Crime Story: औनर किलिंग-घर आए दामाद को दी दर्दनाक मौत

त्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एक बहुत पौश इलाका है आशियाना, जहांऔनर किलिंगका ऐसा कांड किया गया कि सुनने और देखने वाली की रूह कांप गई. वहां के सैक्टरआई में मंगलवार, 17 मार्च, 2026 की रात एक एडवोकेट तीरथ राज सिंह ने अपनी बेटी साक्षी के प्रेम विवाह से नाराज हो कर अपने ही दामाद विष्णु यादव की बेरहमी से हत्या कर दी, जिस से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतापगढ़ के सांगीपुर इलाके के रहने वाले 32 साल के विष्णु यादव ने महज 4 साल पहले एडवोकेट तीरथ राज सिंह की बेटी साक्षी से प्रेम विवाह किया था. पर तीरथ राज सिंह इस शादी के खिलाफ थे और तब से ही अपने दामाद और बेटी से  दुश्मनी पाल बैठे थे.विष्णु यादव और साक्षी अपनी 3 साल की बेटी अर्चिता के साथ प्रतापगढ़ में ही रहते थे. पर 17 मार्च को विष्णु यादव अपनी पत्नी साक्षी की जिद पर ससुराल में लखनऊ आए थे.

मंगलवार की रात को तकरीबन साढ़े 10 बजे विष्णु यादव और उन के ससुर तीरथ राज सिंह के बीच किसी बात को ले कर तीखी बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गया.
घर के भीतर शोर सुन कर विष्णु यादव की सालियां और परिवार के दूसरे सदस्य भी वहां पहुंच गए. इसी बीच, गुस्से से तमतमाए तीरथ राज ने पास पड़ी चारपाई का पाया उठाया और विष्णु के सिर पर ताबड़तोड़ चोट कर दी, जिस से विष्णु का सिर फट गया और उस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. बीचबचाव करने साक्षी भी पिता के हमले में घायल हो गई.

इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस सुपरिंटैंडैंट (मध्य) विक्रांत वीर और एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल भारी पुलिस बल और फोरैंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मौका वारदात
से हत्या में इस्तेमाल चारपाई का पाया बरामद कर लिया, जबकि फोरैंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट्स और दूसरे तमाम सुबूत जुटाए. इतना ही नहीं, पुलिस ने तीरथ राज सिंह और उन की चार बेटियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस सुपरिंटैंडैंट विक्रांत वीर ने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस हत्याकांड की साजिश पहले से रची गई थी या यह अचानक हुए  का नतीजा है.   

Social Story: औनर किलिंग -भाई ने बहन को दी आजादी की सजा

Social Story: तलाक के बाद माया किसी और के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगी थी. यह बात उस के भाई को नागवार गुजरी और उस ने माया को मौत की सजा का तोहफा दे दिया.
मामला हरियाणा के रोहतक का है, जहां माया एक ब्यूटीपार्लर चलाती थी. 10 साल पहले उस की शादी लुधियाना, पंजाब के रहने वाले रमन के साथ हुई थी, पर यह शादी तकरार में तबदील होती गई और फिर मामला कोर्ट तक जा पहुंचा. 5 महीने पहले रमन और माया का तलाक हो गया और वह अपने मायके रोहतक गई.
इस के बाद माया रोहतक की कबीर कालोनी में ही किराए के मकान में एक नौजवान के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगी थी. मायके वालों को इस बात पर गुस्सा आया खासकर माया के भाई ज्वाला प्रसाद को यह बात कतई पसंद नहीं थी.
पुलिस की जांच में सामने आया कि ज्वाला प्रसाद ने कई बार माया को टोका था, पर चूंकि माया अपने ब्यूटीपार्लर से अच्छाखासा कमा रही थी, तो उसे अपने परिवार की ज्यादा परवाह नहीं थी.
इसी बीच ज्वाला प्रसाद को माया के किरदार पर शक होने लगा था. कई लोग ब्यूटीपार्लर को ले कर भी सवाल उठाते थे. लिहाजा, भाई ने अपनी बहन की हत्या करने की ठान ली.
वीरवार, 25 दिसंबर, 2025 की सुबह माया ने माता दरवाजा चौक पर बना अपना ब्यूटीपार्लर खोला. सुबह धुंध ठंड की वजह से ज्यादा कस्टमर भी नहीं थे. इसी बीच ज्वाला प्रसाद चाकू ले कर ब्यूटीपार्लर में घुसा और माया के गले पर सामने की तरफ से बेरहमी से वार किया. माया छटपटाई, लेकिन भाई की पकड़ से छूट नहीं पाई.
इस केस में माया के साथ काम करने वाली लक्ष्मी एकलौती चश्मदीद गवाह है. उस की गवाही खास रहेगी.                              – सुनील शर्मा द्य
  अंधविश्वास में ली मासूम की जान

हरियाणा में अंधविश्वास का दिल दहला देने वाला मामला. वहां के यमुनानगर में तांत्रिक सिद्धि के लिए एक 4 साल के मासूम की बलि दे दी गई. आरोपी बच्चे का चचेरा बहनोई और बहन है. इन लोगों ने पहले बच्चे को किडनैप कर घर में रखा और फिर रात को श्मशान घाट में ले जा कर तंत्रमंत्र के बाद उस का गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया. 30 जुलाई को एक मासूम के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी. जांच के दौरान पुलिस को इस मासूम की लाश खेतों में बने ट्यूबवैल के पास पड़ी हुई मिली.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हुआ कि मासूम की हत्या उस का गला घोंट कर गरदन तोड़ने से हुई. पुलिस ने बताया कि दोनों पतिपत्नी अपनेआप को ताकतवर बनाने के लिए मासूम पर पहले तंत्र विद्या की थी और इसी तंत्र विद्या की सिद्धि पाने की खातिर इस मासूम की हत्या कर दी. फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. बच्चे को उस के जन्मदिन पर अगवा किया गया था. Social Story

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें