टीम इंडिया के कैप्‍टन Rohit Sharma दोबारा बने पापा, नन्‍हे हिटमैन की फोटो वायरल

कुछ महीने पहले यह चर्चा काफी तेज थे क‍ि रोहित(Rohit) की पत्‍नी रितिका(Ritika) प्रैग्‍नेंट है लेकिन इस पर कपल में से किसी ने खुल कर कुछ कहा नहीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित की वाइफ रितिका ने 15 नवंबर की देर रात को बेटे को जन्‍म दिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि रोहित ने इसी वजह से स्‍पोर्ट्स से थोड़ा ब्रेक लिया था और टीम के साथ आष्‍ट्रेलिया (Australia) नहीं पहुंचे. अब ऐसा कहा जा रहा है कि वे 22 नवंबर से आष्‍ट्रेलिया के पर्थ में टेस्‍ट मैच खेल सकते हैं. रोहित और रीतिका साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे. साल 2018 में उनकी बेटी सायरा का जन्‍म हुआ. यह कपल अकसर अपनी बेटी के साथ सैरसपाटे करते देखा जाता है. सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है, जो न्‍यू बौर्न बेबी और उनके पैरेंट्स का बताया जा रहा है.

केएल राहुल भी इस लाइन ने

इन दिनों इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket team)से केवल गुड न्‍यूज ही आ रही है. पिछले दिनों यह खबर आई कि टीम इंडिया के बैट्समैन केएल राहुल भी पापा बनने वाले हैं. केएल राहुल की शादी एक्‍टर सुनील शेट्टी(Sunil Shetty) की बिटिया अथिया शेट्टी के साथ हुई है. जनवरी 2025 में अथिया बच्‍चे को जन्‍म दे सकती हैं. टीम इंडिया के फैंस को पता है कि साल 2024 में ही विराट कोहली(Virat Kohli) भी दोबारा पिता बने. कुछ दिन पहले उनके जन्‍मदिन पर उनकी पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा (Anushka Sharma) ने उनकी एक फोटो पोस्‍ट की थी, जिसमें वह अपने बेटे और बेटी के साथ दिखे. विराट ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है.

टीम इंडिया का अगला टारगेट आष्‍ट्रेलिया

आष्‍ट्रेलिया के पर्थ में 22 नवंबर से मैच खेला जाएगा. इसके बाद 6 दिसंबर से एडीलेड में भी डेनाइट टेस्‍ट मैच होगा. कहा जा रहा है कि 32 साल बाद टीम इंडिया आष्‍ट्रैलिया में 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेलने पहुंची है. उम्‍मीद है कि इस साल पूरी टीम उसी देश में न्‍यू ईयर पार्टी के जश्‍न का आनंद ले क्‍योंकि सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्‍ट मैच 3 जनवरी को खेला जाएगा, जो सिडनी में होगा. वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को वहां पर 4 टेस्‍ट मैच जीतने होंगे इसलिए यह कहा जा सकता है कि टीम को पूरी तरह तैयार रहना होगा.

कौन लेगा विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह? जानें किन दो क्रिकेटर्स का नाम आ रहा है सामने

भारतीय क्रिकेट टीम के चमकते खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली दो ऐसे खिलाड़ी जो सभी के दिलों पर राज करते है. दोनों खिलाड़ी ही शानदार पारी से सभी का दिल जीत लेते है. हाल ही में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. लेकिन अब इस मैच के बाद दोनों क्रिकेटरों ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया है और खुद मैच से अलग कर लिया है. लेकिन अब सवाल है कि दोनों को कौन से खिलाडी है जो रिप्लेस करेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हैमिल्टन मसाकाद्जा (Hamilton Masakadza) ने इस सवाल पर रिएक्ट किया है. हैमिल्टन मसाकाद्जा ने दो ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताएं हैं जो टी-20 इंटरनेशनल में कोहली और रोहित की जगह ले सकते हैं. मीडिया से बात करते हुए जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ने कहा है कि दोनों के टी-20 न खेलने से भारतीय क्रिकेट में बड़ा खालीपन आएगा. लेकिन टीम इंडिया के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो इनकी जगह भर सकते हैं.

जी हां, रोहित शर्मा और विराट कोहली को रिप्लेस करने वाले खिलाड़ी शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ दोनों ऐसे ही खिलाड़ी है. पीयूष चावला हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पौडकास्ट में शामिल हुए. इस दौरान होस्ट ने उनसे क्रिकेट से जुड़े कई जरूरी सवाल पूछ लिए. होस्ट ने चावला से उन खिलाड़ियों के नाम भी बताने को कहे जो कोहली और रोहित की जगह इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद लेंगे.

इस पर उन्होंने गिल के साथ गायकवाड़ का नाम लिया. जो कि वाकई चौंका देने वाला था. चावला ने माना कि गायकवाड़ के लिए ये आसान नहीं होगा, क्योंकि वो टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन ये चलता रहेगा. उन्हें जब भी मौका मिलता है वो उसे भुनाने में सफल रहे हैं. वह काफी खास प्लेयर हैं.

शुभमन गिल के बारे में बोलते हुए मुंबई इंडियंस के स्पिनर ने कहा, ‘शुभमन गिल की तकनीक अच्छी है. जब अपने करियर में खराब फौर्म से गुजरते हैं, जो जिन बल्लेबाजों की तकनीक अच्छी होती है, वो खराब फौर्म से जल्दी बाहर आ जाते हैं. इस तरह के बल्लेबाज लम्बे समय तक फौर्म से बाहर नहीं रह सकते. इसलिए मैं गायकवाड़ और शुभमन का नाम लेना चाहूंगा.’

क्रिकेट की बात करें तो ऋतुराज गायकवाड़ इन दिनों दलीप ट्रौफी 2024 में खेल रहे हैं, जिसमें वो इंडिया सी की अगुवाई कर रहे हैं. वहीं, शुभमन गिल अब बांग्लादेश के विरुद्ध होने वाली आगामी दो मैच की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत 19 सितम्बर से होगी. पहला टेस्ट चेन्नई में होगा, जिसकी तैयारी भारतीय टीम ने शुरू कर दी है.

धर्मकर्म से जुड़े हैं ये क्रिकेटर्स कहीं अंधविश्वासी तो नहीं हो गए, कौन है ये Top Players!

आम लोगों की तरह सैलिब्रिटी भी काम शुरु करने से पहले भक्ति का सहारा जरूर लेते देखे गए हैं लेकिन जब यही काम पौपुलर स्टार्स करते नजर आते हैं तो ये एक आम बात से उठकर मुद्दा बन जाता है. ऐसा ही Cricket जगत के  स्टार्स करते नजर आते हैं. जो भक्ति से इस कदर जुड़े हुए हैं कि वो क्रिकेट के मैदान में भी नजर आता है. 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

Cricket के जानेमाने खिलाड़ी भक्ति में आज कुछ इस तरह सिमट गए है कि उन्हे अंधविश्वासी कहा जा सकता है वे अपना कोई भी काम बिना भक्ति के शुरु करते हुए नहीं नजर आते है. सबसे ज्यादा चर्चा में विराट कोहली नजर आते हैं जिनके अक्सर पत्नी अनुष्का के साथ वीडियो वायरल होती रहती है, इसके बाद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी भक्तिभाव दिखाने से बिलकुल पीछे नहीं हटते है, वे धर्मकर्म से जुड़े हर कार्यकर्म में नजर आते हैं, तो क्या इन क्रिकेटर्स का भक्त होना युवाओं के लिए सही है. 

विराट कोहली  

हाल ही में विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ लंदन में राम भजन करते हुए नजर आए. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, कई लोग हैरान हैं तो कई उन्हे Blessing देते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें अनुष्का राम ‘जय श्री राम’ का जप करती दिख रही है अनुष्का इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आती है शायद भक्ति ही अब उनका एक सहारा बन चुका है जिसमें लीन होकर अंधविश्वास की ओर जाती दिख रही है. खबरों के मुताबिक, जल्द वे ‘चकदा एक्सप्रेस’ मूवी में एक्टिंग करती नजर आएंगी.

लंदन के एक वीडियो में  राम भजन का प्रोग्राम हो रहा है यहां के सभी लोग राम नाम का जाप करते दिख रहे हैं. साथ में विराट कोहली शांत बैठे दिख रहे हैं. ये वीडियो अब हर खबर की हेडलाइन बन चुका है कि क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों राम भजन करते दिख रहे हैं. बता दें कि पिछले साल भी कपल ने कीर्तन अटैंड किया था जिसकी कुछ फोटोज अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी. हालांकि ये पहली दफा नहीं विराट कोहली शिव भक्त है जिससे जुडी कई बार वे स्टोरी और फोटो शेयर करते नजर आते है.

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंजदुलकर जिन्हें खुद क्रिकेट का भगवान कहा जाता है वे खुद भगवान से दूर नहीं रहते है, सचिन तेंदुलकर हमेशा से ही आध्यात्मिक रहे हैं. उन्हे भक्ति पर इतना विश्वास रहा है कि वे अपने क्रिकेट किट में भगवान का स्टिकर और भगवान की कुछ मूर्तियां रखते हैं.

सोशल मीडिया की बात करें तो वह हमेशा गणेश चतुर्थी और दिवाली जैसे मौकों पर अपनी तस्वीर भगवान के साथ जरूर पोस्ट करते हैं. खेल के दिग्गज और भारत के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति होने के नाते, उन्हे अंधविश्वास की श्रेणी में देखा जा सकता है कि वह किस तरह अपने हर काम के लिए धर्म कर्म का सहारा लेते हैं. इतना ही नहीं, अयोध्या राम मंदिर भी वे अंबानी परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंचे थे जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.Cricket

सचिन अपने पूरे परिवार को लेकर किसी भी धर्म सम्मेलन मे नजर आ जाते हैं उनका इस तरह का होना कहीं न कहीं अंधविश्वासी होना दर्शाता है. हालांकि उनके फैंस को ये सब खूब पसंद आता है. सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर की ऐसी कई वीडियोज है जिसमें वह भक्ति करते नजर आते हैं.

 केशव महाराज

केशव महाराज साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं. केशव अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, वे दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज कहे जाते हैं. लेकिन भक्ति से उनका भी गहरा नाता जुड़ा है. केशव महाराज खुद बताते हैं कि वे हनुमान के अंधभक्त है. वह हिंदू धर्म के प्रति गहरी आस्था रखते हैं. इनका पूरा नाम केशव आत्मानंद महाराज है. केशव महाराज की सोशल मीडिया पर ऐसी कई पोस्ट है जिसमें उन्होंने संस्कृत में श्लोक लिखा है.

बल्ले पर लिखा है ‘ऊँ’

केशव महाराज भी अपने खेल और जरूरी कामों से पहले भगवान का सहारा लेते है. वह खेलने से पहले भगवान को जरूर याद करते हैं वह अपने बैट पर ‘ऊँ’ का स्टीकर लगाते हैं और खुद को हनुमान भक्त कहते हैं.

लिटन दास

बांग्लादेश के खास खिलाड़ी लिटन दास भी धर्म कर्म के कामों में लगे रहते हैं, जो बिना भक्ति आगे नहीं बढ़ते हैं. लिटन बांग्लादेशी खिलाड़ी है लेकिन खुद को श्री कृष्ण का भक्त कहते हैं युवा खिलाड़ी कृष्ण भक्ति से दूर नहीं है. इस बात की जानकारी लिटन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो पर दी हुई है. वे बायो में खुद को श्री कृष्ण का सेवक बताते है.

लिटन दास अपने घर में श्री कृष्ण की मूर्ति रखते है साथ ही भगवान गणेश की पूजा करते है. उनका नेशनल और इंटरनेशनल रिकोर्ड भी काफी अच्छा है क्या भक्ति ही उन्हे इस शिखर पर ले आई है.

एल्विन कालीचरन

साईं भक्ति में हर अमीर आदमी मगन है ऐसे में क्रिकेट जगत का खिलाड़ी भी साईं बाबा की भक्ति में पीछे नहीं है हालांकि ये खिलाड़ी भारतीय नहीं है वेस्ट इंडीज की टीम से खेला करते थे लेकिन ये साईं के बहुत बड़े फोलोअर है जो आज भी खुद को साई से दूर नहीं रखते है ये अपने इंस्टा पर भी साई फोलोअर के गुरु की फोटो पोस्ट करते है उनके आश्रम जाते है नाम है एल्विन कालीचरन.

जो क्रिकेट के साथसाथ धर्म से भी जुड़े हुए है. इनका इस तरह भक्ति में होने की क्या वजह इसका खुलासा तो इन्होंने नहीं किया लेकिन कई बार इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि वे साईं बाबा को मानते है और उनके अंध भक्त है.

Cricketers को इनके अलावा कई बार मैदान में हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए, जमीन चुमते हुए, गले में डाले हुए ताबीज को चुमते हुए पाया गया है. इतना ही नहीं, कई बार छक्का लगाने के बाद क्रिकेटर्स आसमान की तरफ देखते है. खिलाडियों के ये सभी इशारें अंधविश्वास को दिखाता है, मानों उनका छक्का भगवान ने ही लगाया हो, लेकिन ऐसा तो नहीं है, क्योंकि बिना मेहनत किए आप एक अच्छे खिलाड़ी नहीं बन सकते है चाहे आपने पूजा पाठ में कितना धन बहाया हो.

ये आप बाकि प्लेयर्स के रिकोर्ड से अंदाजा लगा सकते है. कि उनका पूजा पाठ से कई ज्यादा ध्यान अपनी कड़ी मेहनत पर है जो आज उन्हे इस मुकाम पर पहुंचा चुके है. इसलिए किसी भी तरह की अंध भक्ति आपका करियर, पैसा, हैल्थ नहीं दे सकती है.

फिल्मों में न होते तो क्रिकेट की दुनिया के होते बड़े खिलाड़ी

ऐसे कई सितारे है जो फिल्मों में आने से पहले क्रिकेट की दुनिया से जुड़े थे. इस फील्ड में नाम कमाया भी और कमाना भी चाहते थे. लेकिन शायद उन सितारों की किस्मत में ही कुछ और था. वे खेल छोड़ एक्टिंग में ही लग गए. तो ऐसे कई सितारे है. जिनका जिक्र करना जरूरी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

अंगद बेदी

अंगद बेदी को आपने टाइगर जिंदा मूवी में जरूर देखा होगा. अंगद बेदी कभी पूर्व क्रिकेट कप्तान बिशन सिंह बेटी के बेटे है जो कभी अंडर 19 टीम खेला करते थे. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की तरफ अपना मन बना लिया. नेहा धूपिया उनकी पत्नी हैं.

हार्डी संधु

एक्टर और सिंगर हार्डी संधु अंडर 19 टीम में क्रिकेट खेल चुके हैं. वो शिखर धवन के साथ मैदान में उतर चुके हैं. खास बात ये है कि ट्रेनर मदन लाल से ली थी.

करण वाही

टीवी के फेवरेट होस्ट में से एक करण वाही भी दिल्ली की अंडर 19 टीम से खेल चुके हैं.

समर्थ जुरेल

बिग बौस में हाल ही में नजर आए समर्थ जुरेल भी क्रिकेटर रहे हैं. उन्होंने प्रोफेशनल स्टेट लेवल क्रिकेट खेला है.

सलिल अंकोला

एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले लंबे चौड़े कद के सलिल अंकोला भी क्रिकेटर थे. सलिल अंकोला ने 20 वनडे और टेस्ट मैच भी खेले हुए हैं.

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना फिल्मों में आने से पहले एक VJ थे ये सभी जानते हैं. लेकिन ये कम ही लोग जानते हैं कि आयुष्मान खुराना एक क्रिकेटर भी रहे हैं. वो अंडर 19 टीम में क्रिकेट खेल चुके हैं.

साकिब सलीम

हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम भी क्रिकेटर रह चुके हैं. फिल्म 83 में वो मोहिंदर अमरनाथ के रोल में दिखाई दिए थे. वो दिल्ली और जम्मूकश्मीर की टीम से क्रिकेट खेल चुके हैं.

बिहार यूपी के इन लड़कों ने रखा इंडियन क्रिकेट टीम में कदम, आज है भारत की शान

इंडियन क्रिकेट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी है जो छोटे से शहर से निकले और आज इंटरनैशनल के लिए खेल रहे हैं. इनमें कई खिलाड़ी बिहार, यूपी और झारखंड के हैं जो आज इंडियन टीम की शान हैं किसी का अंडर 19 से सलेक्शन हुआ तो कोई एक दिन में क्रिकेट का स्टार बन गया है, कुछ तो ऐसे क्रिकेटर्स है जिन्होंने अपने पैतृक गाांव या शहर का नाम रोशन किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

इशान किशन

इशान किशन भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर हैं जो झारखंड के लिए खेलते हैं. 22 दिसंबर 2025 को उन्हें 2016 अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के लिए इंडियन टीम का कैप्टन बनाया गया था. इशान बाएं हाथ के बैट्समैन और विकेटकीपर हैं. इशान किशन बिहार से हैं. आज बिहार के लड़कों के आइकौन बन चुके हैं. इशान किशन काफी स्मार्ट दिखने वाले प्लेयर हैं उनको चाहने वालों की लाइन लंबी है.

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी एक भारतीय इंटरनैशनल क्रिकेटर है जो घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से खेलते हैं. ये दाएं हाथ से तेज गति की गेंदबाजी करते है. ये लगभग 145 किलोमीटर की गति से गेंदबाजी कर लेते हैं. मोहम्मद शमी रिवर्स स्विंग के विशेषज्ञ माने जाते हैं. शमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले है. शमी अपनी वाइफ के द्वारा लगाए आरोपों लेकर भी सुर्खियों में रहे थे. उनकी वाइफ ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे.

एम एस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के रांची से है, जो छोटा शहर माना जाता है. रांची से क्रिकेट पहुंचे धोनी की कहानी तो सबके सामने है उनकी जीवनी पर फिल्म भी बनाई गई थी. धोनी खेल में कीपर की भूमिका निभाते है. उन्हे भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान भी बनाया जा चुका है. रांची के लड़के ने क्रिकेट में अपना कमाल जरुर दिखाया है. धोनी की फैनफोलोइंग भी अच्छी खासी हैं.

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जो घरेलू क्रिकेट उत्तरप्रदेश के लिए खेलते हैं. इन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट के कैरियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाफ 26 मार्च 2017 को की थी. कुलदीप यादव उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है. उनके पिता का नाम राम सिंह यादव और माता का नाम ऊषा यादव है. कुलदीप ने इस साल 2024 के ICC World cup जीत जाने के बाद ट्रौफी उठाकर जीत का जश्न मनाया. कुलदीप ने हाल ही में पूरे एशिया कप में नौ विकेट लिए, जिसके कारण उन्हें प्लेयर ‘ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार मिला.

मुकेश कुमार

पश्चिम बंगाल की ओर से खेलने वाले बिहार के मुकेश कुमार का चयन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए किया गया था. भारतीय टीम में पटना के इशान किशन भी हैं. ऐसा पहली बार हुआ जब दो क्रिकेटर्स एकसाथ टीम इंडिया में खेले थे. मुकेश कुमार बायें हाथ के तेज गेंदबाज है. मुकेश ईरानी ट्रौफी में भी खेल चुके है.

बता दें राजनीति से जुड़े तेजस्वी यादव भारतीय राजनीति इतिहास के सबसे युवा उप मुख्यमंत्री रह चुके है. लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी आईपीएल के सीजन 2008, 2009, 2011 और 2012 में दिल्ली डेयरडिविल्स का हिस्सा रह चुके है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें