियंका चाहर चौधरी और अकिंत गुप्ता को लोगों का खूब सारा प्यार मिला. जब दोनों बिग बॉस 16 में साथ नजर आए थे.इसके बाद से दोनों पर्दे पर एक साथ नहीं आएं है लेकिन अब इनकी फैन फॉलोइं काफी तगड़ी हो गई है फैंस इन्हे खूब प्यार लुटा रहे है हाल ही में एक फैन ने इन्हे ऐसा तोहफा दिया कि एक्टर और एक्ट्रेस दोनों ही हैरान रह गए.जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roop (@sprd_smilez)

आपको बता दें, कि अंकित गुप्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी को टैग करते हुए इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की है. चांद पर एक एकड़ जमीन तोहफे के रूप में देने के लिए वह फैन्स को शुक्रिया भी कह रहे हैं. फैन ने ये अकेले अंकित को नहीं बल्कि #priyankit को भेंट किया है. इस तोहफे को देखने के बाद अंकित और प्रियंका दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. वीडियो में अंकित उस गिफ्ट की अनबॉक्सिंग भी कर रहे हैं. जिसमें चांद पर खरीदी गई उस जमीने का रजिस्टर्ड सर्टिफिकेट भी है. इसके अलावा एक चांद भी है, जिस पर लिखा है- I Own The Moon.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

हाल ही में प्रियंका से एक इंटरव्यू के दौरान उनसे इंडस्ट्री में किसी खास दोस्त को फोन कॉल करने के लिए कहा गया था. तब उन्होंने अंकित गुप्ता का ही नंबर डायल किया था. अंकित ने जैसे ही फोन का जवाब दिया, प्रियंका को बोला- हां बेटा. ये सुनते ही एक्ट्रेस हंसने लगीं. और उन्होंने कहा कि फोन स्पीकर पर है. इसके बाद वो थोड़ा फॉर्मल हो गए. इन दोनों की बॉन्डिंग हमने बिग बॉस 16 में भी देखी है. इसके बाद इनका एक म्यूजिक वीडियो भी आया, जिसको खूब पसंद किया गया था.

अब्दु रोजिक-एमसी स्टैन की लड़ाई पर प्रियंका चाहर चौधरी ने दिया मजेदार रिएक्शन

इन दिनों बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट के बीच घर से बाहर भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक के बीच विवाद चल रहा है अब्दु ने एससी स्टैन को लेकर कई बातें कही है वहीं, एमसी स्टैन ने इऩ बातों को इग्नोर किया है लेकिन इनकी लड़ाई पर पहले शिव ठाकरे ने बयान तो, अब प्रियंका चाहर चौधरी ने अपना हैरान कर देने वाला बयान दिया है.

आपको बता दें, कि कुछ दिनों से एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक के बीच विवाद चल रहा है जिसकी वजह से मंडली टूटती नजर आ रही है साथ ही, इस दूसरे कंटेस्टेंट अपनी बात रखते नजर आ रहे है. ऐसे में एक इवेंट में प्रियंका चाहर चौधरी पहुंची थी जहां, मीडिया ने उन्हे घेर कर एमसी स्टैन और अब्दु की लड़ाई पर सवाल किया कि आप एमसी स्टेन  और अब्दू रोजिक की लड़ाई पर क्या कहना चाहती हैं? तो प्रियंका ने कहा कि अभी ठीक है न… मैं दूसरों के घर के बारे में क्यों बोलूं. अब उनकी लड़ाई हो रही है और कल उनकी आपस में सहमति भी हो जाएगी. इसलिए ये सब उनकी बातें हैं और वही जानें.

प्रियंका का यह बयान सुनकर फैंस थोड़ा हैरान रह गए हैं. कई लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस ने सही कहा है. तो कुछ बोल रहे हैं कि अगर इतना ही है तो बिग बॉस में क्यों वह सबके मुद्दों में जाती थीं.

क्या नागिन 7 में नजर आएंगी प्रियंका

इवेंट में इसी बीच मीडिया ने उनसे और भी सवाल किए जिसमें मीडिया ने उनसे नागिन 7 के बारें में भी बात कि प्रियंका ने इस सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि इस पर पहले भी हल्ला मच चुका है अगर इस पर हल्ला पहले भी मचा था तो इस बारे में मुझे कुछ आइडिया नहीं है. हां, लेकिन मैं सामने वालों की तरफ से कुछ भी कंफर्म होने से पहले बोलना नहीं चाहती हूं जब ऐसा कुछ होगा, तो जरूर बोलूंगी.

बिग बॉस 16: नॉमिनेशन के दौरान सुम्बुल से नाराज हुईं प्रियंका कहा- मगरमच्छ के आंसू

बिग बॉस 16 के नॉमिनेशन हमेशा ड्रामा का कारण बनते हैं. अब तो ओपन नॉमिनेशन हैं, इसलिए सबको पता है कि कौन किसे टारगेट कर रहा है. बिग बॉस 16 के लेटेस्ट प्रोमो में इस हफ्ते के नॉमिनेशन को लेकर बहुत सारा ड्रामा देखा जा सकता है. मंडली प्रियंका चाहा चौधरी को निशाने पर लेती नजर आ रही है. यह एमसी स्टेन है जो उसे यह कहते हुए नामांकित करता है कि उसे उसकी आवाज़ पसंद नहीं है, जबकि शिव ठाकरे कहते हैं कि वह ‘डबल ढोलकी’ है. वह बताता है कि उसके दोहरे मापदंड क्यों हैं. निमृत कौर अहलूवालिया ‘तमीज़’ के बारे में बात करती हैं और कहती हैं कि उनके पास इसमें से कुछ भी नहीं है. यह बहुत स्पष्ट नहीं है कि सुम्बुल तौकीर खान किसे नामांकित करता है, लेकिन वह प्रियंका चाहर चौधरी के साथ एक बड़े पैमाने पर लड़ाई में शामिल हो जाती है.

 

सुम्बुल और प्रियंका के बीच जबरदस्त लड़ाई-

सुम्बुल तौकीर खान ‘तमीज़’ के बारे में बात करते हैं और उल्लेख करते हैं कि कोई नहीं है और प्रियंका चाहर चौधरी आगबबूला हो जाती हैं. वह इमली स्टार के खिलाफ कुछ घटिया कमेंट्स करती है. वह बताती हैं कि सुम्बुल ‘मगरमच के आसू’ रोती थी, यानी नकली आंसू क्योंकि वह प्रतिभाशाली है. साजिद खान ने सुझाव दिया था कि उन्हें प्रियंका चाहर चौधरी को कप्तान बनाना चाहिए. निमृत कौर अहलूवालिया और शिव ठाकरे ने इसका विरोध किया कि वे नहीं चाहते कि वह घर की कप्तान बने. वर्तमान में, तीन प्रतियोगी हैं जो कप्तान हैं – सुम्बुल तौकीर, टीना दत्ता और सौंदर्या शर्मा.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

मॉर्निंग डांस को लेकर प्रियंका और अंकित में हुई लड़ाई-
इसके  बाद  72वें  दिन   की  सुबह डांस  सेशन  और  एक्सरसाइज  से  होती  है. सभी  घरवाले  डांस  के  साथ  एक्सरसाइज  को  एंजॉय  करते  हैं.  सुबह-सुबह  प्रियंका  और  अंकित  के  बीच  डांस  करने को  लेकर  बहस  हो  जाती है. इसके  बाद  अंकित  प्रियंका  से  उनकी  टोन को  लेकर  बात  करते  हैं  तो  प्रियंका  कहती  हैं  कि  मेरा  टोन  ही ऐसा तो  मैं  क्या  करूं.  इसके  बाद  अंकित  प्रियंका  को  प्यार  से  सॉरी  भी  बोल  देते  हैं  और  बाद  में  गले  भी  लगाते हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें