⚲

करीना कपूर ने ‘फिल्म टॉक्सिक’ को ठुकराया, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

‘फिल्म केजीएफ’ के चर्चे तो खूब हुए थे जिसके एक्टर यश अपनी एक्टिंग से भी लोगों के दिलों पर छा गए थे. अब घर घर में एक्शर यश बेहद ही मशहूर हैं, हाल ही में यश की फिल्म टॉक्सिक का पोस्टर सामने आया. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. इस बीच ‘फिल्म टॉक्सिक को लेकर एक और खबर सामने आई है कि इस फिल्म में पहले करीना कपूर को लिया जा रहा था, लेकिन एक्ट्रेस ने यश की फिल्म को ठुकरा दिया.


जी हां, मीडिया खबरों के मुताबिक एक्टर यश की फिल्म को करीना कपूर ने लात मार दी, उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए मना कर दिया.

बता दें कि हाल ही में करीना कपूर की फिल्म क्रू रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा परफॉर्म किया है. अब करीना कपूर को लेकर ये रिपोर्ट सामने आई है कि उन्होंने यश की फिल्म टॉक्सिक को रिजेक्ट कर दिया है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार करीना कपूर खान ने बिजी होने की वजह से ऐसा फैसला लिया है. हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. फिल्म में अब एक नई एक्ट्रेस को साइन किया गया है.


यश कुमार की फिल्म टॉक्सिक से करीना कपूर के निकलने के बाद अब मेकर्स नई एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक मेकर्स बौलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को इस फिल्म का ऑफर दे सकते हैं लेकिन ये बात अभी फाइनल नहीं हुई है .

कार्तिक आर्यन ने आम लोगों के साथ किया प्लेन में ट्रैवल लेकिन बन गए ट्रोलर्स का निशाना

इन दिनों कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म सत्यप्रेम की कथा का लेकर सुर्खियों में है वो अपनी फिल्म के प्रमोशन में बीजी चल रहे है ऐसे में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देख कुछ लोग उनकी तारीफे कर रहे है तो कुछ लोग उन्हे ट्रोल कर रहे है.

आपको बता दें, कि कार्तिक आर्यन की ये फिल्म 29 जून को रीलिज होने जा रही है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए कार्तिक पूरी कोशिश में लगे हुए है. हाल ही में कार्तिक को इंडिगो एयरलाइन में इकोनॉमी क्लास में उड़ान भरते देखा गया. लोगों ने जब उन्हें अपने बीच देखा, तो खुशी से गदगद हो उठे. एक्टर का मुंबई में लैंड करने से पहले ही फ्लाइट वाला वीडियो वायरल हो गया.वीडियो शेयर किया गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कियारा अडवाणी (Kiara Advani) भी लगभग उसी समय मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थीं, लेकिन वीडियो में उनकी झलक नहीं दिख रही. इससे ये साफ है कि उन्होंने इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल नहीं किया. विरल भयानी ने कार्तिक का वीडियो इस कैप्शन के साथ शेयर किया, ‘क्या सच में!!! कार्तिक आर्यन ने आज इंडिगो फ्लाइट के इकोनॉमी सेक्शन में अपनी जर्नी का आनंद लिया, कहना होगा कि पैसेंजर्स लकी रहे होंगे.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कार्तिक आर्यन के इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल करने को कुछ लोगों ने तारीफे की है, तो कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है. वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स आए हैं। एक यूजर ने लिखा, “हां ये रियल है क्योंकि नई मूवी रिलीज होने वाली होगी शायद.” एक अन्य ने लिखा, ”प्रमोशन्स के टाइम पर बहुत हंबल नेचर हो जाता है.” इसी तरह एक यूजर ने कमेंट किया, ”मूवी को हिट कराने के लिए अब आम आदमी का दिखावा करेगा.”

वहीं, कुछ लोगों ने कार्तिक के लिए अच्छी बातें भी लिखी हैं. एक यूजर ने लिखा, ”आखिरकार वह भी एक सिटिजन है.” दूसरे पर्सन ने अपना ओपिनियन शेयर किया, ”सेलिब्रिटी इंडिया में नॉर्मल लाइफ जीना चाहते हैं, लेकिन मीडिया उन्हें ऐसा करने नहीं देना चाहती.’

खास है कियारा अडवाणी के कलीरें, छुपी है कपल की लव स्टोरी

बीते दिन बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा अडवाणी ने जैसेलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में साथ फेरे लिए है. दोनों एक दूजे के हो गए है. कपल बीती रात शादी की तस्वीरें भी शेयर की है.जिन्हे देख फैंस खुशी से झूम उठे है. सिद्धार्थ और कियारा को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी है.बता दे, कि कियारा ने शादी का आउटफिट ही नहीं ज्वैलरी भी चुन-चुनकर पहनी थी. जिसमें सबसे खास थे उनके कलीरे. जी हां, कलीरे को डिजाइन उन्होंने अलग ही ढंग से कराया था और कलीरे में कपल की लव स्टोरी तक छुपी हुई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कियारा आडवाणी का कलीरा किसी और ने नहीं बल्कि डिजाइनर मृणालिनी चंद्रा ने डिजाइन किया है. उन्होंने एक वीडियो के जरिए कलीरे की बारीक से बारीक डिटेल साझा की. मृणालिनी चंद्रा ने अपने वीडियो के जरिए बताया कि कलीरे में कैसे चांद, तारों, तितलियों के जरिए कपल की लव स्टोरी बयां की गई है.कियारा आडवाणी के लिए मृणालिनी चंद्रा ने एक मैसेज भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “खूबसूरत कलीरा, हमारी खूबसूरत दुल्हन कियारा आडवाणी के लिए. जो सूरज, चांद और तारों के साथ सपनों की जादुई दुनिया बनाते हैं.कपल की खूबसूरत लव स्टोरी के साथ डिजाइन किया गया.”

मृणालिनी चंद्रा ने कियारा आडवाणी के कलीरे की झलक भी शेयर की. एक्ट्रेस के कलीरे में कपल के प्यारे डॉग ऑस्कर की भी तस्वीर थी. इतना ही नहीं, पूरा कलीरा चांद और तारों से सजा हुआ था. यहां तक कि उसमें KS भी लिखा था, जिसका मतलब है कियारा और सिद्धार्थ. इसके अलावा कई लड़ियों में तितलियां भी पिरोई गई थीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrinalini Chandra (@mrinalinichandra)

कियारा आडवाणी के कलीरे का वीडियो शेयर करते हुए मृणालिनी चंद्रा ने लिखा, “हमारा सिग्नेचर लव स्टोरी कलीरा खूबसूरत कियारा आडवाणी के लिए. चांद, तारों, कपल और तितलियों के बीच यहां एक सोच कपल के पेट ऑस्कर के लिए भी समर्पित है. इस कलीरे को बेहद दिल से तैयार किया गया है.”

शाही अंदाज में होगी सिद्धार्थ-कियारा की शादी, 1 कमरे का किराया होगा डेढ़ लाख, पढ़े पूरी खबर

इन दिनों कियारा आडवाणी और सिद्धार्ख मल्होत्रा मीडिया की सुर्खियों में बने हुए है दोनों के फैंस काफी एक्साइटिड दिख रहे है दरअसल, दोनों की जल्द शादी होने वाली है जिसकों लेकर मीडिया में चर्चाएं शुरु हो रखी है.दोनों जल्द ही शादी के बंधन बंधने जा रहे है.

आपको बता दें, कि कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ की शादी फंक्शन 6 फरवरी से शुरु होगी और 8 फरवरी तक चलेंगी.दोनों के बारें में चर्चाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है बताया जा रहा है कि दोनों की शादी शाही अंदाज में किसी महल में होने जा रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

शादी के लिए जैसलमेर के आलीशान पैलेज सूर्थगढ़ को चुना है अथिया शेट्टी और के एल राहुल के बाद ये साल की दूसरी सबसे बडी शादी होगी. सूर्यगढ़ का हर एक रुम लैविश और शाही फील देता है.सूर्यगढ़ में सबसे मंहगा और सूंदर कमरें थार हवेली के है. दिसमें इनडोर पूल और साथ में 3 बेडरुम वाला कमरा है. इस रुम का किराया एक दिन का 1, 30,000 रुपए है.

ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अगर सूर्यगढ़ में फरवरी महीने में रुकने का प्लान है, तो एक दिन का किराया लगभग 24,000 से 76,000 रुपये है.

बता दें, कि रात के समय लोकगीत, रेगिस्तान और चारो ओर जलती लाइट्स से पैलेस का नजारा अलग ही नजर आता है. इंडिया टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा को ये जगह काफी पसंद आई थी, जिसके बाद उन्होंने यहां शादी करने का फैसला किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कपल की वेंडिग तैयारी जोरों-शोरों से शरु हो चुकी है.सिद्धार्थ और कियारा अपनी शादी में किसी भी तरह की कमी नहीं देखना चाहते है इसलिए उन्होंने सूर्यगढ़ पैलेस को चुना है.दोनों की शादी में कुल 84 कमरे बुक किए गए है. मेहमानों के लिए 70 से ज्यादा लग्जरी गाडियों को इंतजाम किया गया है.

बताते चले कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत शेरशाह मूवी के सेट से शुरु हुई थी.बीच में कई बार इन दोनों के ब्रेकअप की खबरे आई, लेकिन अब दोनों एक दूसरे के होनें जा रहे है.

ऐसे पाएं शाहिद कपूर का ‘कबीर सिंह’ लुक

सुपरहिट तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की औफिशियल हिंदी रीमेक कबीर सिंह ने बौक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. फिल्म कबीर सिंह के सिनेमा घरों में रिलीज होने के बाद से ही लोग फिल्म के अभिनेता व अभिनेत्रियों की एक्टिंग के साथ-साथ उनके लुक की भी खूब चर्चा कर रहे हैं. जहां एक तरफ लोग शाहिद कपूर की एक्टिंग की तारीफ करते नजर आ रहे है वहीं दूसरी तरफ उनका लुक भी लोगों को खासा पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर बच्चों से लेकर यंग बौयज तक ‘कबीर सिंह’ के लुक को कौपी करते नजर आ रहे हैं. अगर आप भी ‘कबीर सिंह’ जैसा लुक चाहते हैं तो फौलो करें यह कुछ आसान टिप्स:-

  1. कबीर सिंह का बिना बियर्ड वाला लुक

अगर आप कबीर सिंह का बिना बियर्ड वाल लुक पसंद करते हैं तो इसके लिए आपको बौडी बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यदि आप स्लिम और फिट हैं तो आप पर यह लुक बहुत अच्छा लगेगा.

• इस लुक के लिए आपके बाल ज्यादा लंबे न हों. यदि आप बियर्ड ट्रिम करने के लिए ट्रिमर का इस्तेमाल करते हैं तो बियर्ड का साइज़ तीन ही रखें.
• मूवी में शाहिद बहुत ही सिंपल कपड़ों में नजर आए हैं. इस लुक के लिए शाहिद कपूर कभी डैनिम में नजर आए तो कभी प्लैन शर्ट में. इसलिए आपको बहुत ज्यादा महंगे या स्टाइलिश कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं है. आप कोई भी डार्क प्लैन शर्ट और ट्राउजर पहन कर इस लुक को पूरा कर सकते हैं
• इस लुक की खास बात यह है कि इस लुक को जहां कामकाजी लोग ऑफिस में पहन सकते हैं, वहीं कालेज के स्टूडेंट भी इसे पहन कर तारीफ बटोर सकते हैं.

2. कबीर सिंह का बियर्ड लुक

‘कबीर सिंह’ का बियर्ड लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चे हो रहे हैं. युवा इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं. इस लुक के लिए जरूरी नहीं कि शाहिद कपूर कपूर की तरह आपका भी सिक्स पैक हो. लेकिन हां, अगर आपकी बौडी परफेक्ट शेप में है तो यह लुक आप पर बहुत अच्छा लगेगा.

 

View this post on Instagram

 

One word for Both @shahidkapoor @kiaraaliaadvani #modelingicon #kabirsingh

A post shared by Modeling Icon ™️ (@modelingicon) on

• इस लुक के लिए आपके बाल गर्दन से थोड़े ऊपर तक होने चाहिए, न ज्यादा छोटे न ज्यादा बड़े.
• बालों को सेट करने के लिए आप हैयरड्राइर और हैयर जैल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

• बियर्ड यानी आपकी दाढ़ी की ग्रोथ ज्यादा होनी चाहिए, जिसे आप ट्रिमर की मदद से पर्फेक्ट शेप दे सकते हैं.

• इस लुक में शाहिद ज्यादातर टी-शर्ट में दिखे है. शाहिद कपूर ने फिल्म में फुल स्लीव टी-शर्ट पहना हुआ है जिस का नेक डिज़ाइन बटन वाला है. आप चाहें तो शर्ट भी पहन सकते हैं लेकिन शर्ट आपकी बौडी की फिटिंग का हो तो ज्यादा बेहतर लगेगा.

• इस लुक को पूरा करने के लिए आप शाहिद यानी ‘कबीर सिंह’ जैसा काला चश्मा लगाना न भूलें.

खुद को और स्टाइलिश बनाने के लिए फौलो करें शाहिद के ये लुक्स

फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर “शाहिद कपूर” अपनी आने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ को लेकर काफी चर्चा में है. स्टाइल आइकन और लड़कियों में खासा पौपुलर  शाहिद अपने लुक्स के लिए  जाने जाते है. इसी  के चलते शाहिद अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्पेशल लुक्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं जिसे उनके फैंस काफी फौलो करते हैं. तो अगर आप भी अपने कौलेज, औफिस और पार्टीज़ में शाहिद की तरह कूल दिखना चाहते हैं तो आप भी ट्राय करें ये लुक्स.

मेन इन ब्लैक…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

हाल ही में शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें उनहोनें ब्लैक प्लेन टी-शर्ट के ऊपर ब्लैक जैकेट और ब्लैक कलर की ही ‘rugged’ जींस पहनी हुई है. शाहिद इस  ड्रेस में बहुत कमाल लग रहें थे. अगर आप भी अपनी डेली-लाईफ और कौलेज में कूल दिखना चाहते हैं तो ट्राय कर सकते है शहिद का ये  कैसुअल लुक.

पार्टी में ओरों से अलग दिखने के लिए अपनाएं शाहिद का ये लुक…

 

View this post on Instagram

 

#kabirsingh 15 days to go.

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

शाहिद का एक फोटो नज़र आया है जिसमें उन्होनें व्हाईट कलर की प्लेन टी-शर्ट के ऊपर डिज़ाईनर ब्लेज़र और डिज़ाईनर ट्राउज़र पहना है. शाहिद का ये ट्रेंडी डिज़ाईनर लुक फैंस को बेहद पसंद आया है तो अगर आप भी अपनी कौलेज पार्टी में सबसे ट्रैंडी दिखना चाहते हैं ता अपनाएं ये लुक.

इम्प्रेसिव दिखने के लिए ट्राय करें शाहिद का ये आउट-फिट…

 

View this post on Instagram

 

#kabirsingh

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

शाहिद का एक कैसुअल लुक भी देखने को मिला है जिसमें उनहोनें ब्लैक कलर की प्लेन टी-सर्ट के ऊपर ब्लू लैदर जैकेट और ब्राउन कलर का जोगर पहना हुआ है. इस आउट-फिट के साथ शाहिद व्हाईट कलर के शूज़ पहने नज़र आ रहे हैं. आप भी कूल दिखने के लिए अपनी डेली-रूटीन में ये कैसुअल लुक ट्राय कर सकते हैं.

गर्मियों में ट्राय करे शाहिद का ये लुक…

 

View this post on Instagram

 

#kabirsingh promotion chalu machaaaa !!!

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

गर्मियों के मौलम में लोगों को ये तय करने में काफी प्रौब्लम आती है की उन्हे ऐसा क्या पहनना चाहिए जिससे की वे कम्फरटेबल फील करें. इसके लिए आप शाहिद के इस लुक को अपना सकते हैं जिसमें उनहोनें येल्लो कलर के कुर्ते के साथ ब्लैक कलर का शोर्ट लोअर पहन रखा है. आप भी गर्मियों में अपना सकते हैं शाहिद का ये लुक.

बता दें की शाहिद कपूर की अप्कमिंग फिल्स ‘कबीर सिंह’ 21 जून को रिलीज़ होगी और इस फिल्म में शाहिद के साथ कियारा अडवानी भी नज़र आएंगी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें