⚲

Pratyusha Banerjee के बॉयफ्रेंड Rahul Raj Singh ने पेरेंट्स पर लगाए गंभीर आरोप, दिया ये शॉकिंग बयान

छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016  में दुनिया को अलविदा कह दिया. ऐसे में उनके फैंस, फैमिली और फ्रेड्स को जबरदस्त झटका लगा था. प्रत्यूषा मौत की खबर सुनने के बाद हर कोई हैरान था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या का जिम्मेदार उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को ठहराया गया था. अब इसी बीच राहुल राज सिंह ने प्रत्युषा के माता-पिता पर गंभिर आरोप लगाए हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pratyusha Banerjee (@iamprats)

 

एक इंटरव्यू के मुताबिक राहुल ने कहा है कि उन्होंने प्रत्यूषा को नहीं मारा बल्कि उसके माता-पिता के लालच ने उसे मारा था. इतना ही नहीं राहुल ने प्रत्यूषा की करीबी दोस्त काम्या पंजाबी  और विकास गुप्ता  को उनकी मौत के मामले में उनका नाम लेने के लिए फटकार लगाई है.

ये भी पढ़ें- क्या ‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर का है कोई सीक्रेट चाइल्ड? जानें क्या है सच

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pratyusha Banerjee (@iamprats)

 

खबरों की माने तो राहुल ने कहा है कि मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब अदालत मेरा नाम इस मामले से हटाएगी. मुझे पता है कि मैं दोषी नहीं हूं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pratyusha Banerjee (@iamprats)

 

उन्होंने आगे कहा कि मैंने प्रत्यूषा को नहीं मारा, उसके माता-पिता के लालच ने उसे मार डाला. वह उनकी बढ़ती मांगों को पूरा नहीं कर पाई थी. मैंने उसे बचाने की कोशिश की ना कि उसे मारने की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pratyusha Banerjee (@iamprats)

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल ने ये कहा कि मैं उस दिन को कभी नहीं भूल सकता. जिस तरह से प्रत्यूषा के दोस्तों विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी ने कोशिश की प्रत्यूषा की मौत के लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया जाए. वे जानते हैं कि मैं दोषी नहीं हूं. वे यह भी जानते हैं कि उन्होंने सारा तमाशा क्यों किया.

Pratyusha Banerjee के बॉयफ्रेंड का बड़ा खुलासा, विकास और काम्या पर साधा निशाना

छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने 2016 में दुनिया को अलविदा कह दिया. ऐसे में उनके फैंस, फैमिली और फ्रेड्स को जबरदस्त झटका लगा था. प्रत्यूषा मौत की खबर सुनने के बाद हर कोई हैरान था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  प्रत्यूषा बनर्जी की मौत का जिम्मेदार उनके  बॉयफ्रेंड  राहुल राज सिंह को ठहराया गया था. अब इसी बीच राहुल राज सिंह ने खुलासा किया है कि प्रत्यूषा की मौत का उन पर क्या असर पड़ा.

ये भी पढ़ें- ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा 2’ के सेट पर हुआ हादसा

खबर ये आ रही है कि प्रत्यूषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने कहा है कि उस दौरान हुए नुकसान से वो उभारना चाहते हैं और अच्छी यादों के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं.

ये भी बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा कि उनकी शादी को दो साल हो चुके हैं, फिर भी उन्हें परिवार शुरू करने के लिए सही समय का इंतजार है. खबरों के अनुसार उन्होंने आगे बताया कि उनके माता-पिता और पत्नी ने कठिन समय में उनका साथ दिया है. राहुल ने ये भी कहा कि अब वह अपने परिवार को खुश रखना चाहते हैं.

रिपोर्टस के अनुसार राहुल ने प्रत्यूषा बनर्जी के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका जीवन एक टीवी शो की कहानी जैसा रहा है. वह एक हैप्पी लाइफ के लिए अभी भी स्ट्रगल कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Shahid Kapoor संग मीरा राजपूत की इस रोमांटिक तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

प्रत्यूषा की मौत के मामले में उनके खिलाफ एक मामला भी दर्ज किया गया था. इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने तीन महीने बाद उन्हें अग्रिम जमानत दे दी.

प्रत्यूषा ने 2010 में टीवी सीरीयल बालिका वधु में आनंदी के किरदार से काफी मशहूर हुई थीं. 1 अप्रैल 2016 को मुंबई के गोरेगांव में वह अपने घर पर पंखे से लटकी पाई गईं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें