पंजाबी फिल्म में Hania Aamir, फैंस ने Diljit Dosanjh को बोला देशद्रोही

Diljit Dosanjh & Hania Aamir: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. पंजाबी सौंग्स और पंजाबी कलाकार बौलीवुड तक भी पहुंच गए हैं. जी हां, कई ऐसी बौलीवुड फिल्म्स हैं जिसमें पंजाबी एक्टर्स और एक्ट्रैसेस को कास्ट किया गया है और यहां तक की पंजाबी म्यूजिक भी डाला गया है. ‘गिप्पी ग्रेवाल’ (Gippy Grewal), ‘दिलजीत दोसांझ’ (Diljit Dosanjh), ‘सोनम बाजवा’ (Sonam Bajwa), ‘एम्मी विर्क’ (Ammy Virk) जैसे पंजाबी कलाकार बौलीवुड फिल्मों में बेहतरीन काम कर रहे हैं.

साल 2015 में आई पौपुलर पंजाबी सिंगर और एक्टर ‘दिलजीत दोसांझ’ (Diljit Dosanjh) और ‘नीरू बाजवा’ (Neeru Bajwa) की फिल्म ‘सरदार जी’ (Sardaar Ji) को लोगों ने खूब प्यार दिया था. इसी के चलते मेकर्स ने इस फिल्म का सीक्वल ‘सरदार जी 2’ (Sardaar Ji 2) भी साल 2016 में रिलीज किया था जिसमें ‘दिलजीत दोसांझ’ (Diljit Dosanjh) के साथ एक्ट्रेस ‘सोनम बाजवा’ (Sonam Bajwa) ने अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीता था. इस फिल्म ने भी औडियंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी.

हाल ही में इस फिल्म के मेकर्स ने ‘सरदार जी 3’ (Sardaar Ji 3) का टीजर यूट्यूब पर रिलीज किया जिसे देख फैंस काफी खुश नजर आए. लोगों ने टीजर देखते ही ‘दिलजीत दोसांझ’ (Diljit Dosanjh) की तारीफ करना शुरू कर दिया लेकिन जैसे ही सरदार जी 3 का ट्रेलर लोगों ने देखा तब कुछ लोगों ने दिलजीत को भला बुरा कहना शुरू कर दिया. सरदार जी 3 का ट्रेलर सुर्खियों में बना हुआ है और इसका कारण है फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस ‘हानिया आमिर’ (Hania Aamir) का होना.

दरअसल, कश्मीर में हुए पहलगाम अटैक के बाद सरकार ने सभी पाकिस्तानी आर्टिस्ट को बैन कर दिया था. इसी के चलते सभी पाकिस्कानी एक्टर्स और एक्ट्रैसेस के सोशल मीडिया अकाउंट्स भी भारत में पूरी तरह से हटा दिए गए थे और ऐसे में खबरें यह थी कि ‘दिलजीत दोसांझ’ (Diljit Dosanjh) की इस फिल्म से हानिया को रिप्लेस कर दिया गया है लेकिन ट्रेलर के आते ही फैंस ने दिलजीत को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने तो दिलजीत को देशद्रोही तक बोल दिया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि इस फिल्म में ‘हानिया आमिर‘ (Hania Aamir) का होना मेकर्स को कितनी तकलीफ देगा. Diljit Dosanjh & Hania Aamir

पाकिस्तान में भी वायरल हुआ नाटू- नाटू, हानिया आमिर ने यूं लगाएं ठुमके

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर अपने डांस को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है इऩ दिनों एक बार हानिया अपने डांस मूव्स को लेकर चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में उन्होंने अपने दोस्त की शादी में बौलीवुड गाने बिजली बिजली’, ‘करंट लगा’ और ‘कोई मिल गया’ पर डांस करते हुए इंस्टाग्राम पर और वीडियो शेयर किए हैं RRR के Naatu Naatu में उनका आखिरी डांस वीडियो वायरल हुआ था.  तेलुगु फिल्म ‘आरआरआर’ से ‘नाटू नाटू’ पर उनके डांस के वायरल होने के बाद हनिया आमिर ने अपने दोस्त की शादी में मेहमानों के साथ डांस करके वीडियो डाले हैं. गोल्डन शरारा ड्रेस और स्नीकर्स पहने पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ‘बिजली बिजली’, ‘करंट लगा’ और ‘कोई मिल गया’ सहित कई बॉलीवुड गानों पर भी डांस किया. भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के फैंस ने उनके पोस्ट पर कॉमेंट भी किया.

हानिया आमिर (Hania Aamir) ने इंस्टाग्राम पर अपनी और डांस वीडियो की कई तस्वीरें शेयर करते हुए हानिया ने लिखा, ‘शेंडी डंप. मेरे पसंदीदा डांस पार्टनर @nayelwajahat (मैन डांसिंग इमोजी), चिल्लाओ.’ एक्ट्रेस ने अपना वायरल डांस सबसे पहले ऑस्कर-नॉमिनेटेड ‘नाटू नाटू’ पेश किया और हार्डी संधू के गाने ‘बिजली बिजली’ पर दूसरों के साथ डांस करते हुए खुद के नए वीडियो भी दिखाए. उन्होंने रणवीर सिंह, नेहा भसीन की ‘नई जाना’ और ‘कुछ कुछ होता है’ से ‘कोई मिल गया’ जैसे गानों पर डांस किया.

‘नई जाना’ में हानिया को दुल्हन को डांस फ्लोर पर लाते हुए भी देखा जा सकता है. सभी डांस में हनिया हुक स्टेप्स को करती नजर आ रही हैं. उन्होंने एक गोल्डन शरारा ड्रेस पहनी थी, जिसे उन्होंने सफेद स्नीकर्स के साथ पेयर किया था. उनके बालों को पीछे की ओर एक लंबी चोटी में बांधा गया था और फूलों से सजाया गया था.

भारत और पाकिस्तान के लोगों ने जमकर किए कमेंट

भारत और पाकिस्तान दोनों के फैंस ने शादी में उनके डांस पर कई कमेंट्स किए. भारतीय फैंस ने भी उनपर अपना खूब प्यार बरसाया. एक फैन ने कहा, ‘हानिया आमिर को हर शादी में इनवाइट करने के लिए याचिका.’ उन्होंने यह भी कहा, ‘आप पार्टी हनिया आमिर की जान हैं.’ एक ने पूछा, ‘हमारे पास हनिया आमिर जैसा दोस्त क्यों नहीं है.’ एक ने कहा, ‘जिस तरह से हनिया आनंद ले रही है वह बहुत प्यारी हैं.

हानिया की फिल्में

हानिया 2016 से उर्दू टेलीविजन और फिल्मों में काम कर रही हैं. वह ‘जनान (2016)’, ‘ना मालूम अफराद 2 (2017)’, और ‘परवाज़ है जूनून (2018)’ फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. उन्हें आखिरी बार पिछले साल फिल्म ‘परदे में रहने दो’ में देखा गया था और फिलहाल वह सीरीज ‘मुझे प्यार हुआ था’ में माहिर के रूप में दिखाई दे रही हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें