⚲

Films : परदे की 4 चटपटी खबरें- डायन बनीं यामी, किसान बने वरुण…

Films –

यामी गौतम बनीं डायन

हिंदी फिल्म ‘विकी डोनर’ में बंगाली लड़की का किरदार निभाने वाली यामी गौतम की नई फिल्म ‘नई नवेली’ जल्द ही सिनेमाघरों में आएगी. इस फिल्म की कहानी एक ऐसी दुलहन के इर्दगिर्द घूमती है, जो देखने में बिलकुल आदर्श लगती है, पर फिर उस के देवर को शक होने लगता है कि इतनी अच्छी और परफैक्ट भाभी के पीछे कोई राज जरूर है और कहीं वह असल में डायन तो नहीं.

इस फिल्म के टीजर में यामी गौतम कहती हैं, ‘2 डायन, 3 पिशाच और 4 भूत को मैं सुबह नाश्ते में खा जाती हूं.’

**

वरुण धवन बने किसान

फिल्म कलाकार वरुण धवन किसी फिल्म में किसान का किरदार नहीं निभा रहे हैं, बल्कि उन्होंने असली में खेती की जमीन खरीदी है, जहां खड़े हो कर वे चाय के साथ बिसकुट खाते नजर आए.

इस बारे में वरुण धवन ने खुश हो कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप में अपने फैंस को बताया, ‘मैं ने खेत लिया है. यह खेत. मैं ने यह लिया है और मुझ से मत पूछिए कि क्यों, लेकिन इस मौसम में यहां खड़े हो कर चाय और बिसकुट खाने का मजा ही कुछ अलग है.’

**

मिथुन के घर में 22 कुत्ते

वैसे तो अपने जमाने के डांसिंग स्टार और सुपरहिट फिल्में देने वाले मिथुन चक्रवर्ती आजकल राजनीति को ले कर चर्चा में रहते हैं, पर हाल ही में उन के छोटे बेटे नमाशि चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में बताया कि मड आइलैंड में उन के डेढ़ एकड़ में बने घर में 22 कुत्ते रहते हैं. वहां परिवार के हर सदस्य के लिए अलगअलग कौटेज बनी हुई है.

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने बड़े बेटे मिमोह के जन्म के कुछ समय बाद यह घर साल 1985 में खरीदा था.

**

मर्द भी सहें माहवारी के दर्द

कमल हासन की बड़ी बेटी श्रुति हासन भी फिल्म कलाकार हैं और उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. अक्षय कुमार के साथ आई उन की फिल्म ‘गब्बर’ लोगों द्वारा काफी पसंद की गई थी.

पर हाल ही में श्रुति हासन ने सोहा अली खान के पौडकास्ट पर बताया कि अपने कैरियर की शुरुआत में वे सैटट पर अपनी माहवारी के बारे में बात करने से हिचकिचाती थीं. उन का तो मन करता था कि इस दर्द को समझने के मर्दों को भी माहवारी आनी चाहिए, ताकि वे ‘पीरियड हौलिडे’ (माहवारी के नाम पर मिलने वाली छुट्टी) को काम का हिस्सा बनाने की जरूरत समझ सकें. Films

Bollywood Latest Updates: नुशरत भरूचा के दिल की बात

Bollywood Latest Updates: फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से हिट हुई नुशरत भरूचा ने हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा किया कि यहां ऐक्ट्रैस के लिए काफी मुश्किल होती है. वे आउटसाइडर हैं और आडिशन देदे कर यहां तक पहुंची थीं.

जब नुशरत ने फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ की, तो उन के काम को मजाक माना गया कि वे ऐसी ही फिल्मों में ठीक लगेंगी. उन्हें लोग सीरियस नहीं लेंगे. लेकिन बाद में उन्होंने ‘छोरी’ जैसी फिल्म कर के लोगों का भरम तोड़ दिया.

नुशरत भरूचा ने अपने नए प्रोजैक्ट का खुलासा करते हुए कहा कि वे नीरज पांडेय की अगली फिल्म कर रही हैं, जो एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है.

आरजे महवश को मिली पहली फिल्म

वैब सीरीज ‘पंचायत’ में सचिवजी के रोल से फेमस हुए जितेंद्र कुमार अब एक नई फिल्म ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ में बतौर हीरो बन कर आ रहे हैं, जिस में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और आरजे महवश भी दिखाई देंगी.

याद रहे कि भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के धनश्री से तलाक लेने के बाद से ऐसा माना जा रहा था कि महवश और युजवेंद्र चहल एकदूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन बाद में महवश ने खुद इन सभी अफवाहों को खारिज किया था.

फिल्म ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ को कोरियोग्राफर और डायरैक्टर रेमो डिसूजा प्रजैंट कर रहे हैं.

अक्षय खन्ना का दर्द

‘दृश्यम 2’, ‘छावा’ और उस के बाद ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से चौंकाने वाले अक्षय खन्ना को कभी भी दर्शकों का उतना प्यार नहीं मिल पाया, जितना कि शाहरुख खान या अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार को मिला है, पर वे जिस भी फिल्म में आते हैं, अपनी छाप छोड़ जाते हैं.

फिलहाल तो फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना अपने किरदार रहमान डकैत से खौफ पैदा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बात का मलाल है कि वे कभी सुपरस्टार नहीं बन पाए. पर अपने एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘अगर मैं शाहरुख खान नहीं बन पाया, तो इस का मतलब यह नहीं है कि मैं स्टार नहीं हूं.’

वैसे, अक्षय खन्ना के लिए साल 2025 बड़ा यादगार रहा. उन की 2 फिल्में ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ ने बौक्स औफिस पर धूम मचा दी.

विक्रम भट्ट पर धोखाधड़ी का आरोप

17 नवंबर को इंदिरा आईवीएफ हौस्पिटल के मालिक डाक्टर अजय मुर्डिया द्वारा दर्ज कराई गई एक एफआईआर के बाद फिल्म मेकर विक्रम भट्ट और उन की पत्नी श्वेतांबरी को पुलिस ने पकड़ लिया. उन पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है.

डाक्टर अजय मुर्डिया का आरोप है कि उन की दिवंगत पत्नी पर बायोपिक समेत कई दूसरी फिल्में बनाने के बहाने विक्रम भट्ट और उन की पत्नी ने उन के साथ 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है.

पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, आरोपियों ने फिल्म प्रोडक्शन और मुनाफे का झूठा भरोसा दे कर यह रकम हड़प ली. पुलिस ने कहा कि यह धोखाधड़ी आरोपियों द्वारा बनाए गए नकली बिलों के जरीए की गई थी. Bollywood Latest Updates

Bollywood Latest Updates: सोमी अली को सलमान खान की दहशत

Bollywood Latest Updates

माधुरी की हुई किरकिरी

कभी ‘हीरोइन नंबर वन’ का तमगा हासिल करने वाली माधुरी दीक्षित आजकल मीडिया की दोबारा सुर्खियां बटोरने में कामयाब हो गई हैं. आजकल वे कई शो में जाती दिखाई देती हैं.

पर हाल ही में हुए एक शो में उन की किरकिरी हो गई. वे कनाडा में एक स्टेज शो में परफौर्म करने गई थीं, लेकिन वहां पहुंचे लोगों ने दावा किया है कि ऐक्ट्रैस अपने ही शो में तकरीबन 3 घंटे देर से पहुंचीं. लोगों ने दूसरों को सलाह भी दी कि वे कभी ऐक्ट्रैस के टूर में शामिल न हों.

सुनीता पड़ीं कृष्णा पर नरम

साल 2016 में गोविंदा और उन के भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच तब अनबन शुरू हुई थी, जब ‘द कपिल शर्मा शो’ में कृष्णा के एक मजाक से गोविंदा और उन की पत्नी सुनीता नाराज हो गए थे. सुनीता और कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह के बीच हुई बहस के बाद यह झगड़ा और भी बदतर हो गया था, पर अब लगता है कि सुनीता ने कृष्णा को माफ कर दिया है.

एक इंटरव्यू में कृष्णा और उन की पत्नी कश्मीरा शाह के साथ सालों से चल रहे तनाव के बारे में पूछे जाने पर सुनीता ने कहा, ‘मैं अपने बच्चों से कब तक नाराज रहूंगी? जब सब अपनीअपनी जगह पर खुश हैं, तो फिर नाराजगी क्यों पालूं? मैं तो बस सभी बच्चों को आशीर्वाद देना चाहती हूं. वे मेरे अपने बच्चों जैसे हैं.’

शिल्पा पर शिकंजा

फिल्म हीरोइन शिल्पा शेट्टी और उन के पति राज कुंद्रा पर कानून का शिकंजा कसता नजर आ रहा है.
60 करोड़ रुपए के तथाकथति धोखाधड़ी मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को अब ऐसे सुबूत मिले हैं, जिन से पता चलता है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी बैस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड ने पैसों की हेराफेरी की थी.

शिल्पा शेट्टी के पास इस कंपनी के सब से ज्यादा शेयर हैं, लेकिन बावजूद इस के उन्होंने बैस्ट डील टीवी के विज्ञापन के लिए 15 करोड़ रुपए की सैलिब्रिटी फीस ली और इसे कंपनी के खर्च के रूप में दिखाया गया.

सोमी अली को सलमान खान की दहशत

पाकिस्तानी हीरोइन सोमी अली कभी सलमान खान की गलफ्रैंड हुआ करती थीं. पर फिर उन में ऐसी अनबन हुई कि वे वापस अपने देश चली गईं. लेकिन अब सोमी अली दोबारा सुर्खियों में हैं. अपने एक लेटेस्ट वीडियो में सोमी अली ने सलमान खान पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि सलमान की तरफ से उन्हें धमकियां मिल रही हैं.

सोमी अली ने अपने इस वीडियो में कहा है कि उन की और उन के एनजीओ ‘नो मोर टीयर्स’ को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. सलमान ने इतने साल बीत जाने के बाद भी उन्हें परेशान करना नहीं छोड़ा है. सलमान खान ने उन्हें अनजाने नंबर से फोन किया और धमकी दी है.

याद रहे कि 8 साल के रिश्ते के बाद सोमी अली और सलमान खान का ब्रेकअप हो गया था. सोमी अली ने कई बार सलमान को ले कर सनसनीखेज दावे किए हैं और यहां तक कि वे उन पर मारपीट, टौर्चर करने के आरोप भी लगा चुकी हैं. Bollywood Latest Updates

Bollywood Updates: डिंपल पर लगे गंभीर आरोप

Bollywood Updates: डिंपल हयाती तेलुगु सिनेमा की हीरोइन हैं. वे ‘अतरंगी रे’, ‘खिलाड़ी’, ‘वीरमे वागई सूदम’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने 2017 में फिल्म ‘गल्फ’ से अपने ऐक्टिंग कैरियर की शुरुआत की थी, पर फिलहाल उन की नौकरानी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

नौकरानी प्रियंका बिबर के मुताबिक, डिंपल हयाती और उन के पति ने मिल कर उस का निर्वस्त्र वीडियो बनाने की कोशिश की और उस के साथ मारपीट भी की. न तो उसे भरपेट खाना दिया जाता है और न ही अच्छे से बरताव किया जाता है. कपल उस से भरभर कर काम कराता है और उस के साथ कुत्तों की तरह बरताव करता है.

हैदराबाद के फिल्मनगर पुलिस स्टेशन ने इस सिलसिले में मामला दर्ज किया है.

रश्मिका मंदाना ने की गुपचुप सगाई

फिल्म ‘पुष्पा’ की हीरोइन रश्मिका मंदाना अब रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ में सीता के किरदार में दिखाई देंगी. लेकिन हाल ही में निजी जिंदगी में उन्होंने किसी हैंडसम हीरो से अपनी उंगली में सगाई की अंगूठी पहन ली है, वह भी बड़े गुपचुप तरीके से.

सूत्रों की मानें तो साउथ फिल्मों के स्टार हीरो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने सगाई कर ली है. यह सगाई उन दोनों के बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई. सबकुछ सही रहा तो वे दोनों अगले साल फरवरी महीने में शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

फरहान अख्तर के साथ धोखाधड़ी

हिंदी फिल्म ऐक्टर, डायरैक्टर, सिंगर… और भी न जाने क्याक्या, फरहान अख्तर को उन के किसी करीबी ने लाखों रुपए का चूना लगा दिया है.

दरअसल, हुआ यह कि फरहान अख्तर के घर में काम कर रहे एक ड्राइवर ने उन के साथ पैसों की घपलेबाजी की. बांद्रा पुलिस ने बताया कि फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी की मैनेजर दीया भाटिया ने शिकायत दर्ज कराई और बताया कि उस ड्राइवर और पैट्रोल पंप के एक मुलाजिम ने मिल कर पैसों की घपलेबाजी की है और अब तक वे 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर चुके हैं.

वह ड्राइवर हनी ईरानी की गाड़ियों में पैट्रोल भरवाने के बहाने पैट्रोल पंप जाता और फरहान अख्तर का कार्ड स्वाइप करता था, लेकिन गाड़ी में पैट्रोल भरवाता ही नहीं था. इस के एवज में वह पैट्रोल पंप पर मौजूद उस शख्स को भी उस का हिस्सा देता था.

मुंबई पुलिस ने आरोपी ड्राइवर नरेश रामविनोद सिंह और पैट्रोल पंप के स्टाफ अमर बहादुर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

ट्विंकल खन्ना का खुलासा

आजकल काजोल और ट्विंकल खन्ना अपने टौक शो ‘टू मच विद काजोल ऐंड ट्विंकल’ में कई सनसनीखेज बातों का खुलासा कर रही हैं खासकर ट्विंकल खन्ना तो अपने बारे में उड़ाई गई अफवाहों का मानो पिटारा ले कर बैठ गई हैं.

हाल ही में अपने गैस्ट वरुण धवन और आलिया भट्ट के सामने एक ऐपिसोड में ट्विंकल खन्ना ने बताया कि किस तरह एक बार ऋषि कपूर द्वारा भेजी गई जन्मदिन की शुभकामनाओं ने उन्हें ‘कपूर खानदान की नाजायज औलाद’ तक बना डाला था.

ट्विंकल खन्ना ने मुसकराते हुए बताया था, ‘‘आलिया के ससुर की वजह से मैं लगभग कपूर बन ही गई थी. एक बार उन्होंने मेरे बर्थडे पर ट्वीट किया कि अरे, पता है, जब तुम अपनी मां (डिंपल कपाड़िया) के पेट में थीं, तब मैं ने उन के लिए गाना गाया था. बस, फिर क्या था. सब को लगा कि मैं उन की नाजायज बेटी हूं. ’’ Bollywood Updates 

Bollywood Updates: विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ एफआईआर

Bollywood Updates: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने बड़बोलेपन के लिए बदनाम फिल्म डायरैक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कभी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बना कर सुर्खियां बटोरी थीं. पर अब पश्चिम बंगाल में उन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिस में उन की पत्नी पल्लवी जोशी का नाम भी शामिल है.

इस एफआईआर में तृणमूल कांग्रेस ने एतराज जताते हुए कहा है कि विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ सांप्रदायिक नफरत फैलाती है. इस एफआईआर में फिल्म के टीजर का भी जिक्र है और कहा गया है कि इस से राज्य में शांति भंग हो सकती है.

वैसे, इस फिल्म को बनाने वालों ने टीजर में दावा किया है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने जहां दर्शकों को रुलाया था, वहीं बंगाल डराएगा.

शाहरुख को मिला नैशनल अवार्ड

सुपरस्टार शाहरुख खान पिछले तकरीबन 35 साल से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में छाए हुए हैं. उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की हैं और खूब अवार्ड भी जीते हैं. पर अब उन्हें फिल्म ‘जवान’ के लिए नैशनल अवार्ड से नवाजा गया है. यह अवार्ड उन्हें पहली बार मिला है.

याद रहे कि शाहरुख खान को ‘पद्मश्री’ अवार्ड भी मिला हुआ है. फिल्म ‘जवान’ से पहले ‘स्वदेश’ और ‘चक दे इंडिया’ जैसी कुछ फिल्में थीं, जिन में शाहरुख खान नैशनल अवार्ड जीतने के पक्के दावेदार थे, पर उन्हें मिल नहीं पाया था. पर अब 71वें नैशनल अवार्ड में उन की यह तमन्ना भी पूरी
हो गई है.

ईशा कोप्पिकर की बेइज्जती

‘खल्लास गर्ल’ के नाम से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर ईशा कोप्पिकर खूबसूरत तो हैं ही, अपने बेहतरीन डांस के लिए भी जानी जाती हैं. पर इसी डांस को ले कर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक कोरियोग्राफर ने ईशा कोप्पिकर की बेइज्जती कर दी थी.

ईशा कोप्पिकर ने उस घटना के बारे में बताया, ‘‘जब मैं सैट पर थी तो बहुत डांस करना था. आप साउथ का डांस जानते ही हैं, वह आसान नहीं होता है. उस कोरियोग्राफर ने मुझे सब के सामने कहा था कि ये लड़कियां बौलीवुड से आ जाती हैं. उन्हें कुछ पता नहीं होता है. मुझे नहीं पता इन्हें क्यों ले लिया जाता है. अगर तुम्हे डांस नहीं आता है, तो यहां क्यों आईं.

‘‘यह सब सुन कर मुझे बहुत बुरा लगा. मुझे बेइज्जती महसूस हुई. मैं अपनी मेकअप वैन में चली गई और बहुत रोई. उस के बाद मैं ने इसे चैलेंज की तरह लिया. मैं ने खुद से कहा कि अगली बार जब मैं साउथ में आऊंगी, तो मैं बहुत अच्छा डांस करूंगी.’’

नाम बदल कर लौटी हसीना

साल 2018 में ‘लवयात्री’ नाम से एक फिल्म आई थी, जिस में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के साथ वरीना हुसैन ने अपना ऐक्टिंग डैब्यू किया था.

इस फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने किया था. इस के बाद वरीना हुसैन अचानक ही न जाने कहां गायब हो गई थीं, जबकि इस फिल्म में उन की ऐक्टिंग की तारीफ हुई थी.

पर अब अचानक से वरीना हुसैन वापस आ गई हैं, लेकिन नाम बदल कर. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया, ‘मैं ने औफिशियली अपना नाम बदल कर हीरा वरीना रख लिया है. यह फैसला मैं ने न्यूमरोलौजी के आधार पर लिया है.’

लगता है नाम बदल कर हीरा वरीना दोबारा फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमाना चाहती हैं, पर नाम से ज्यादा उन का काम ही उन के काम आएगा, न्यूमरोलौजी नहीं, यह बात उन्हें समझ लेनी चाहिए. Bollywood Updates

Bollywood Latest Updates: ठग ने लिखी जेल से जैकलीन फर्नांडिस को चिट्ठी

Bollywood Latest Updates: जैकलीन फर्नांडिस अपने हुस्न और डांस के लिए जानी जाती हैं, पर जब भी उन का जिक्र आता है, तो जेल में बंद एक ठग की भी याद आ जाती है, जिस का नाम है सुकेश चंद्रशेखर, जो साल 2017 से तिहाड़ जेल में बंद है. उस पर 200 करोड़ का मनी लौंड्रिंग का भी केस चल रहा है, जिस में जैकलीन फर्नांडिस को सहआरोपी बनाया गया है.

सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से जैकलीन फर्नांडिस को एक चिट्ठी लिखी है और इस की वजह यह है कि हाल ही में जैकलीन का नया गाना ‘दमदम’ रिलीज हुआ, जिसे देखने के बाद सुकेश चंद्रशेखर ने अपना हालेदिल बयां किया और बताया कि कैसे गाने की लाइनें उस का और जैकलीन का हाल बताती हैं, जबकि जैकलीन सुकेश संग रिश्ते से इनकार करती रही हैं.

लफड़े में ‘धुरंधर’

रणवीर सिंह अपनी नई फिल्म ‘धुरंधर’ में बड़े खौफनाक लग रहे हैं. लंबे बाल, बढ़ी दाढ़ी और दबंगई उन पर जंच रही है. पर इस फिल्म की हीरोइन ने सारा अर्जुन ने अलग ही लफड़ा कर दिया है. लोग उन की और रणवीर सिंह की उम्र के फर्क पर ट्रोल कर रहे हैं.

रणवीर 40 साल के हैं, तो सारा महज 20 साल की. बहुत से लोगों का मानना है कि अपने से आधी उम्र की लड़की से इश्क फरमाने का क्या तुक है. दोनों बापबेटी जैसे लग रहे हैं. बहरहाल, सिनेमाघरों में जा कर ही पता चलेगा कि ये दोनों रोमांस कर रहे हैं या माजरा कुछ और ही है.

वैसे, सारा अर्जुन साल 2001 में तमिल फिल्म ‘देइवा थिरुमगल’ में दिखाई दी थीं. इस के लिए उन को ‘बैस्ट चाइल्ड ऐक्टर’ का अवार्ड भी मिला था.

पायल घोष ने खोला राज

फिल्म सितारे खुद को फिट रखने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं और अपने बुढ़ापे से डरते हैं. अभी ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला की हुई मौत के बाद ऐक्ट्रैस पायल घोष ने दिवंगत हीरोइन श्रीदेवी के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बताया और कहा कि श्रीदेवी अपनी बढ़ती उम्र को ले कर बहुत चिंतित रहती थीं. इस के लिए उन्होंने कुछ कौस्मैटिक सर्जरी भी करवाई थी.

पायल घोष ने कहा, ‘‘साल 2017 की बात है, जब मैं उन से (श्रीदेवी) ओशिवारा में एक क्लिनिक पर मिली. मैं ने उन से उन की खूबसूरती का राज पूछा. मुझे हैरानी हुई जब उन्होंने कहा कि वे उम्र बढ़ने के डर से कौस्मैटिक सर्जरी कराती हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि वजन बनाए रखने और फिट दिखने के लिए वे खुद को भूखा रखती थीं.’’

आशीष विद्यार्थी ने उघाड़ दिया अपनों को

आशीष विद्यार्थी कमाल के कलाकार हैं और आजकल अपने फूड व्लौग से सुर्खियां बटोर रहे हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में पुराना किस्सा याद करते हुए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री वालों का एक ऐसा सच उजागर किया है, जो बहुत ज्यादा कड़वा है.

बात तब की है जब फिल्म डायरैक्टर मुकुल आनंद की मौत हुई थी और आशीष विद्यार्थी पहली बार किसी ऐसी शोक सभा का हिस्सा बने थे, जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी थी. वहां लोग शोक मनाने की बजाय अपनेअपने काम साध रहे थे. एक फिल्ममेकर ने तो उन से डेट्स के बारे में डिस्कस किया, जिस से वे असहज हो गए और अपने जवाब में सिर झुका कर हाथ जोड़ लिए. Bollywood Latest Updates

Bollywood Update: तुषार-श्रेयस की ‘कपकपी’ से डरेंगे भी, हसेंगे भी!

Bollywood Update: दिल्ली के कनौट प्लेस में हाल ही में एक खास प्रमोशनल इवेंट के दौरान फिल्म ‘कपकपी’ की स्टारकास्ट – तुषार कपूर, सिद्धि इदनानी और सोनिया राठी ने मीडिया से मुलाकात की. इस हौरर-कौमेडी फिल्म का निर्देशन दिवंगत निर्देशक संगीत सिवन ने किया है, और यह 23 मई 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज और ब्रावो एंटरटेनमेंट के बैनर तले जयेश पटेल द्वारा किया गया है. इस फिल्म में तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और सिद्धि इदनानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. खास बात यह है कि ‘कपकपी’ 2023 में रिलीज हुई मलयालम सुपरहिट फिल्म ‘रोमांचम’ का हिंदी रीमेक है. स्क्रिप्ट को हिंदी में कुमार प्रियदर्शी और सौरभ आनंद ने रूपांतरित किया है.

डर और हंसी का फुल औन डोज़

फिल्म की कहानी एक भूतिया घर के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां भूतिया घटनाएं और लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं मिलकर एक अनोखा हास्य पैदा करती हैं. तुषार कपूर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह फिल्म लोगों की डर के कारण होने वाली अजीबोगरीब हरकतों पर आधारित है. हमने कोशिश की है कि डर और हंसी को इस तरह मिक्स करें कि दर्शक चीखें भी और हंसें भी.”

फिल्म में लाइट्स का टिमटिमाना, भूतों की आवाज़, प्रेत-बाधित घटनाएं, और मजेदार कैरेक्टर्स दर्शकों को सीट से चिपका कर रखने वाले हैं.

तुषार और श्रेयस की जोड़ी फिर से साथ

इस फिल्म में एक बार फिर दर्शकों को तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े की हिट जोड़ी देखने को मिलेगी, जिसने पहले भी दर्शकों को कई मौकों पर हंसाया है. तुषार कहते हैं, “श्रेयस के साथ मेरी केमिस्ट्री हमेशा से खास रही है. ‘कपकपी’ में हमारी टाइमिंग और ह्यूमर लोगों को पुराने दिनों की याद दिलाएंगे.”

संगीत सिवन को श्रद्धांजलि

‘कपकपी’ निर्देशक संगीत सिवन की आखिरी फिल्म है. उनका निधन मई 2024 में हुआ था, और यह फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान पूरी हुई. इस फिल्म को उनकी याद में एक श्रद्धांजलि के रूप में भी देखा जा रहा है. उन्होंने पहले भी ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘अपना सपना मनी मनी’ जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों को हंसी का खूब डोज़ दिया था.

निष्कर्ष

‘कपकपी’ एक ऐसी फिल्म है जो डर और हंसी के बीच की पतली रेखा पर चलते हुए दर्शकों को रोमांचित करने वाली है. 23 मई 2025 को जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आएगी, तब दर्शकों को एक भूतिया, मजेदार और पूरी तरह से मनोरंजक अनुभव मिलने वाला है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें