Funny Video: राखी सावंत की वजह से Chandrayaan 3 मिशन हुआ पूरा!

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन हमेशा ही अपने अटपटे बयानों और हरकतों को लेकर सुर्खियों में रहती है कभी वो अपने सर पर अंडे फोड़ कर लोगों को एंटरटेन करती है तो कभी अजीबो-गरीब डांस करके सबको खुश करती है. जिसकी वजह से कई बार उन्हे ट्रोल भी होना पड़ता है. लेकिन इसके बावजूद वह अपनी अटपटी हरकते करना नहीं छोड़ती है. ऐसा ही अब उन्होने सबको हंसाने वाला बयान दिया है और कहा ही कि चंद्रयान 3 मिशन उनकी वजह से पूरा हुआ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

आपको बता दें, कि शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर इसरो ने ‘चंद्रयान 3’ (Chandrayaan 3) मिशन लॉन्च किया. इसरो के इस सक्सेसफुल लॉन्चिंग मिशन को देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया. अब हाल ही में राखी सावंत ने ‘चंद्रयान 3’ के सक्सेसफुल लॉन्च होने पर रिएक्ट किया है. उन्होंने पैपराजी को दिए इंटरव्यू में ‘चंद्रयान 3’ मिशन को लेकर देश को बधाई दी लेकिन इसे के साथ उन्होंने इसरो के इस मिशन का क्रेडिट भी खुद को ही दे दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

राखी का ये Funny  video वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राखी सावंत व्हाइट कलर की साड़ी पहनें नजर आ रही हैं और इसी के साथ उन्होंने व्हाइट ज्वैलरी और चूड़ियां भी पहनी हुई हैं. वीडियो में राखी सावंत कह रही हैं, “चांद की चांदगी आई है और देश की आमदनी आई है. मुबारक हो सबको, चंद्रयान 3 लॉन्च हो चुका है, वो भी केवल मेरी वजह से. मैंने आज ये व्हाइट पहना, इसलिए चंद्रयान लॉन्च हो गया है.” इसके साथ ही राखी सावंत वीडियो में यह भी बता रही हैं कि जब चंद्रयान लॉन्च हुआ तो नीचे से कैसे उसमें फायर हुआ था. राखी सावंत के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

लोगों ने किए Funny कमेंट

राखी सावंत के इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “इसको भी चंद्रयान पर बिठाकर लॉन्च कर देना था.” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “इसरो से मेरी रिक्वेस्ट है, आप जब फिर से चंद्रयान 4 बनाएंगे, राखीजी को उसके आगे बांधकर भेज देना. उधर ही वो अपने मनपसंद लड़के से शादी कर लेंगी क्योंकि यहां पर कोई भी अच्छा नहीं है.” एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “राखी का तो इससे दूर दूर से नाता कोई नहीं है तो ये कैसे तारीफें झोंक रही है.”

Video: फैन पर भड़कीं यें एक्ट्रेस, बोलीं-डोंट टच मी

जानी-मानी एक्ट्रेस इन दिनों मुसीबत में आ गई है जब वह एक इवंट में पहुंचीं तो उनके फैन ने कुछ ऐसी हरकत कर डाली कि आहना कुमरा को फैन को लताड़ना पड़ा, जी हां, एक इवंट में पहुंची आहना कुमरा के साथ एक घटना घटी जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, दरअसल, हुआ यूं कि एक फैन जब उनके पास आया तो, उसन अहाना की कमर पकड़ ली, जिसके बाद एक्ट्रेस फैन पर भड़ गई औऱ उसे अच्छे से फटकार लगाई.

आपको बता दें, कि आहना कुमरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें Aahana Kumra मुंबई में हुए एक इवेंट में मीडिया को पोज देती नजर आ रही हैं. तभी वहां पर फैन्स की भीड़ जुट जाती है और वो एक्ट्रेस के साथ बारी-बारी से फोटो क्लिक करने लगते हैं. लेकिन इसी दौरान एक फैन फोटो लेते वक्त आहना कुमरा की कमर पर टच कर देता है. इसी पर एक्ट्रेस बिफर गईं और उसे हाथ हटाने को कहा.

इस वीडियो को देख आहना कुमरा के फैन्स भी भड़क गए. उन्होंने वीडियो पर कमेंट बॉक्स में उस शख्स पर खूब गुस्सा निकाला, जिसने आहना को कमर पर छूआ था. एक फैन ने वीडियो पर कमेंट किया कि अगर एक लड़की ‘नो’ बोलती है तो इसका मतलब ‘नो’ होता है. एक और फैन ने लिखा है कि आत्मसम्मान बहुत बड़ी चीज है और आहना कुमरा ने एकदम सही किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aahana S Kumra (@aahanakumra)

बता दें ,कि आहना कुमरा हाल ही रेवती की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में नजर आई थीं. इसमें काजोल और प्रकाश राज भी नजर आए थे. यह फिल्म दिसंबर 2022 में रिलीज हुई थी. आहना अब फिल्म ‘कैंसर’ में नजर आएंगी, जिसकी अभी अनाउंसमेंट होना बाकी है.

सेल्फी लेने आए फैन का Ranbir Kapoor ने फेंका फोन! Shocking वीडियो देख गुस्से में दिखे लोग

रणबीर कपूर अक्सर ही अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते है उनका स्टाइल सभी को काफी पसंद आता है इतना ही नहीं, रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है औऱ वीडियो , फोटो शेयर करते रहते है हाल ही रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देख लोग गुस्से में आ गए है जी हां, सोशल मीडिया पर रणबीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो फैन को फोन फैकतें नजर आ रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जी हां, रणबीर का इस तरह का वीडियो पहली बार वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस डर गए है कि आखिर उन्होने ऐसा क्यो किया है, वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे एक फैन अपना फोन लेकर उनके साथ सेल्फी ले रहा  है लेकिन फोन में सेल्फी किल्क नहीं हो रही है जिस वजह से वो दो-तीन बार सेल्फी लेने की कोशिश करता है लेकिन इतने में ही रणबीर कपूर फैन से फोन ले लेते है और फोन को पीछे फैंक देते है. हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चला है कि रणबीर कपूर को ये वीडियो कोई प्रमोशन वीडियो या फेक वीडियो है.

गौरतलब है कि, यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के प्रमोशनल गिग ने सुर्खियां बटोरी हैं. हाल ही में, अनुष्का शर्मा ने बिना उनकी अनुमति के उनकी तस्वीरों का उपयोग करने के लिए एथलेटिक ब्रांड प्यूमा की खिंचाई करते हुए एक वीडियो भी साझा किया. लेकिन बाद में पता चला कि वह अब उनकी ब्रांड एंबेसडर हैं.

रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में पत्नी आलिया भट्ट के साथ देखा गया था. उनके पास लव रंजन द्वारा लिखित श्रद्धा कपूर के साथ तू झूठी मैं मक्कार है.एक्टर हाल में रश्मिका मंदाना के साथ एनिमल की शूटिंग कर रहे हैं.

सारा अली खान के इस गाने को सुनकर रो पड़ा ‘बच्चा’

बौलीवुड एक्टर सारा अली खान इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं. अपनी फिल्मों से ज्यादा सारा पब्लिक अपीयरेंस को लेकर चर्चा में हैं. सारा के बात करने का अंदाज, कौन्फिडेंस सारी चीजें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं. सारा की फोटोज और उनके वीडियोज के अलावा इस न्यूकमर एक्टर के इंटरव्यू भी तेजी से वायरल हो रहे हैं.

जीटीवी के सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा 2018’ में पहुंचे रणवीर सिंह और सारा अली खान को कंटेस्टेंट ने गाना गाने के लिए कहा. सारा ने शाहरुख खान की फिल्म ‘वीर-जारा’ का ‘तेरे लिए’ गाया. सारा का गाना इतना बेसुरा था कि सेट पर मौजूद कंटेस्टेंट, जज और एंकर्स की हंसी निकल गई. इससे भी ज्यादा ये हुआ कि सेट पर मौजूद एंकर हाथ में डौल लेकर खड़ी थी और उसी दौरान बच्चे के रोने की आवाज का साउंड बजा दिया गया. इस फनी वीडियो को देखकर आपकी भी हंसी निकल जाएगी.

 

sara
View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywoodlovesong 🎧 (@bollywood_lovesong) on

आपको बता दें, सारा की दूसरी फिल्म ‘सिंबा’ 28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है और इससे पहले फिल्म की टीम जबरदस्त प्रमोशन में लगी हुई है. टीवी रियलिटी शो में भी सारा और रणवीर की जोड़ी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंच रही है. इसी प्रमोशन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें