⚲

Bhojpuri Music : पावरस्टार पवन सिंह के ‘आरा के सारा’ गाने ने मचाया धमाल

भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने से छा गए हैं. उनका नया गाना ‘आरा के सारा’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. जी म्यूजिक भोजपुरी के आधिकारिक चैनल पर रिलीज हुए इस गाने के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी गाने को लेकर खूब चर्चा हो रही है.

‘आरा के सारा’ में भोजपुरी माटी की मस्ती और देसी अंदाज देखने को मिलता है. पवन सिंह अपनी दमदार आवाज और जोशीले अंदाज से गाने में जान डालते नजर आ रहे हैं. वहीं रितिका शर्मा के साथ उनकी जोड़ी भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है. रितिका के डांस और अदाकारी ने गाने में मनोरंजन का रंग और गहरा कर दिया है.

पवन सिंह ने कही ये बात
गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा कि ‘आरा के सारा’ भोजपुरिया माटी की खुशबू, मस्ती और ऊर्जा से भरपूर है. इसे तैयार करते समय कोशिश की गई है कि दर्शकों को मनोरंजन के साथ भोजपुरी संस्कृति और देसी अंदाज का भी एहसास हो. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके चाहने वाले इस गाने को खूब पसंद करेंगे.

इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल सोनू सरगम आरा ने लिखे हैं, जबकि संगीत शुभम राज एसबीआर ने तैयार किया है. गाने की कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी ने की है और कैमरामैन फिरोज खान हैं. पोस्ट प्रोडक्शन का काम 3 स्टूडियो ने संभाला है. एडिटिंग विकास पवार और दिनेश प्रजापति ने की है. डिजाइन देवा आर्ट सूरज गिरी ने तैयार किया है.

‘लाखन सिंह’ फिल्म का है गाना
‘आरा के सारा’ भोजपुरी फिल्म ‘लाखन सिंह’ का गाना है. गाने की रिलीज के बाद अब दर्शकों की नजर फिल्म पर भी है. जे वी डी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता जगदीश ए. शर्मा और इस्तखार शाह (दिलशाद) हैं. फिल्म का निर्देशन जगदीश ए. शर्मा कर रहे हैं, जबकि वी के चारी इसके प्रस्तुतकर्ता हैं.

‘आरा के सारा’ में पवन सिंह का जोशीला अंदाज और भोजपुरी रंग दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में गाने के व्यूज का आंकड़ा और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें