कपिल शर्मा का फूटा गुस्सा, Indigo एयरलाइंस को क्यों लगाई फटकार

इंडियन कौमेडियन कपिल शर्मा को आप ने हमेशा हंसतेमुसकराते देखा होगा, लेकिन ऐसा पहली दफा सुनने में आया है कि उन्होंने किसी को गुस्से में फटकार लगाई है. दरअसल, कौमेडियन कपिल शर्मा की बुधवार, 29 नवंबर की रात की फ्लाइट लेट हो गई, जिस के बाद वे इंडिगो एयरलाइंस पर जम कर भड़कते नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वे लगभग एक घंटे तक दूसरे पैसेंजर्स के साथ ट्रांजिट बस में फंसे रहे और उन्हें फ्लाइट को ले कर किसी तरह की कोई अपडेट नहीं दी गई. कपिल ने कहा कि उन्हें सिर्फ यह बताया गया कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है.


अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा, ‘डियर इंडिगो पहले आप ने हमें 50 मिनट तक बस में इंतजार कराया और अब आप की टीम कह रही है कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है, क्या? सच में? हमें रात 8 बजे तक टेक औफ करना था और 9:20 बज चुके हैं, अभी भी कौकपिट में कोई पायलट नहीं है, क्या आप को लगता है कि ये 180 पैसेंजर्स फिर से इंडिगो में उड़ान भरेंगे? कभी नहीं #इंडिगो 6ई 5149 #बेशर्म.’


कपिल ने आगे एक अपडेट में लिखा, ‘अब वे सभी पैसेंजर्स को फ्लाइट से उतार रहे हैं और कह रहे हैं कि हम आप को दूसरे प्लेन में भेज देंगे लेकिन फिर से हमें सिक्योरिटी चैक के लिए टर्मिनल पर वापस जाना होगा.’


इस के बाद कपिल शर्मा ने एक और पोस्ट किया और लिखा, ‘लोग आप की वजह से जूझ रहे हैं और इंडिगो सिर्फ झूठ, झूठ और झूठ बोल रहा है. व्हील चेयर पर कुछ बूढ़े पैसेंजर्स हैं, जिन की हैल्थ बहुत अच्छी कंडीशन में नहीं है. आप को शर्म आनी चाहिए.’

मनीषा कोइराला और महिमा चौधरी ने बनाई अपनी कैंसर जर्नी, इसलिए की कपिल शर्मा की तारीफ

पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो ने आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी का दिल जीत रखा है ये एक ऐसा शो जिसे देखने वाला अपनी हंसी नहीं रोक पाता है. ऐसे में कई लोगों के दिल पर राज कर रहे इस शो ने केलव हसांने काम किया है बल्कि कई लोगों को मुश्किल दौर से निकालने का काम भी किया है जी हां, खुद कैंसर पीडित रह चुकी महिमा चौधरी ने इस बात को खुलासा किया है कि उनकी तबीयत ठीक होने में कपिल शर्मा का बड़ा हाथ है.

आपको बता दें, कि कपिल शर्मा एक कॉमेडियन है जिनका शो द कपिल शर्मा शो देश-विदेश में पॉपुलर है. ऐसे में एक्ट्रेस महिमा चौधरी औऱ मनिषा कोइराला शो पर पहुंची है दोनों ही कैंसर पीडित एक्ट्रेस है और उन्होंने बताया कि कैसे कपिल शर्मा के शो ने उन्हे बिमारी से ठीक होने में बड़ी राहत दिलाई है.

शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के दौरान महिमा चौधरी ने कहा, ‘कपिल शर्मा तुम मेरी अच्छी सेहत का कारण हो. जब मुझे कैंसर हुआ था और इसके बाद मैं सिर्फ कॉमेडी देखना चाहती थी. फिर मैंने तुम्हारे शो का सहारा लिया ताकि मैं खुश रह सकूं. ये खुशी सिर्फ तुम्हारे शो को देखने के बाद मिलती थी. मुझे पता ही नहीं चलता था कि मैं कब सो गई और कब इस बीमारी से ठीक हो गई।’ शो ‘द कपिल शर्मा शो’ महिमा चौधरी के साथ मनीषा कोइराला भी पहुंची थीं. गौरतलब है कि ये दोनों एक्ट्रेस कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ चुकी हैं.

शो के दौरान की एक्ट्रेस संग मस्ती

कपिल शर्मा अपने शो के दौरान महिमा चौधरी और मनीषा कोइराला से जमकर मस्ती करते हैं. शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के दौरान कपिल शर्मा ने मनीषा कोईराला से मस्ती करते हुए कहा कि आप उनके शो में साल 2017 में आई थीं और अब पांच साल बाद फिर आई हैं. इसके पीछ की वजह ये तो नहीं है कि आप पॉलिटिकल फैमिली से तो पांच साल बाद ही कहीं जाती हैं. कपिल शर्मा ने महिमा चौधरी से फिल्मों में उनके रोल को लेकर टांग खिंचाई की. इस पर मनीषा कोइराला खूब हंसती हैं. वहीं, कीकु शारदा ने महिम चौधरी के साथ जमकर मस्ती की.

 

कपिल शर्मा ने सेलिब्रेट किया बेटी अनायरा का बर्थडे, देखें क्यूट फोटोज

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की लाडली बेटी अनायरा तीन साल की हो गई हैं. बेटी के जन्मदिन को कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने बहुत ही खास अंदाज में मनाया. गिन्नी चतरथ ने बेटी अनायरा के लिए एक ग्रैंड पार्टी रखी थी. इस पार्टी में कपिल शर्मा की दोस्त भारती सिंह (Bharti Singh) और उनका बेटा गोला भी शिरकत करने पहुंचे थे. लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर कर कपिल की राजकुमारी के बर्थडे पार्टी की झलक दिखाई है.

 

यूट्यूब वीडियो की शुरुआत में भर्ती बताती हैं कि ये उनके बेटे गोला की पहली बर्थडे पार्टी है. वीडियो में उनका बेटा इस पार्टी के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहा है. भारती के व्लॉग में उनका बेटा बहुत ही प्यारा लग रहा है. उसकी मासूमियत देख फैंस फिदा हो रहे हैं.

3 साल की हुई कपिल की बेटी

भारती के व्लॉग में उनके बेटे गोला की मासूमियत देख फैंस फिदा हो रहे हैं. भारती ने अपने कपिल भाई की बेटी अनायरा को बर्थडे विश किया. पिकं एंड व्हाइट फ्रॉक में अनायरा क्यूट लगीं. अनायरा के बर्थडे सेलिब्रशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं. इन तस्वरों में अनायरा क्यूट सी फ्रॉक, हैडबैंड में नजर आईं. अनायरा की एक फोटो डैडी कूल कपिल शर्मा के साथ भी सामने आई है. इसमें कपिल बेटी को प्यारा सा पपी (डॉगी) पकड़ा रहे है.

 

अनायरा का बर्थडे सेलिब्रेशन    

अनायरा की मां गिन्नी संग फोटो वायरल हैं. गिन्नी ने बेटी संग ट्विनिंग की. मां-बेटी मैचिंग आउटफिट में नजर आएं. पिंक ड्रेस को गिन्नी ने ब्राउन बूट्स संग टीमअप किया. गिन्नी इन तस्वीरों में स्टनिंग लगीं. बेटी अनायरा को गोद में लिए गिन्नी की तस्वीरें मस्ट वॉच हैं. अनायरा की बर्थडे पार्टी की जंगल थीम रखी गई. भारती सिंह ने अपने व्लॉग में गिन्नी चतरथ की तारीफ की है. भारती के मुताबिक, गिन्नी जिस तरह से घर का, बच्चों का और कपिल शर्म का ख्याल रखती हैं वो काबिलेतारीफ है. पार्टी के लिए हर बार गिन्नी अलग अलग थीम रखती हैं, भारती उसकी भी मुरीद नजर आईं.

कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर के बीच हुई लड़ाई, जानें पूरा मामला

अपने नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी कर चुके हैं कपिल शर्मा शो का इंतजार लोगों को काफी दिनों से था, इस शो ने एकबार फिर से टीआरपी लिस्ट में खलबली मचा दी है.

कपिल शर्मा का नया लुक लगातार लोगों को अपनी तरफ खींच रहा है. शो में कपिल शर्मा के साथ सोमोना चक्रवर्ती, कीकू और अर्चना पूरन सिंह के अलावा और भी कई सारे कलाकार जुड़े हुए हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chandan Prabhakar (@chandanprabhakar)

इसी बीच चंदन प्रभाकर ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने क्यों कपिल शर्मा को शो छोड़ दिया. अचानक क्यों गायब हो गए, एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पिछले 5 साल तक वह शो का हिस्सा बने हुए थें, लेकिन कुछ दिनों से वह शो से इस्तीफा ले लिए है क्योंकि उनके पास समय की कमी हो गई है.

उन्होंने बताया कि मैं लंबे समय से इस शो का हिस्सा हूं लेकिन इसके अलावा मैं किसी और प्रोजेक्ट्स पर ध्यान नहीं दे पा रहा हूं, इसलिए मैंने इस शो से विदाई ले ली है. क्योंकि इसके अलावा बाकी प्रोजेक्ट्स पर भी काम करना जरुरी है.

अब मैं किसी वेब शो में काम करने की कोशिश कर रहा हूं, इसका खुलासा भी जल्द करुंगा. इसके साथ ही मैं अपने परिवार के साथ समय भी देना चाहता हूं.

हालांकि कुछ रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि सेट पर चंदन प्रभाकर और कपिल शर्मा में लड़ाई हो गई है, जिस वजह से वह नहीं कर रहा है इस शो में .

Video: कपिल के शो में रवीना टंडन का टिप-टिप डांस

बॉलीवुड फिल्म स्टार रवीना टंडन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.  रवीना टंडन अक्सर डांस वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो रवीना ने शेयर किया है वो कुछ ज्यादा ही ख़ास है. एक्ट्रेस के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे और लगातार अपने खूबसूरत कमेंट्स कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :नागिन 6 : जल्द होगी टीवी की सबसे जहरीली शादी! प्रथा

क्या ख़ास है वीडियो में

ये भी पढ़ें : सुधांशु सरिया की फिल्म ‘सना’ मुख्य भूमिका निभायेंगी 

दरअसल ये वीडियो बीते दिनों का है जब रवीना टंडन और कोरियोग्राफर -डायरेक्टर फराह खान ने ‘दोस्ती स्पेशल’ एपिसोड में गेस्ट बनकर ‘The Kapil Sharma Show’ शो में शिरकत की.

बता दें कि रवीना और फराह खान दोनों एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड हैं और एक दूसरे के काफी क्लोज़ भी हैं.
इस एपिसोड में कपिल ने रवीना और फराह के साथ खूब मस्ती की थी. वीडियो में कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा और फराह खान रवीना टंडन के सुपरहिट गाने टिप-टिप बरसा पानी पर डांस करते दिख रहे हैं. जिसके बाद पीछे से अदाकारा रवीना टंडन उन्हें बीच में ज्वॉइन कर लेती है. इस दौरान अदाकारा रवीना टंडन अपने ही सुपरहिट गाने पर जमकर डांस करती दिखती हैं. ये वीडियो देखकर रवीना के फैंस भी झूमने पर मजबूर हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें : शाहिद कपूर की बहन बनीं दुल्हन, ननद की शादी में दिखा

रवीना के मूव्स देखकर उनके फैंस उनकी तारीफ करते हुए कमेंट्स कर रहे हैं कि ‘रवीना को कोई भी रिप्लेस नहीं कर सकता.’

आखिर क्यों छोड़ा कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन बुआ ‘उपासना सिंह’ ने कॉमेडी शो, बताई ये वजह

अपने अभिनय और कॉमेडी से कपिल शर्मा ने दर्शकों का हमेशा मनोरंजन किया है. कपिल ने अपने शो की शुरुआत कलर्स चैनल पर ‘Comedy Nights With Kapil’ के नाम से की थी .लेकिन जब कपिल सोनी टीवी पर यह शो करने लगे तो उनके शो का नाम ही नहीं काम करने वाले कलाकार भी नए अंदाज़ में नज़र आए. सोनी चैनल पर कपिल के कॉमेडी शो का नाम है ‘The Kapil Sharma Show.’

शुरुआत में कपिल शर्मा के शो में उपासना सिंह उनकी बुआ के रोल में नज़र आती थीं. लेकिन जब कपिल सोनी टीवी पर गए तो वो वहां उपासना सिंह नजर नहीं आईं. तमाम लोगों और दर्शकों को यही लगता था कि दोनों के बीच में कोई तकरार हो गई है. लेकिन अब उपासना सिंह ने इतने टाइम बाद एक चैनल को इंटरव्यू के दौरान कहा ‘जब मैं बुआ का किरदार निभा रही थी तो कपिल के साथ काम करने में मजा आया. बाद में, उन्होंने अपना खुद का शो शुरू किया और दूसरे चैनल में चले गए. मैं दूसरे चैनल में नहीं जा सकी क्योंकि मैंने एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और मुझे चैनल के लिए काम करना जारी रखना था. कपिल के साथ कोई अनबन नहीं थी लेकिन लोगों को लगा कि मैं उनके साथ काम करके खुश नहीं हूं.”

उपासना ने ये भी कहा कि”मैंने कपिल के साथ कुछ एपिसोड किए लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मैं कुछ मिनटों के लिए उनके शो का हिस्सा बनने के बजाय क्रिएटिव रूप से संतोषजनक कुछ करना चाहती हूं. कपिल और मैं अच्छी टर्म्स पर हैं और हम अकसर एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हैं. मैं उम्मीद कर रही हूं कि वो किसी दिन मेरे लिए एक रोल लिखेंगे क्योंकि ये मेरे टैलेंट को सही ठहराएगा और एक एक्टर के रूप में मुझे क्रिएटिव रूप से संतुष्टी देगा.”

Kapil Sharma को इस वजह से लेना पड़ा व्हीलचेयर का सहारा

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों काफी चर्चे में हैं. सोमवार को एक वीडियो जमकर वायरल हुई थी, जिसमें कपिल शर्मा व्हीलचेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे थे. और इस हालत में उन्हें देखकर फैंस काफी चिंतित हो गए कि आखिर कपिल को हुआ क्या है.

तो वहीं ये भी खबर आ रही थी कि जब पपराजियों ने कपिल शर्मा की तस्वीरें लेना चाहा तो कपिल गुस्सा हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कपिल शर्मा ने खुद बताया है कि उन्हें क्या हुआ है. खबरों के अनुसार कपिल को हल्की सी बैक इंजरी है. अब उनके फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें- Disha Parmar जल्द ही बनेंगी Rahul Vaidya की दुल्हनिया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

 

खबरों के अनुसार, कपिल शर्मा ने कहा है, जिम में Exercise के दौरान उन्हें बैक इंजरी हो गई थी. उन्होंने आगे कहा कि ये कुछ दिनों में ठीक हो जाएगी. मेरे बारे में चिंता करने के लिए आपका शुक्रिया.

हाल ही में कपिल के घर एक नन्हा मेहमान आया है. उनकी पत्‍नी गिन्‍नी चतरथ ने 1 फरवरी 2021 को बेबी बॉय को जन्म दिया. कपिल शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ गुड न्‍यूज शेयर की थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

वर्क फ्रंट की बात करे तो कपिल शर्मा का  फेमस कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’  बंद हो गया है. खबर ये आ रही थी कि सलमान खान ने कपिल और गुत्थी (सुनिल ग्रोवर),  दोनों के बीच पैचअप करवा दिया है. हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसी खबरों को अफवाह बताया गया है और ये भी कहा गया है  कि सलमान की ओर से उनके पास कोई फोन नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta kya kehlata hai: कार्तिक और सीरत के बीच बढ़ेंगी नजदीकियां तो रिया चलेगी एक नई चाल

Kapil Sharma ने बेटी अनायरा संग शेयर की क्यूट फोटो तो फैंस ने दिया ये रिएक्शन

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आए दिन वह फैंस के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं. हाल ही में वो एक बेटे के पिता बने हैं.

तो इसी बीच कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Naagin 5 एक्ट्रेस सुरभि चंदना के इस अवतार पर फैंस ने दिया ये रिएक्शन, देखें Photos

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्यारी अनायरा पापा कपिल को कॉपी करती हुई दिखाई दे रही हैं. तस्वीर में कपिल कैमरे को देख हाथ हिला रहे हैं तो अनायरा ने भी सेम टू सेम उसी पोज में नजर आ रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

इस तस्वीर को काफी कम समय में लाखों से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स अनायरा की क्यूटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई सेलिब्रिटी ने पापा-बेटी की तस्वीर  पर खूब प्यार बरसाया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: फिनाले से पहले राखी सावंत ने खत्म किए पति रितेश से सारे रिश्ते, कही ये बात

बता दें कि कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर 2018 को गिन्नी चतरथ से शादी की थी और 1 साल बाद अनायरा का जन्म हुआ. अब हाल ही में कपिल और गिन्नी एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने थे.

दूसरी बार पिता बनने पर ट्रोल हुए Kapil Sharma

कॉमेडी के  किंग कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं. आज सुबह उन्होंने अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर किया हैं. और इस पोस्ट के बाद फैंस उन्हें लागातार बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक बेटे को जन्म दिया है. एक तरफ दूसरी बार पिता बनने पर उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही है तो दूसरी तरफ उन्हें तीन साल में दूसरी बार पिता बनने की वजह से ट्रोल भी किया जा रहा है.

जी हां, कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. दोबारा पिता बनने के कारण सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का समाना करना पड़ रहा है. एक यूजर ने उनके पोस्ट पर लिखा है कि यह काफी जल्दी थी, पिछले साल ही तो आपको एक बेटी भी हुई थी.

तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, कपिल पाजी को शुभकामनाएं, बस अब जल्दी से परिवार नियोजन का विज्ञापन  2 बच्चों में तीन साल का अंतर जरूर रखें,  शूट कर लेना.

हालांकि एक ओर कपिल शर्मा को कुछ लोगों द्वारा ट्रोल किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर भी कपिल को शुभकामनाएं देने वाले फैन्स की कोई कमी नहीं है.

बता दें कि आज सुबह कपिल शर्मा ने फैन्स के साथ ये खुशखबरी शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रुप में एक बेटा मिला है, ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया. गिन्नी और कपिल.

क्या The Kapil Sharma Show बंद हो जाएगा, जानिए क्या है पूरा मामला

छोटे पर्दे का मशहूर कौमेडियन शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को फैंस काफी पसंद करते हैं. और ऐसे में खबर ये आ रही है कि यह कौमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ जल्द ही बंद होने वाला है. जी हां, इस खबर को सुनते ही फैंस का दिल टूटने वाला है.

बताया जा रहा है कि ‘द कपिल शर्मा शो’ जल्द ही फैंस से अलविदा कहने वाला है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस शो के मेकर्स ‘द कपिल शर्मा शो’ को बंद करने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद मेकर्स ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन के साथ वापसी करने वाले हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

ये भी पढ़ें- Varun Dhawan ने नताशा दलाल संग लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली Photo

खबर ये आ रही है कि यह शो ‘द कपिल शर्मा शो’ नए सीजन बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाले हैं. अब इस खबर के अनुसार कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ एक छोटे से ब्रेक के बाद ही दोबारा टीवी पर वापसी करेगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ‘द कपिल शर्मा शो’ के दौरान कीकू शारदा ने गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के रिश्ते पर कमेंट किया था. इस कमेंट की वजह से कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा से नाराज हो गए थे लेकिन बाद में कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ने इस खबर को गलत करार दिया.

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने शेयर की अपनी मां की Photo, लिखा ‘देसी जुगाड़ के जैसा कोई जुगाड़ नहीं है’

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें