Family Problem: मेरा छोटा भाई पैसों के लिए मम्मी पर हाथ उठाने लगा है

Family Problem: अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें.

सवाल –

मेरी उम्र 20 साल है और मैं बिहार का रहने वाला हूं. हमारे घर में मेरे मांबाप और हम 2 भाई रहते हैं. मेरा भाई मुझसे छोटा है और उसकी उम्र 17 साल है. मेरा भाई ज्यादातक वक्त अपने दोस्तों के साथ ही बिताता है और देर रात घर आता है. हाल ही में मुझे अपने दोस्तों से पता चला कि मेरा भाई अपने दोस्तों के साथ मिलकर नशे करने लगा है. जब हमें यह पता चला तो मम्मी पापा ने उसे पैसे देना बंद कर दिया. ऐसा करने से वे सबके साथ बद्तमीजी करने लगा और यहां तक की मांबाप का लिहाज किए बिना घर में गालियां भी देने लगा. उसकी गालियों से ही पता चल रहा था कि वे किसी गलत संगत में है. जब 2-3 दिन हमने उसे पैसे नहीं दिए तो उसने जो कदम उठाया जो हम कभी सोच भी नहीं सकते थे. वे मम्मी से पैसे छीनने लगा और जब मम्मी ने नहीं दिए तो उसने मम्मी को धक्का तक दे दिया और पैसे छीन के भाग गया. उसके ऐसा करने से मम्मी को चोट तक आ गई लेकिन उसे इस बात का कोई पछतावा नहीं हुआ. मुझे समझ नहीं आ रहा मैं क्या करूं क्योंकि उसका ऐसा रूप हमने पहले कभी नहीं देखा था.

जवाब –

आज के समय में अक्सर ऐसा सुनने और देखने को मिल रहा है कि बच्चे अपने ही मांबाप पर हाथ उठाने लगे हैं. जहां एक तरफ अब मांबाप यह सोचते हैं कि बच्चों पर हाथ नहीं उठाना चाहिए तो ऐसे में अब उल्टा बच्चे ही यह सब कर रहे हैं और समझ नहीं आता आखिर वे ऐसा सीख कहां से रहे हैं.

आपके भाई की बात की जाए तो आपकी बातों से साफ पता चल रहा है कि वे अपने यारों दोस्तों के साथ अय्याशी और नशा करने में इतना डूब चुका है कि उसे सही और गलत की पहचान ही नहीं रही. जब आप सबने उसे पैसा देने से मना किया तो जाहिर है कि वे नशे नहीं कर पा रहा होगा जिसके चलते जब उसे नशा करने की तलब हुआ तो उसने अपनी ही मां की जान जोखिम में डाल कर पैसे ले भागा.

अभी आप उसे कुछ भी समझाएंगे या फिर मारेंगे भी तो उसे कुछ समझ नहीं आएगा. आप किसी डौक्टर या काउंसलर की सलाह लेकर उसकी काउंसलिंग कराएं और जरूरत पड़े तो उसे नशा मुक्ति केंद्र भी भेजें क्योंकि हो सकता है वे नशे में इस कदर डूब चुका है कि वे क्या कर रहा है उसे खुद समझ नहीं आ रहा. आप उसके दोस्तों के मांबाप के पास भी जा सकते हैं और पूछताछ कर सकते हैं क्योंकि जाहिर है कि उसके दोस्तों के मांबाप भी परेशान होंगे.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें. Family Problem

मेरी गर्लफ्रैंड बहुत ही रिवीलिंग ड्रैस पहनती है, मार्केट जाने पर दूसरे लड़के उसे घूरते हैं?

सवाल

मैं 21 साल का लड़का हूं, मेरी एक गर्लफ्रेंड है हम दोनों पिछले 5 सालों से एक दूसरे को जानते है और रिलेशनशिप में है, मेरी गर्लफ्रेंड बहुत ब्यूटीफुल है और मुझे प्यार करती है, लेकिन उसका ड्रेसिंग मुझे थोड़ा खटकता है, वह हमेशा रिवीलिंग ड्रैसेस पहनती है. जब भी मेरे साथ मार्केट जाती है तो दूसरे लड़कों की नजर उसपर होती है वे उसे घूर कर देखते है. मैं इस बात से परेशान रहता हूं. मैं क्या करूं? 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

जवाब

जैसा आप बता रहे है. उसे लगता है आप दोनों में काफी अच्छी अंडरस्टेंडिंग होगी है. तो आप अपनी गर्लफ्रेंड से इस बारे में बात कर सकते है. उन्हे प्यार से समझा सकते है कि वह जब भी आपके साथ बाहर जाएं तो इस तरह के ड्रेस न कैरी करें. बाहर मार्केट जाने के लिए वह नौर्मल कपड़े कैरी करें जो ज्यादा रिवीलिंग न हो.

क्योंकि लड़कों का आपकी गर्लफ्रेंड को घूरना आपके लिए चैलेंज बन सकता है. इस वजह से आपकी रास्ते में किसी से लड़ाई भी हो सकती है या आप लोग मुश्किल में आ सकते हैं. क्योंकि अक्सर रास्तें बीच सब अच्छे तरह के लोग नहीं मिलते है.

तो इस बात को आप अपनी गर्लफ्रेंड को समझा कर बता सकते है कि वे अपने बाहर जाने के कपड़ो के साथ बदलाव लाएं. किसी भी तरह के कपड़े आपके लिए मुश्किल पैदा न करें.

हालांकि, ऐसा बिलुकल नहीं है कि आप उनके कपड़ों पर रोक लगा दें. आप उनको इस तरह के कपड़े फंक्शन, पार्टी या साथ कैफे पहन कर लें जा सकते है, लेकिन मार्केट जाने के लिए आप उन्हे रिवीलिंग ड्रेस के लिए मना कर सकते है.

इसके अलावा अगर आप साथ मार्केट जा रहे है तो ग्रुप में भी जा सकते है. चाहे दो-तीन लड़कियां साथ हो जिन्होंने एक तरह के कपड़े कैरी किए हो.

मेरी पत्नी ने मुझ पर झूठा केस कर दिया है, क्या करूं?

सवाल

मैं 25 साल का शादीशुदा नौजवान हूं. मेरे 2 बच्चे हैं. मेरा बायां हाथ नहीं?है. इस वजह से घर में क्लेश रहता था. मेरी पत्नी ने मुझ पर झूठा केस कर दिया है. क्या मुझे अपनी पत्नी के साथ रहना चाहिए?

जवाब

जब आप की पत्नी ही साथ रहने को तैयार नहीं और आप पर झूठा केस दायर कर चुकी है, तो आप उस के साथ कैसे रहेंगे? इस फसाद की असली जड़ आप की विकलांगता लगती है जो हालांकि कोई बहुत बड़ी खामी नहीं है, पर मुमकिन है कि पत्नी शादी कर के अब पछता रही हो.

आप डट कर मुकदमे का सामना करें और अदालत में सुलह की कोशिश करें. अगर सुलह न हो तो परेशान होने से कोई फायदा नहीं. बच्चों को जरूर दिक्कत होगी. यह बात रिश्तेदारों के जरीए अपनी पत्नी तक पहुंचाएं और अदालत में भी कहें.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें