⚲

टौयलैट की सफाई को ले कर ‘Big Boss 18’ में कटा बवाल, चाहत और विवियन में तूतूमैंमैं

विवियन डीसेना जब से ‘बिग बौस 18’ में आए हैं, तब-से चर्चा में छाए रहते हैं. आजकल वे ‘बिग बौस’ के घर में टौयलैट साफ करने को लेबकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. ‘बिग बौस’ के सीजन 18 के करंट प्रोमो में इसे ही दिखाया गया है.

TRP के लिए बनाया जाता है झगड़े का माहौल

‘बिग बौस’ के घर में झगड़ा होना कोई नई बात नहीं है. सच कहा जाए, तो यह नोकझोंक ही हर सीजन में तड़का लगाने का काम करती है. इस की वजह से कंटैस्‍टैंट चर्चा में आते हैं और शो की टीआरपी को बढ़ाते हैं. झगड़े का विषय भी अजीब होता है. कभी खाने की चीजों को ले कर तूतूमैंमैं होती है, तो कभी आपत्ति‍जनक कमैंट करने को ले कर. ‘बिग बौस’ के सीजन 18 में हाल में जोरदार झगड़ा हुआ. झगड़े की जड़ में था टौयलैट.

दरअसल, इस सीजन के नए प्रोमो में दिख रहा है कि चाहत पांडे और विवियन डीसेना के बीच बाथरूम को ले कर कहासुनी हो गई है. वौशरूम के फर्श की सफाई नहीं करने को ले कर इन के बीच जंग छिड़ती नजर आ रही है.

क्‍या है टौयलैट का पूरा मामला

‘बिग बौस’ के मेकर्स की ओर से जो नया प्रोमो रिलीज किया गया है, उस में दिखाया जा रहा है कि ऐक्‍टर विवियन डीसेना अपने साथी कंटैस्‍टैंट चाहत के बारे में दूसरे साथी से बातें कर रहे हैं. इस बातचीत में वे कहते हैं कि वौशरूम से आखिरी में चाहत निकली थी. उन्‍होंने ही फर्श को गंदा किया है. इतना ही नहीं, चाहत ने सीट को फ्लश भी नहीं किया. सीरियल मधुबाला के ऐक्‍टर विवियन इन सारी बातों को एलिस से कह रहे हैं. जब एलिस ने चाहत से इस बारे में बात की, तो चाहत भड़क उठी. चाहत ने कहा कि वौशरूम में वे केवल शौवर ले रही थीं, उन्‍होंने टौयलैट का यूज नहीं किया.
चाहत यही पर नहीं रुकीं, उन्‍होंने विवियन को झाड़ लगाते हुए कहा कि खुद गंदगी फैला कर मेरा नाम मत लगाओ, हिम्‍मत है तो सीधे बात किया करो. चाहत ने यह तक कह दिया, “मेरे ऊपर झूठा इलजाम लगाना मत विवियन डीसेना. झूठा इंसान!”

यह एपिसोड आज रात को आने वाला है. इस प्रोमो के बाद विवियन की जगह लाेग चाहत को सपोर्ट करते दिख रहे हैं.

कौन हैं चाहत पांडेय

ऐक्‍टर सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बौस 18’ में नजर आ रही चाहत पांडेय टीवी इंडस्‍ट्री की मशहूर बहू रह चुकी हैं. चाहत पांडेय ने साल 2016 में शो ‘पवित्र बंधन’ से धारावाहिकों की दुनिया में कदम रखा. इस के बाद ‘नागिन 2’, ‘हमारी ब‍हू सिल्‍क’, ‘तेनालीराम’ जैसे सीरियलों में अहम रोल निभाया. कई सीरियलों में वे बतौर एक्‍ट्रैस काम कर चुकी हैं. इस के बाद चाहत उस समय चर्चा में आ गईं, जब उन्‍होंने राजनीति में कदम रखा. मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में दमोह विधानसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा, हालांकि वे हार गईं.

जेल भी जा चुकी है चाहत पांडेय

चाहत अपनी खूबसूरती, ऐक्टिंग के साथसाथ अपने डांस वीडियोज के लिए भी जानी जाती हैं. ‘बिग बौस’ में ज्‍यादातर कंटैस्‍टैंट उन को मासूम और दिल की साफ समझते हैं, हालांकि चाहत का नाम विवादों में भी रहा है. साल 2020 में उन पर मामा के घर में तोड़फोड़ और मारपीट करने का भी आरोप लगा था. इस घटना के बाद पुलिस ने जब उन को पकड़ना चाहा, तो वे भाग गईं. बाद में पुलिस ने उन को अरैस्‍ट कर कोर्ट में पेश किया, चाहत को जेल भी जाना पड़ा था.

वहीं चाहत की तुलना में विवियन एक मजबूत कंटैस्‍टैंट हैं, उन्‍होंने कई हिट सीरियल्‍स दिए हैं. गुड लुकिंग विवियन को पता है कि ‘बिग बौस 18’ का विनर बनने के लिए क्‍याक्‍या हथकंडे अपनाए जा सकते हैं. वे एक अच्‍छे एंटरटेनर साबित हो रहे हैं और हर ऐपिसोड के सैंटर में रहते हैं.

शहीर शेख के ‘भाई’ बने ‘नथः जेवर या जंजीर’ के नए हीरो

‘‘सेठ जी’’,‘‘ये तेरी गलियां’’ और ‘‘ये रिश्ते हैं प्यार के’’ फेम अभिनेता अविनाश मिश्रा अब ‘‘दंगल’’ टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘‘ नथ: जेवर या जंजीर ’’ पुलिस इंस्पेक्टर आर्यन मिश्रा के किरदार में नजर आएंगे. जो कि इस सीरियल के हीरो शंभू के दोस्त हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avinash Mishra (@avinash_world)

शंभू की डेथ के बाद हुई आर्यन की एंट्री…

आर्यन मिश्रा की इंट्री होते ही शंभू की हत्या हो जाती है और फिर इस सीरियल में आर्यन मिश्रा ही हीरो हो जाएंगे. कुछ दिन पहले ही शंभू का किरदार निभा रहे अभिनेता अर्जित तनेजा ने ‘नथ जेवर या जंजीर’ को अलविदा कह दिया है. ये भी पढ़ें- अर्जित तनेजा ने दंगल टीवी के शो ‘‘नथः जेवर या जंजीर’’ को कहा अलविदा,

पहली बार पुलिस का रोल कर रहे हैं अविनाश

एक दबंग पुलिस इंस्पेक्टर आर्यन मिश्रा का किरदार निभाने को लेकर अविनाश मिश्रा कहते हैं-‘‘ मुझे खुशी है कि ‘दंगल टीवी’ चैनल के अति लोकप्रिय सीरियल ‘नथःजेवर या जंजीर’ से जुड़ने का मुझे अवसर मिला है. इसको लेकर मैं काफी उत्साहित हूं और जिम्मेदारी का एहसास भी बढ़ गया है. यह उत्तर प्रदेश पुलिस का इंस्पेक्टर है, जो काफी इंटेंस भी है और कुछ चीजें भी करता रहता है. पहली बार मैं पुलिस वाले का किरदार निभा रहा हूं. चेहरे पर हल्की दाढ़ी है. वैसे निजी जीवन में मैं खुद भी दाढ़ी रखना पसन्द करता हूं.’’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avinash Mishra (@avinash_world)

साउथ फिल्मों की तरह धमाकेदार एंट्री

इस सीरियल के लिए मेरा एंट्री सीन साउथ फिल्म के एक्शन की तरह फिल्माया गया है. इसमे काफी तोड़फोड़ होने वाली है, मारधाड़ है. मैं भी कुछ एक्शन करना चाहता था. इससे पहले मैंने जितने भी किरदार निभाए हैं, उनसे यह एकदम अलग है. मुझे उम्मीद है कि मेरे फैन्स और दर्शक इसे पसंद करेंगे.’’

चाहत पांडे के साथ पहले भी किया काम

अविनाश मिश्रा आगे कहते हैं-‘‘ मैं पिछले सीरियल में चाहत पांडेय के साथ काम कर चुका हूं, जो कि इस सीरियल में महुआ का किरदार निभा रही हैं. चाहत और मैं बहुत अच्छे दोस्त भी हैं. हमारे बीच बॉन्डिंग, कंफर्ट लेवल और केमिस्ट्री बनी हुई है. हम एक दूसरे के जोन को जानते हैं, इसलिए उनके साथ दोबारा काम करना बहुत अच्छा होगा.’’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avinash Mishra (@avinash_world)

अविनाश की एंट्री से खुश है ‘महुआ’

महुआ का किरदार निभा रही चाहत पांडेय से जब हमने बात की, तो उन्होने कहा-‘‘इस सीरियल में अविनाश मिश्रा की एंट्री जबरदस्त तरीके से हुई है. इसके पहले मैं अविनाश के साथ सीरियल ‘दुर्गा- माता की छाया’ कर चुकी हूं. मैं बहुत खुश हूं कि अविनाश हमारे इस सीरियल से जुड़े हैं. हम पहले से एक दूसरे को जानते हैं. हमारी ट्यूनिंग और बॉन्डिंग बहुत अच्छी है. उम्मीद है कि दर्शक भी पसन्द करेंगे.’’

बता दें कि सीरियल ‘‘नथः जेवर या जंजीर’’ में नथ उतराई की कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है. इसमें चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, अनुराग शर्मा , वैभवी कपूर, प्रतिमा कनन , रवि गोसाई , अंजना सिंह, रश्मि गुप्ता, रिया भट्टाचार्जी, ममता सोलंकी सहित कई कलाकार हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें