कभी ड्रग्स तो कभी अफेयर्स की वजह से बदनाम रहे हैं ये टौप पंजाबी सिंगर्स

पंजाब (Punjab) ने बौलीवुड (Bollywood) को एक से बढ़ कर एक टौप पंजाबी सिंगर्स (Punjabi Singers) दिए हैं फिर बात फीमेल सिंगर की हो या मेल सिंगर की हो. ये प्लेबैक सिंगर्स की टौप लिस्ट में हैं. आज युवाओं के बीच सबसे ज्यादा पंजाबी गाने सुने जाते हैं. यही वजह है कि इनके सिंगर्स भी इनके बीच पौपुलर हैं  जैसे गुरु रंधावा (Gururandhawa), हनी सिंह (HoneySingh), बादशाह (Badshah), दिलजीत (Daljeet) ये चारों कौलेज जाने वालों की जान है. 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

इन सिंगर्स के गाने हर शादी के फंक्शन्स में बजाए जाते हैं और जिन पर जम कर डांस किया जाता है. जितनी  लंबी इनके फैन्स की लाइन है, उतने लंबी इनके कंट्रोवर्सीज की लिस्ट भी है. यही वजह है कि ये पौपुलर सिंगर्स हमेशा मीडिया की सुर्खियाें में बने रहते हैं. 

पटोला गाने से गुरु रंधावा को मिली पहचान 

सिंगर गुरु रंधावा के स्ट्रगल की बात करें तो उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वे कभी शादी में गाने गाते थे इससे उनकी पौकेट मनी का इंतजात हो जाता था.  गुरु 9 साल की उम्र से ही शादी में गाना गाने लगे थे. बचपन में गांव की शादियों में अपने गानों से इन्होंने खूब धूम मचाई. उन्होंने स्कूल के दिनों में गाने लिखना शुरू कर दिया था. गुरु रंधावा ने दिल्ली से एमबीए की पढ़ाई की है.

गुरु ने यूट्यूब पर अर्जुन के साथ ‘सेम गर्ल’ नाम से अपना पहला गाना गाया था. हालांकि, यह गाना ज्यादा पौपुलर नहीं हुआ. साल 2013 में गुरु रंधावा ने अपना एल्बम ‘पेग वन’ लौन्च किया था.  दो साल तक स्ट्रगल करने के बाद, पौपुलर रैपर बोहेमिया ने गुरु रंधावा के साथ मिलकर ‘पटोला’ गाना बनाया था. यह गाना रिलीज़ होते ही हिट हो गया और जिससे गुरु को नई पहचान मिली.

साल 2017 में गुरु रंधावा ने हिन्दी मीडियम से बौलीवुड गायन में कदम रखा था. उनके कुछ और भी गाने है जो कि बेहद पौपुलर है – ‘हाई रेटेड गबरू’, ‘दारू वरगी’, ‘रात कमाल है’, और ‘बन जा तू मेरी रानी’. जैसे गानों ने खूब धमाल मचाया. गुरु रंधावा का पहला इंटरनेशनल गाना पिटबुल के साथ 19 अप्रैल 2019 को रिलीज हुआ था जो कि ‘स्लोली स्लोली’ था.  आजकल वह अपनी मूवी शाहकोट की वजह से चर्चा में है, जो रिलीज होने के पहले ही कंट्रोवर्सी में आ गई हैं. गुरु के फैन्स इस मूवी में गुरु को एक्टिंग करते देखेंगे. 

बाइपोलर डिसऔर्डर के शिकार रहे हैं हनी सिंह

भारत के रैपर और पौपुलर सिंगर हनी सिंह के गानों का हर कोई फैन है. हनी सिंह की फैन फौलोइंग जबरदस्त है. उऩके चाहने वाले उनके सौंग सुनना पसंद करते हैं. लेकिन हनी सिंह के कई गानों पर बैन लगाए गए. उनके करियर से जुड़ी कंट्रोवर्सीज आज भी सुर्खियों में रहती है.  इतना ही नहीं कुछ साल पहले हनी सिंह शराब और ड्रग्स की लत की वजह से बीमारियों का घर बन गए थे. वो ‘बाइपोलर डिसऔर्डर’ के शिकार भी हो चुके है.पत्नी से तलाक की वजह से भी उन्हें काफी बदनामी सहनी पड़ी.

हनी सिंह ने अपना करियर एक रिकौर्डिंग आर्टिस्ट के तौर पर शुरु किया था. बाद में भांगड़ा प्रोड्यूसर बन गए. फिर उन्हें बौलीवुड से औफर आने लगे और बौलीवुड की कई फिल्मों में उन्होंने संगीत दिया तथा मशहूर गानों को रैप किया और धीरेधोरे वे बौलीवुड के सबसे महंगे सिंगिग प्रोड्यूसर बन गए. हनी सिंह ने ‘शकल पे मत जा’ गाने से डेब्यू किया था. हनी सिंह ने ‘अंग्रेज़ी बीट’, ‘ब्राउन रंग’, और ‘लव डोज़’ जैसे कई हिट गाने दिए. 

रैपर बादशाह का असली नाम जानते हैं आप 

सिंगर-रैपर बादशाद का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘कूल इक्वल’ नाम से एक अंडरग्राउंड इंग्लिश रैपर के तौर पर की थी.  बादशाह ने कई फ़िल्मों में गाने गाए हैं जिनमें हिन्दी, पंजाबी, और हरियाणवी भाषा के गाने हैं. साल 2014 में आई फ़िल्में ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘खूबसूरत’ में भी बादशाह ने गाने गाए.

बादशाह के इस स्ट्रगल के बाद उन्हें  डिप्रेशन और एंग्जायटी से भी जूझना पड़ा. इस दौरान उनके मन में कई बार सुसाइड करने के भी विचार आए. लेकिन इन सबसे निकल बादशाह आज भी सभी के दिलों की जान है. वे एक बेस्ट सिंगर है. जिनकी फैनफोलोइंग काफी तगड़ी है. बादशाह ने ‘हर फतेह’ नाम के गाने से डेब्यू किया. बादशाह ने बौलीवुड में कई गाने दिए. बादशाह ने फिल्म भी कि उनकी पहली फिल्म ‘खनदानी सफाखाना’ है. जिसमे उनका नाम गबरू घातक था. बादशाह का नाम एक पाकिस्तानी एक्ट्रैस के साथ काफी चर्चा में रहा. हानिया आमिर नाम की यह एक्ट्रैस पाकिस्तान की टौप की स्टार है और बेहद ही खूबसूरत हैं 

दिलजीत को   उड़ता पंजाब से बौलीवुड में मिली 

दिलजीत दोसांझ, ये नाम सिंगिग की दुनिया में बेहद पौपुलर है. इन्होंने कैरियर की शुरुआत पंजाबी गानों से की. बाद में  हिंदी गाने भी गाने लगे और धीरेधीरे कामयाबी के शिखर पर पहुंचे. इतना ही नहीं उन्होंने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है. उनकी हिंदी मूवी गुड न्यूज काफी पसंद की गई. 

वे पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते है. उन्होंने ‘उड़ता पंजाब’, ‘सूरमा’, ‘जट्ट एंड जूलिए’ट, ‘पंजाब 1984’, ‘सरदार जी’, ‘सुपर सिंह’, ‘अंबरसरीया’ जैसी फ़िल्मों में काम किया है. करियर की शुरुआत में फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट’ से की. दिलजीत के सुपरहिट गाने है जिसमें ‘किन्नी किन्नी’, ‘लेम्बडगिनी’, ‘सौदा खरा खरा’ शामिल है. साल 2020 में दिलजीत दोसांझ बिलबोर्ड के सोशल 50 चार्ट में शामिल हुए थे.

एक गाने ने बदल दी इन सिंगर्स की किस्मत, बना दिया करोड़पति

कुछ इंडियन प्लेबैक सिंगर्स की किस्मत चमक गई जब इनके गाने रातोंरात फेमस हो गए. उदित नारायण, अरिजित सिंह जैसे जानमाने सिंगर्स के बारे में सब जानते हैं लेकिन कुछ यंग फेसेज भी हैं जिनके गाने तो खूब सुने होंगे, लेकिन उनसे आज भी बहुत सारे लोग अनजान है.

ऐसे पौपुलर यंग सिंगर्स जिनके गाने सुनना आप पसंद करते है, उनके बारे में यहां जानें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

जोनिता गांधी

जोनिता गांधी एक इंडो-कैनेडियन गायिका हैं, जो हिंदी के साथ साथ गुजराती, अंग्रेजी, मराठी, तमिल,बंगाली ,पंजाबी ,कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी गाती है. जोनिता का जन्म 23 अक्टूबर 1989 को नई दिल्ली में हुआ था, हालांकि बाद में उनका परिवार कनाडा शिफ्ट हो गया. हाल में जोनिता अनंत अंबानी की शादी में गाती हुई नजर आई थी. जोनिता ने तन्हा तन्हा जीना ये कोई बाता है. उन्होंने ए. आर. रहमान के साथ भी सिंगिंग की.

ध्वनि भानुशाली

ध्वनि भानुशाली एक पौप सिंगर हैं. मुंबई में जन्मी, ध्वनि ने साल 2019 में अपना गाना ‘वास्ते’ से बेहद पौपुलर हुई. जिसने YouTube पर 1.5 बिलियन व्यूज को पार कर लिया, जिससे वह YouTube पर 1 बिलियन व्यूज हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय पौप स्टार बन गई.

गुरु रंधावा

रैपर बोहेमिया ने उनका नाम गुरु रखा गया था, जो मंच पर उनका पूरा नाम लेने के बजाएं छोटा कर देते थे. साल 2013 की शुरुआत में, रंधावा ने स्पीड रिकौर्ड्स के लेबल के साथ YouTube पर अपना पहला गाना ‘छड़ गई’ गाया था, फिर उन्हें टी-सीरीज चैनल पर ‘पटोला’ गाना लौन्च किया था. गुरु रंधावा के गाने और वे घरघर मशहूर है.

राहुल वैद्य

पौपुलर सिंगर राहुल वैद्य एक यंग सिंगर है जो इंडियन आइडल के पहले सीजन में जीते थे. फिर बाद में बिग बौस के सीजन 14 में हिस्सा लिया. जिससे वे मशहूर हो गए. उनका जन्म 23 सितंबर 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था. 2013 में वैद्य ने रेस 2 से “बे इंतेहान” गाया. इन्होंने टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस से शादी किया है

दर्शन रावल

दर्शन रावल भारतीय पौपुलर सिंगर हैं. उन्हें हिंदी, गुजराती, पंजाबी और बंगाली में उनके काम के लिए जाना जाता है. वह साल 2014 के स्टारप्लस रियलिटी म्यूज़िक शो इंडियाज़ रॉ स्टार में विनर रहे. उन्हें साल 2017 के अहमदाबाद टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन के रूप में चुना गया था इंडियाज रॉ स्टार के दौरान उनका पहला गाना ‘मेरी पहली मोहब्बत’ था और उनका “तेरा ज़िक्र” ने YouTube पर 200+ मिलियन व्यूज मिले. दर्शन रावल अभी तक सिंगल है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें