फर्जी मौत पर हुई ट्रोल, बिलबिला गई पूनम पांडे, कर डाला यह ऐलान

आप को याद होगा कि अपनी सैक्सी बौडी से जवान दिलों को लुभाने वाली पूनम पांडे के सोशल मीडिया हैंडल से हाल ही में ऐसी दुखभरी खबर सामने आई थी, जिस ने सब को हैरानपरेशान कर दिया था. खबर यह थी कि 32 साल की पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर की वजह से अब इस दुनिया में नहीं रहीं. पर यह तो पब्लिसिटी स्टंट निकला था. इस के बाद आम लोगों के साथसाथ बड़ेबड़े स्टार्स को भी पूनम पांडे की यह शोशेबाजी रास नहीं आई और उन्हें सोशल मीडिया पर जम कर ट्रोल कर दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)


इस बात से बिफरी पूनम पांडे ने अपने ट्रोलर्स को जवाब देना शुरू कर दिया. वे बोलीं कि ऐसा उन्होंने पब्लिसिटी स्टंट के लिए नहीं किया और न ही इस में कोई दवा कंपनी शामिल है. वे लोगों को सर्वाइकल कैंसर के लिए जागरूक करना चाहती थीं. यह सब करने के बाद लोग अब सर्वाइकल कैंसर को ले कर काफी बातें कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)


इस सब के लिए जिम्मेदार एजेंसी श्बांग के आधिकारिक हैंडल ने भी पूनम पांडे के इस पब्लिसिटी स्टंट को ले कर माफी पोस्ट साझा की, जिस में लिखा, ‘हां, हम हौटरफ्लाई के सहयोग से सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने की पूनम पांडे की पहल में शामिल थे. इस के लिए हम दिल से माफी मांगना चाहेंगे.’

Poonam Pandey Death: 32 साल की उम्र में पूनम पांडे का निधन, इस बीमारी से जूझ रही थी एक्ट्रेस

अपनी बोल्डनेस और हौटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे को लेकर बुरी खबर सामने आई है. जी हां, सोशल मीडिया से ये खबर मिली है कि पूनम पांडे का निधन हो चुका है. महज 32 साल की उम्र में पूनम पांडे अब इस दुनिया को छोड़ कर चली गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)


पूनम की अचानक मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. ये खबर पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में लिखा है, “यह सुबह हमारे लिए कठिन है. आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है. उनके कॉन्टेक्ट में आने वाला हर इंसान उनसे प्यार से मिला. दुःख की इस घड़ी में, हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करेंगे. हम उन्हें हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए प्रेमपूर्वक याद करेंगे.” हालांकि ये इंस्टा पोस्ट चार दिन पुरानी है. फैंस एक्ट्रेस की मौत की खबर के बाद से गहरे सदमे में है और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जाहिर कर रहे हैं.

बता दें, पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर की पेशेंट थीं और अक्सर विवादों से घिरी रहती थी. उनकी मौत की खबर पीआर टीम ने मीडिया से कंफर्म किया है. वही पूनम एक फेमस मॉडल थीं. उनके चर्चे तब आसमान छू गए जब उन्होंने 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले एक वीडियो मैसेज में वादा किया था कि अगर भारत फाइनल मैच जीतता है तो वह कपड़े उतार देंगी. अपने इस दावे के साथ, वह पहली बार विवादों में आई थीं. वर्क फ्रंट की बात करें तो पूनम पांडे को आखिरी बार कंगना रनौत के रियलिटी शो में देखा गया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)


बताते चले कि पूनम ने सैम बॉम्बे से शादी भी की थी. हालांकि उनकी ये शादी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई. उन्होंने 2020 में अपनी शादी के तुरंत बाद अपने पति सैम बॉम्बे पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें