Press Confrence: 7th Bhojpuri Cine Awards- पटना में सजेगा भोजपुरी सिनेमा का महोत्सव

7वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स समारोह का 15 मार्च, 2026 को पटना के बापू सभागार में डिजिटल युग के साथ नए स्वरूप में होगा आयोजन

बस्ती: भोजपुरी सिनेमा के प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित 7वें सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स शो का आयोजन 15 मार्च को सायं 6 बजे से बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक बापू सभागार में किया जाएगा। यह समारोह भोजपुरी फिल्म उद्योग के लिए एक बड़े सांस्कृतिक उत्सव के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें सिनेमा जगत की नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी।
इस संबंध में मिश्रौलिया स्थित बृहस्पति पाण्डेय के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए दिल्ली प्रेस के कार्यकारी प्रकाशक अनंत नाथ ने कहा कि यह अवॉर्ड शो अब बिहार की राजधानी पटना में हो रहा है, जो एक नए अध्याय की शुरुआत है. इस बार इसे और भव्य और बड़े स्तर पर किया जाएगा और दर्शकों के लिए यह मनोरंजन का शानदार अनुभव रहेगा।

सरस सलिल (दिल्ली प्रेस समूह) से जुड़े भानु प्रकाश राणा ने बताया कि इस अवॉर्ड शो में नामांकित फिल्मों और कलाकारों को जूरी द्वारा चयनित कर विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस और स्टार नाइट मुख्य आकर्षण रहेंगे।
डिजिटल युग के साथ बदला अवॉर्ड शो का स्वरूप
इस वर्ष के आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता इसका परिवर्तित फॉर्मेट है। बदलते समय और डिजिटल प्लेटफॉर्म के विस्तार को ध्यान में रखते हुए इस बार अवॉर्ड शो को तीन प्रमुख वर्गों में बांटा गया है—सिनेमा (थिएटर रिलीज फिल्में), ओटीटी प्लेटफॉर्म और यूट्यूब/टीवी कंटेंट के आधार पर बेस्ट अवॉर्ड्स दिए जाएंगे।

आयोजन समिति से जुड़े बृहस्पति कुमार पांडेय ने बताया कि भोजपुरी कंटेंट अब केवल सिनेमाघरों तक सीमित नहीं है, बल्कि ओटीटी और डिजिटल माध्यमों के जरिए विश्वभर में देखा जा रहा है। ऐसे में इन प्लेटफॉर्म पर कार्य करने वाले कलाकारों और तकनीशियनों को समान मंच देना समय की आवश्यकता है।
2020 से शुरू हुआ सम्मान का यह सिलसिला

सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स शो की शुरुआत वर्ष 2020 में बस्ती जिले से हुई थी जिसका उद्देश्य था भोजपुरी सिनेमा को एक व्यवस्थित और प्रतिष्ठित मंच प्रदान करना। लोकप्रिय पत्रिका सरस सलिल द्वारा शुरू की गई इस पहल ने कुछ ही वर्षों में भोजपुरी फिल्म उद्योग में अपनी विशेष पहचान बना ली।
इसके बाद अयोध्या में 3 बार, बस्ती में 2 बार, इसका आयोजन हुआ था। लगातार इस आयोजन की भव्यता और सहभागिता में वृद्धि होती गई।

लखनऊ में हुआ था छठा भव्य आयोजन
पिछले वर्ष ‘छठा सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स’ शो का आयोजन लखनऊ के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ था। यह अब तक का सबसे बड़ा और व्यवस्थित समारोह माना गया।
उस समारोह में 50 से अधिक श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। बेस्ट फिल्म, बेस्ट अभिनेता, बेस्ट अभिनेत्री, बेस्ट निर्देशक, बेस्ट सिंगर, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर और लाइफटाइम अचीवमेंट जैसी प्रमुख श्रेणियों में कलाकारों को सम्मानित किया गया।

अब तक हुए अवॉर्ड समारोह में यह अवॉर्ड दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’, अरविंद अकेला ‘कल्लू’, प्रदीप पांडे ‘चिंटू’, अंजना सिंह, आम्रपाली दुबे, ऋचा दीक्षित, संजय पांडेय, देव सिंह, अवधेश मिश्रा, रक्षा गुप्ता, मनोज टाइगर, प्रियंका सिंह, सीपी भट्ट, संजय कुमार श्रीवास्तव,विजय खरे, केके गोस्वामी, शुभम तिवारी, माही खान, मनोज भावुक, प्रसून यादव, कविता यादव, अनुपमा यादव, अंतरा सिंह ‘प्रियंका’, समर सिंह, सहित कई नामचीन एक्टरों को मिल चुका है।

पिछले वर्ष लखनऊ में हुए अवॉर्ड शो में लोकप्रिय अभिनेता अरविंद अकेला ‘कल्लू’, अभिनेत्री अंजना सिंह, निर्देशक रजनीश मिश्रा सहित कई चर्चित हस्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिला। समारोह में बड़ी संख्या में दर्शकों और मीडिया की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।

इस बार पटना में और भी भव्य तैयारी
अभिनेता और गायक विवेक पांडेय ने पटना में आयोजित हो रहे सातवें संस्करण को और भी भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की गई है। रेड कार्पेट एंट्री, सेलिब्रिटी इंटरैक्शन, लाइव डांस परफॉर्मेंस और विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए इसे यादगार बनाने की योजना है।

भोजपुरी सिनेमा के चर्चित सितारे, निर्माता-निर्देशक, संगीतकार, गायक और तकनीकी विशेषज्ञ इस समारोह में भाग लेंगे। आयोजकों का कहना है कि यह मंच केवल सितारों को सम्मानित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्दे के पीछे काम करने वाले तकनीकी कलाकारों को भी बराबर की पहचान देता है।
क्षेत्रीय सिनेमा को नई ऊंचाई आयोजकों ने बताया कि सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स शो का मुख्य उद्देश्य भोजपुरी फिल्म उद्योग के प्रतिभाशाली कलाकारों और तकनीशियनों को प्रोत्साहित करना तथा क्षेत्रीय सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

भोजपुरी सिनेमा ने पिछले कुछ वर्षों में कंटेंट, तकनीक और प्रस्तुति के स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति की है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के विस्तार के साथ इसकी पहुंच देश-विदेश तक बढ़ी है। ऐसे में यह अवॉर्ड समारोह उद्योग को एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता की दिशा में प्रेरित करता है।

सिने प्रेमियों से अपील
आयोजन समिति ने पटना और आसपास के जिलों के सिने प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है। जब बापू सभागार में रोशनी, कैमरा और तालियों की गूंज होगी, तब यह केवल कलाकारों का सम्मान नहीं बल्कि पूरी भोजपुरी संस्कृति का उत्सव होगा।

7वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स शो एक बार फिर यह साबित करने जा रहा है कि भोजपुरी सिनेमा अब क्षेत्रीय दायरे से निकलकर राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

दिल्ली प्रेस पिछले 86 वर्षों से भारत का एक अग्रणी प्रकाशन समूह रहा है और इसकी 9 भाषाओं में प्रकाशित होने वाली 30 पत्रिकाओं के जरिए देश-भर के पाठकों तक सीधी पहुंच है। हमारे यहां देश की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली हिंदी पत्रिकाओं ‘सरिता’, ‘गृहशोभा’, ‘चंपक’, ‘सरस सलिल’, ‘मुक्ता’, मनोहर कहानियां’, ‘सत्यकथा’ का निरंतर सफल प्रकाशन किया जा रहा है, जिन्हें करोड़ों पाठक बड़े चाव से पढ़ते हैं।

दिल्ली प्रेस समूह की ‘सरस सलिल’ पत्रिका वर्ष 1993 से निरंतर प्रकाशित हो रही है और आमजन को जानकारी देने के साथ-साथ उनका मनोरंजन भी कर रही है।

दिल्ली प्रैस के लिए संपादकीय इंटर्न

दिल्ली प्रैस की हिंदी पत्रिकाओं के लिए इंटर्नस के अवसर उपलब्ध हैं. आवेदक हिंदी माध्यम से हानर्स स्नातक हों और उनकी लेखन में क्षमता हो. दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, भोपाल, फरीदाबाद, गुड़गांव में अवसर. आवेदन में पूरा पता और मोबाइल नंबर देते हुए ईमेल करें: pn2@delhipress.biz

पोस्टल पता: दिल्ली प्रैस, ई 8, झंडेवाला एस्टेट, रानी झांसी रोड, नई दिल्ली 110055

‘मैडम चीफ मिनिस्टर” का ट्रेलर रिलीज होते ही यूजर्स ने किया Richa Chadda को ट्रोल

रिचा चड्ढा हवा में है.अभी दो दिन पहले ही उनकी 22 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ का पोस्टर वायरल हुआ था, जिसके वायरल होते ही सोशल मीडिया पर रिचा छा गई थी. जब खुद ऋचा चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘ मैडम चीफ मिनिस्टर ‘ का पोस्टर साझा किया, तो लोगों ने जमकर उनकी आलोचना की.  कुछ लोगों ने दिल्ली प्रेस की अंग्रेजी भाषा की पत्रिका ‘ कारवां’  के उस अंक के मुख्य पृष्ठ को भी साझा किया, जिसमें उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर कवर स्टोरी छपी थी. वास्तव में इस पोस्टर में रिचा चड्डा हाथ में झाड़ू लेकर खड़ी नजर आती है और उस पर लिखा हुआ था “अछूत”.

सोशल मीडिया में इसी बात की जमकर आलोचना हुई. लोगों किराए में यह एक महिला और एक महान नेता का अपमान है .तभी लोगों ने सोशल मीडिया पर कारवां पत्रिका का मुख्य पृष्ठ साझा करते हुए लिखा कि मायावती को सही अर्थों में “कारवां”पत्रिका में जगह दी गई थी.

trailer

सुभाष कपूर लिखित और निर्देशित राजनीतिक फिल्म ‘ मैडम चीफ मिनिस्टर’ में मुख्यमंत्री की भूमिका में ऋचा चड्ढा है. इसके अलावा सौरभ शुक्ला ,मानव कौल , अक्षय ओबेरौय और शुभ्राज्योति जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों के अहम किरदार हैं. इसमें रिचा चड्ढा एक अति शक्तिशाली और प्रतिष्ठित नारी के रूप में तथा राजनेता के रूप में नजर आने वाली हैं. चर्चाएं गर्म है कि यह फिल्म  उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर आधारित है. यूं तो निर्माताओं और निर्देशक ने इसे एक काल्पनिक कथानक बताया है. पर यह फिल्म उत्तर प्रदेश की ही राजनीतिक पृष्ठभूमि पर उत्तर प्रदेश में ही फिल्माई गई हैं. यह फिल्म राजनीति के क्षेत्र में एक युवा महिला की अति संघर्षपूर्ण यात्रा, विकास की यात्रा की ऐसी कहानी है, जो अब तक सिनेमा के पर्दे पर नहीं आई है. अब इसका ट्रेलर भी वायरल हो चुका है.

ये भी पढ़ें- रिचा चड्ढा फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ में मुख्यमंत्री के किरदार में आएंगी नजर

ट्रेलर यहां देखिए:

फिल्म के ट्रेलर में रिचा चड्ढा के दो लुक सामने आते हैं. एक लुक में वह लंबे बाल व साड़ी पहने तो दूसरे लुक में बाल कटे हुए यानी कि बाब कट में नजर आती है. ट्रेलर देखकर जो कहानी समझ में आती है वह पूरी तरह से यह है कि एक लड़की अपने घर से भाग कर आई थी और उन्हें मास्टर जी ने शरण दी थी. मास्टर जी की ही शिक्षा और सलाह के आधार पर आगे बढ़ती हैं और एक दिन मुख्यमंत्री बनती हैं.

ट्रेलर  में एक संवाद है – जब मैडम अपने गुरु से  यानी कि मास्टर जी (सौरभ शुक्ला) से कहती हैं -“अछूत को  मंदिर में प्रवेश कराना गलत है ?लड़कियों को साइकिल पर बताना गलत है?… मगर मेरे इस काम से पार्टी मजबूत हो रही है. “ट्रेलर का समापन रिचा चड्ढा के इस संवाद से होती है-” मगर मैं बचपन से  जिद्दी हूं. बचपन से अक्खड़  हूं .कोई कितने भी सितम कर ले. मुझे कितने ही बलिदान देने पड़े.तुम्हारी आवाज उठाने से ,तुम्हारी सेवा करने से ,दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती…” यह संवाद अपने आप में बहुत कुछ कह जाता है.

फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ राजनीति, विश्वास, धोखा, प्रतिशोध, लायल्टी, सत्ता की ताकत, सत्ता की भूख, सत्ता को हथियाने की साजिशों से परिपूर्ण है.

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में अनुष्का शर्मा ने किया ये वर्कआउट, Video हुआ वायरल

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें