Love Aaj Kal : रिलीज से एक दिन पहले कार्तिक-सारा के इंटीमेट सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

बौलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री के न्यू कमर और बेहद पौपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी अप्कमिंग फिल्म ‘लव आज कल’ (Love Aaj Kal) के लिए काफी चर्चा में बने हुए हैं. दर्शकों को इस फिल्म का काफी समय से इंतजार था क्योंकि खबरों की माने तो कार्तिक और सारा एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं. हालांकि अपने इस रिश्ते पर दोनो ने खुल कर अभी तक कुछ नहीं बोला है. 14 फरवरी यानी कि वेलेंटाइन डे (Valentine Day) के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्म के लिए कार्तिक और सारा दोनो ही इस समय प्रोमोशन में जुटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें- Valentine’s से पहले GOA बीच पर यूं रोमांस करते दिखे नेहा कक्कड़ और आदित्य, देखें Video

ट्रेलर में दिखे कार्तिक-सारा के इंटीमेट सीन्स…

kartik-sara

जैसा कि हम सब जानते हैं कि हर फिल्म को रिलीज करने से पहले सेंट्रल बोर्ड औफ फिल्म सर्टिफिकेशन (Censor Board) द्वारा पास करवाया जाता है उसके बाद फिल्म दर्शकों तक पहुंचती है. कुछ समय पहले फिल्म के मेकर्स ने लव आज कल फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था और तो और फिल्म के ट्रेलर में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) के कुछ इंटीमेट सीन्स (Intimate Scenes) भी दर्शकों के देखने को मिले थे.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: Siddharth ने बताई Rashami से झगड़े की असली वजह, देखें Video

सेंसर बोर्ड ने हटाए ऐसे सीन्स…

sara-kartik

अब खबरों की माने तो सेंसर बोर्ड ने फिल्म लव आज कल को पास तो कर दिया है पर सुनने में कुछ ऐसा आ रहा है कि फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान द्वारा फिल्माए गए कुछ इंटीमेट सीन्स को सेंसर बोर्ड (Censor Board) के कहने पर फिल्म से हटा दिया गया है. इसी के साथ सेंसर बोर्ड ने फिल्म के मेकर्स को कुछ बोल्ड सीन्स ब्लर करने के लिए भी कहा है.

ये भी पढ़ें- मलंगः “निराश करती फिल्म”

क्या ये जोड़ी जीत पाएगी दर्शकों का दिल…

love-aaj-kal-2

आपको बता दें, यह फिल्म 2009 में बनी फिल्म लव आज कल की ही सीरीज है जिसमें सारा अली खान के पिता और बौलीवुड के जाने माने एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखाई दिए थे. अब देखने वाली बात ये होगी कि कार्तिक और सारा की साथ में ये पहली फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो पाएगी या नहीं.

ये भी पढ़ें- ‘लव आजकल’ से लेकर ‘थप्पड़’ तक, इस महीने धमाल मचाएंगी ये 7 बड़ी फिल्में

‘लव आज कल’ फिल्म का ट्रेलर लिंक –

रणदीप हुड्डा ने क्यों छोड़ी मीरा नायर की वेब सीरीज

अमरीका के न्यूयार्क शहर में रह रही इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त फिल्मकार मीरा नायर इन दिनों विक्रम सेठी के मशहूर उपन्यास ‘‘ए सूटेबल बौय’’ पर आठ एपीसोड की वेब सीरीज बना रही हैं. इस वेब सीरीज को वह भारत में ही फिल्माना चाहती हैं और इसमें अभिनय करने के लिए मीरा नायर ने अभिनेता रणदीप हुडा को अनुबंधित किया था. मीरा नायर व रणदीप हुडा एक दूसरे से पिछले उन्नीस सालों से परिचित हैं. रणदीप हुडा ने मीरा नायर के निर्देशन में 2001 में प्रदर्शित फिल्म ‘‘मानसून वेडिंग’’ में अभिनय किया था.

ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा का ‘दबंग अंदाज’, ‘चुलबुल’ सलमान को यूं किया COPY

बिना पैसों के करने वाले थे एक्टिंग…

सूत्रों का दावा है कि रणदीप हु्डा को इस वेब सीरीज के लिए सिर्फ नौ दिन ही शूटिंग करनी थी. सूत्र दावा करते हैं कि इस वेब सीरीज में रणदीप हुडा मुफ्त में अभिनय करने वाले थे. मगर अब रणदीप हुड्डा ने अपनी व्यस्तता की बात कह कर खुद को इस वेब सीरीज से अलग कर लिया है.

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों नेहा धूपिया और अंगद बेदी से नाराज हैं 

सकते में मीरा नायर…

रणदीप हुडा के अचानक इस लिए गए इस निर्णय से मीरा नायर सकते में हैं. सूत्रों की माने तो रणदीप हुडा ने यह नहीं कहा कि वह कब इस वेब सीरीज की शूटिंग के लिए वक्त दे सकते हैं. फिलहाल मीरा नायर इस मसले पर चुप हैं.

कार्तिक को छोड़ न्यूयौर्क पहुंची सारा, फोटोज वायरल

फिल्म ‘लव आज कल 2’ की शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्म करने के बाद सारा अली खान मीडिया से दूर अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने न्यूयौर्क पहुंच गई हैं. काम से ब्रेक लेने के बाद वो अपनी वेकेशन को काफी इंजौय कर रही हैं. सारा ने अपनी छुट्टी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि, ‘सपनों का शहर घूम रही हूं’. सारा के इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में एक तस्वीर अमेरिका के व्हिटनी संग्राहलय की, दूसरी ला बर्डिक चौकलेट्स की और तीसरी तस्वीर सोहो के लाडूरे की है. बताया जा रहा है कि सारा मैनहैटन के भव्य फाइव स्टार होटल में ठहरी हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले सारा रणवीर सिंह के साथ सिंबा में और सुशांत सिंह राजपूत के साथ केदारनाथ में नजर आईं. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने काफी सराहा. अब लव आज कल के इस सिक्वल में वो कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें : देखिए दिशा पाटनी के हौट मूव्स

ये भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक पोज में दिखें फरहान

लोगों को नहीं भाई आर्यन-सारा की बाइक राइड, कर दिया ट्रोल

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इस समय इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल-2 की शूटिंग में व्यस्त है. इन दिनों दिल्ली में इस फिल्म की शूटिंग जोरो-शोरों से चल रही है और आए दिन सेट से इनकी कोई ना कोई तस्वीर और वीडियो सामने आ ही जाते है.

दिल्ली में यूं घूम रहे हैं दोनों…

कुछ घंटे पहले ही सारा और कार्तिक का एक नया वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. इस वीडियो में सारा कार्तिक के साथ बाइक पर बैठी हुई नजर आ रही है.

लव आज कल-2 की शूटिंग का वीडियो…

अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये वीडियो फिल्म ‘लव आजकल 2’ का ही एक सीक्वेंस होगा. जहां इस जोड़ी के लिए ये वीडियो किसी तोहफे से कम नहीं वहीं कई ऐसे लोग भी है जो इस वीडियो की वजह से सारा को जमकर ट्रोल करने में लगे हुए. दरअसल सारा बाइक पर बिना हेलमेट ही बैठी हुई है, ऐसे में कई फैंस सारा को हिदायत देने में लगे है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए.

पौपुलर हुई दोनों की जोड़ी…

सारा और कार्तिक को तो फैंस ‘सार्तिक’ नाम दे चुके है. हाल ही में सारा ने करण जौहर के शो में आकर ये इच्छा जताई थी कि वह कार्तिक को डेट करना चाहती है. बस इसी के बाद से इनके चाहने वालों ने तो सोशल मीडिया पर इनके नाम के कई फैन क्लब भी बना दिया.

लव आजकल-2 में नजर आएंगे सैफ…

इम्तियाज की फिल्म ‘लव आजकल’ में सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म में सैफ के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आई थीं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें