सनी लिओनी बनीं फेसबुक पर ‘मोस्ट एंगेजिंग एक्ट्रेस औफ बौलीवुड’, पढ़ें खबर

फेसबुक पर 23 मिलीयन फौलोवर्स रही सनी लिओनी फेसबुक पर बौलीवुड की ‘मोस्ट एंगेजिंग अदाकारा’ बन गयी हैं. अपने सोशल मीडिया अपडेट्स और ट्रेंडी लुक्स की वजह से सनी ने अपने चाहनेवालों का ध्यान आकर्षित किया हैं. और वह फेसबुक पर सबसे ज्यादा एंगेजिंग एक्ट्रेस बन गयी हैं.

सनी लिओनी के बाद प्रतिभाशाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दूसरे स्थान पर हैं. 9.8 मिलीयन फोलोवर्स रही अनुष्का शर्मा के पिछले दिनों अपने पती के साथ के फोटोज और अपडेट्स की वजह से वह अपने चाहनेवोलों में काफी चर्चा में रहीं. और इसिलिए बाकी बौलीवूड एक्ट्रेस को पिछे छोडकर दूसरे नंबर पर रही मोस्ट एंगेजिंग अदाकारा बन गयी हैं. यह आंकड़े अमरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित और संशोधित किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्‍म ‘अगुआ’ में दिखेगा इस एक्टर जलवा, पढ़ें खबर

अपनी दुबई टूर के फोटो और वीडियो, अपने परिवार के साथ पोस्ट किए हुए फोटोज, अपने स्टाइलिश फोटोशूट्स और डान्स रिहर्सल्स के वीडियोज की वजह से सनी लिओनी ने अपने प्रशंसकों का ध्यान फेसबुक पर अपनी तरफ आकर्षित किया हैं. और सनी को स्कोर ट्रेंड्स के 100 अंक प्राप्त कर वह नंबर वन एंगेजिंग एक्ट्रेस बनी हैं. वही 73.22 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही अनुष्का की भूतान ट्रिप की तस्वीरों ने उनके प्रशंसंकों का ध्यान आकर्षित किया.

फेसुबक पर 40 मिलीयन फौलोवर्स रही प्रियंका चोपडा 60.72 अंकों के साथ तिसरे स्थान पर हैं. पिछले दिनों दिल्ली आईं प्रियंका के कम अपडेट्स ने उन्हें तिसरे स्थान पर रखा. वहीं, फेसबुक पर 14 मिलीयन फौलोवर्स रहीं, कैटरीना कैफ का वोग मैगजिन के लिए किया हौट फोटोशूट उनके चाहनेवालों को काफी पसंद आया. और 58.42 अंकों के साथ वह चौथे स्थान पर हैं. 23 मिलीयन फोलोवर्स रहीं सोनाक्षी सिन्हा के दबंग टूर के अपडेट्स ने उन्हें लोकप्रियता में पांचवे स्थान पर लाया हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सबके सामने सिद्धार्थ ने किया शहनाज को किस, रश्मि ने दिया ऐसा रिएक्शन

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के सह-संस्थापक अश्वनी कौल ने खुलासा किया की, “फेसबुक विश्लेषण के अलावा हम मीडिया का विश्लेषण करने के लिए 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 600 से अधिक समाचार स्रोतों से डेटा एकत्रित करतें हैं. इनमें ट्विटरप्रिंट प्रकाशनसोशल मीडिया पर रहीं वायरल खबरें ब्रौडकास्ट और डिजिटल प्लेटफौर्म शामिल हैं. विभिन्न परिष्कृत एल्गोरिदम तब डेटा की प्रक्रिया संसाधित करने और बौलीवुड हस्तियों के स्कोर और रैंकिंग पर पहुंचने में सहायता करते हैं.”

कैटरीना कैफ जैसी हूबहू दिखती है ये टिक टौक स्टार, फोटोज देखकर नहीं होगा आंखों पर यकीन

बौलीवुड सेलेब्स के कई हमशक्ल तो आपने देखे होंगे, लेकिन हाल ही में कैटरीना कैफ की हमशक्ल जो सामने आई है उसे देखकर तो आपके अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अलीना नाम की लड़की सोशल मीडिया पर छाई हुई है. बता दें कि अलीना टिक टौक स्टार और फैशन ब्लौगर हैं. अलीना अपने लुक्स की वजह से आज कल सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं.

इंस्टाग्राम पर हैं करीब 40 हजार फौलोअर्स…

कैटरीना के जैसे लुक्स होने की वजह से अलीना की कई तस्वीरें वायरल हो रही  हैं. और तो और अलीना के इंस्टाग्राम पर करीब 40 हजार फौलोअर्स हैं. कई फैन्स तो अलीना और कैटरीना की फोटोज का कोलाज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

हू-बहू कैटरीना कैफ…

अलीना अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कई फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं और उन्हे देख पहली बार में तो कोई भी धोखा खा सकता है कि क्या वे सच में डुप्लीकेट हैं या असली कैटरीना कैफ.

क्या होगा कैटरीना का रिएक्शन…

इतना ही नहीं, फैन्स तो अलीना की फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं कि वो बिल्कुल कैटरीना कैफ जैसी लगती हैं. अब देखना होगा की कैटरीना को जब अलीना के बारे में पता चलेगा तो उनका किया रिएक्शन होगा. अलीना का कैटरीना कैफ जैसा अंदाज उनके लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है.

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में आएंगी नज़र…

कैटरीना कैफ की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो लास्ट वो फिल्म ‘भारत’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में कैटरीना, सलमान खान के साथ लीड रोल में थीं. अब कैटरीना फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आने वाली हैं. रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कैटरीना के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें