Bollywood Updates: पलक तिवारी को मिले बरतन धोने के पैसे

Bollywood Updates: श्वेता तिवारी हिंदी टैलीविजन इंडस्ट्री की बड़ी कलाकार हैं और 2 शादी करने के बाद भी आज सिंगल मदर बन कर अपने 2 बच्चों को पाल रही हैं. उन की बेटी पलक तिवारी भी ग्लैमर की दुनिया में दाखिल हो चुकी हैं और उन का नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान के साथ जोड़ा जाता है.

इन्हीं पलक तिवारी को घर का अनुशासन सिखाने के लिए उन की मां श्वेता तिवारी ने घर के काम कराने के लिए उन्हें पैसे देने शुरू किए थे. श्वेता तिवारी ने बताया, ‘‘मैं उस के खर्च की सीमा तय कर के रखती थी. जितनी पाकेट मनी है, बस उतना ही खर्च करना है. अगर उस से ज्यादा पैसे चाहिए तो वे आप को मेरे द्वारा दिए गए घर के काम कर के कमाने पड़ेंगे.

‘‘ऐसे घर के कामों के लिए मैं ने एक पूरी लिस्ट बना रखी थी कि बाथरूम साफ करने के लिए 1,000, बिस्तर साफ करने के लिए 500, बरतन धोने के लिए 1,000 रुपए मिलेंगे. इस तरह वह जब ज्यादा खर्च करती थी, तो घर के काम भी करती थी.’’

बाल ठाकरे का पोता बना ‘निशानची’

कभी अनुराग कश्यप ‘निशानची’ नाम की फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के साथ बनाना चाहते थे, पर सुशांत की मौत के बाद यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी. लेकिन अब वे इस फिल्म को फिर से बना चूके हैं, जिस में बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे बतौर हीरो दिखाई देंगे, वह भी डबल रोल में.

ऐश्वर्य ठाकरे फिल्म ‘निशानची’ से हिंदी फिल्मों में डैब्यू कर रहे हैं, जो एक देशी मसाला फिल्म है. इस फिल्म में वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

सोशल मीडिया ने काजल अग्रवाल को ‘मार डाला’

अजय देवगन के साथ फिल्म ‘सिंघम’ में दिखाई देने वाली हीरोइन काजल अग्रवाल साउथ की मेन हीरोइनों में से एक हैं, लेकिन हाल ही में उन के बारे में एक खबर ने उन के फैंस को निराश कर दिया था, क्योंकि उस खबर में दावा किया गया कि वे एक सड़क हादसे में मारी गई हैं.

जब इस मामले ने ज्यादा तूल पकड़ा, तो खुद काजल अग्रवाल ने लोगों को इस तरह की अफवाहों से बचने की नसीहत दी और उन्हें सोशल मीडिया पर लिखना पड़ा, ‘मुझे कुछ बेबुनियाद खबरें मिली हैं, जिन में दावा किया जा रहा है कि मेरा ऐक्सीडैंट हुआ था (और अब मैं इस दुनिया में नहीं हूं) और सच कहूं तो यह काफी मजेदार है, क्योंकि यह बिलकुल झूठ है. मैं बिलकुल ठीक हूं, महफूज हूं और बहुत अच्छा कर रही हूं.’

खबरों के मुताबिक, नितेश तिवारी के डायरैक्शन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ में काजल अग्रवाल मंदोदरी का किरदार निभा रही हैं.

सलमान खान गुंडे हैं

कई साल पहले सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘दबंग’ का डायरैक्शन करने वाले अभिनव कश्यप का इस फिल्म की रिलीज के बाद खान परिवार के साथ बड़ा झगड़ा हो गया था, जिस के बाद उन्होंने सलमान खान पर अपना कैरियर बरबाद करने का आरोप भी लगाया था.

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अभिनव कश्यप ने कहा, ‘‘सलमान कभी भी इंडस्ट्री में शामिल नहीं होते हैं. वे काम पर आ कर एक एहसान करते हैं. उन्हें सैलिब्रिटी होने का ज्यादा शौक है, लेकिन ऐक्टिंग में उन की कोई दिलचस्पी नहीं है. वे गुंडे हैं. ‘दबंग’ से पहले मुझे इस बारे में पता नहीं था. सलमान बदतमीज हैं, गंदे इनसान हैं.’’ Bollywood Updates

‘1920- पार्ट 3’ का ट्रेलर रिलीज, भूत बनीं ‘बालिका वधू’ की अविका गौर

हॉरर फिल्म की बात करें तो 1920 सबसे हिट फिल्मों में से एक रही है जिसे शायद ही कोई भूल पाया होगा. जिसमें अदा शर्मा की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था. जिसका दूसरा पार्ट 1920 Evil return  भी हिट रही थी. अब इसका तीसरा पार्ट आ चुका है जिसे देख लोगों के रोंगटें खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म का ट्रेलर इतना डरवाना है जिसक देख कोई भी डर से कापने लग जाएगा. इस फिल्म का नाम दिया है 1920 Horror of  the Heart जिसमें एक्ट्रेल अविका गौर भूत बनीं दिखाई देंगी.

आपको बता दें, कि 1920 के तीसरे पार्ट का ट्रेलर रीलिज हो चुका है जिसे देख लोग की एक्साइटमेंट ओर ज्यादा बड़ गई है. इस बार फिल्म में अविका गौर लीड रोल में हैं. वही अविका गौर, जो बचपन में ‘बालिका वधू’ में आनंदी के किरदार से घर-घर मशहूर हो गई थीं. 1920 Horrors of the Heart में बड़े ही खौफनाक और डरावने सीन हैं, जिन्हें देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. ट्रेलर में दिखाया गया है कि नदी किनारे एक आलीशान बंगला बना हुआ है. अचानक ही पार्क में लगा झूला हिलता है.तभी अविका गौर की आवाज आती है, ‘मैं बदला लेना चाहती हूं. अपने बचपन का और अपने बाबा की मौत का. अपनी मां और उसके खुशहाल परिवार को बर्बाद करना चाहती हूं.’

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ में राहुल देव, बरखा बिष्ट, अमित बहल और अवतार गिल नजर आएंगे. फिल्म के ट्रेलर को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है. कुछ का कहना है कि पूरी कहानी ही ट्रेलर में दिखा दी है, तो वहीं कुछ ने इसके हॉरर एलिमेंट्स की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा है, ‘कोई 1920 को टक्कर नहीं दे सकता. उसे देखकर तो मुझे हनुमान चालीसा याद आ गई थी.’ एक और यूजर ने लिखा है, ‘1920 मेरी फेवरेट हॉरर फिल्मों में से एक रही है.’ कुछ यूजर्स का कहना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रहेगी. ये सारे कमेंट्स यूट्यूब पर आए हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)

कब होगी मूवी रिलीज

1920 Horrors of the Heart को कृष्णा भट्ट ने डायरेक्ट किया है और यह 23 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म साउथ में अच्छा कमा सकती है क्योंकि अविका गौर ने वहां खूब फिल्में की हैं, और काफी पॉपुलर हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें