भोजपुरी स्टार पवन सिंह के इस गाने ने मचाया तहलका, घंटेभर में मिले 5 लाख के करीब व्यूज

पावर स्टार पवन सिंह ने एक बार फिर अपने नए गाने से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है. पवन सिंह का नया गाना ‘पुदीना ऐ हसीना’ आज रिलीज हुआ है, जो रिलीज के साथ ही खूब वायरल भी हो रहा है. गाने को रिलीज हुए महज कुछ ही घंटे हुए, लेकिन इस बीच पवन के इस गाने को तकरीबन 5 लाख व्यूज मिल चुके हैं. यह गाना मशहूर म्यूजिक कंपनी वेब के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी सिंगर नीतू श्री के इस ‘दहेज गीत’ को मिले 4 लाख से अधिक व्यूज, देखें Video

‘पुदीना ऐ हसीना’ एक शानदार गाना है, जिसका थीम बेहद रोमांटिक है. लॉक डाउन की वजह से एक प्रेमी यानी पवन सिंह की प्रेमिका घर में कैद हो जाती है. ऐसे में पवन उससे मिलने को बेताब रहते हैं. फिर पवन के दोस्त ने उसे अपनी प्रेमिका से मिलने की तरकीब बताया और दोनों ठेले पर पुदीना लेकर चल निकली. फिर जो हुआ वो देख कर आप भी दंग रह जायंगे. गाने में पवन ने इसी स्टोरी के जरिये एक प्रेमी की बेताबी का रखा है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह की ‘किट कैट जवानी’ ने चुराया फैंस का दिल, देखें Viral Video

पवन सिंह के इस बेहतरीन गाना पुदीना ऐ हसीना में अनुपमा यादव ने भी अपनी आवाज दी है. लिरिक्स कुमार पांडेय और अर्जुन अकेला का है. म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं. वीडियो एडीटर रवि पंडित,पी आर ओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) हैं. आपको बता दें कि पवन सिंह का गाना हमेशा से भोजपुरी के ऑडियंस के लिए प्राथमिकता रही है, इसलिए जब भी उनका कोई गाना रिलीज होता है तो वो तुरंत वायरल हो जाता है. वैसे भी पवन के चाहने वाले पूरे देश में हैं. बॉलीवुड की भी नज़र पवन सिंह के काम पर रहता है, तभी वे भोजपुरी के साथ बॉलीवुड में भी पसंद किए जाने लगे हैं.

पवन सिंह का दूसरा इंटरनेशनल गाना ‘ये लड़की सही है’ हुआ वायरल, देखें Video

6 जून को ‘‘यशी फिल्मस’’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भोजपुरी अभिनेता व गायक पवन सिंह (Pawan Singh) द्वारा स्वबद्ध और उन्ही पर फिल्माया गया दूसरा इंटरनेशनल एल्बम ‘ये लड़की सही है’ (Ye Ladki Sahi Hai) वायरल होते ही हंगामा हो गया है. सूत्रों का दावा है कि महज चैबिस घंटे में ही इसे एक लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

‘‘ये लड़की सही है’’ एल्बम के निर्माता अभय सिन्हा (Abhay Sinha) कहते हैं- ‘‘हमें पहले से यकीन था एल्बम ‘ये लड़की ही है’ ऐसा संगीत एल्बम है,जो कि भोजपुरी संगीत जगत में चार्ट बस्टर बनेगा. जो कि सच साबित हो गया है. पवन सिंह (Pawan Singh) एक बार फिर से अपनी आवाज और अभिनय से धमाल मचा रहे हैं. इसमें वह विभिन्न देशों की मॉडल के साथ नजर आ रहे हैं. हमने इस एल्बम की शूटिंग दुबई में की है, जिसमें हमने भव्यता का पूरा ख्याल रखा है.’’

ये भी पढ़ें- बंगाली लड़कियां मेहनती होती हैं – पूजा गांगुली

अभय सिन्हा ने आगे कहा- ‘‘भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में एल्बम ‘ये लड़की सही है’ दूसरा ऐसा एल्बम है, जिसकी शूटिंग विदेश में हुई है. इससे पहले हमने ही पवन सिंह को लेकर एल्बम ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ की शूटिंग दुबई के मनोरम लोकेशन पर की थी. अब दूसरे एल्बम की शूटिंग भी दुबई में हुई है. हालांकि हमने गाने की शूटिंग लॉकडाउन (Lockdown) से पहले की थी, पर हमने अब इसे रिलीज किया है. ‘ये लड़की सही है’ का कॉन्सेप्ट भी नया और अनोखा है.’’

एल्बम ‘ये लड़की सही है’ के वीडियो निर्देशक कुमार सौरव सिन्हा, गीतकार आजाद सिंह, संगीतकार आजाद सिंह व सजन मिश्रा, कैमरामैन वासु, नृत्य निर्देशक संजय कोर्वे हैं.

ये भी पढ़ें- Lockdown में भी लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा की ये हॉट Photos

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें