⚲

Reality Of Bollywood: पब्लिसिटी स्टंट के मारे जमीनी सितारे

Reality Of Bollywood: 29 अगस्त, 2025 को सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ आई थी, जो एकदम साधारण निकली, पर इस के प्रमोशन के लिए इन दोनों कलाकारों ने तरहतरह के पापड़ बेले थे.

पहला पापड़ तो यह बेला कि इन दोनों ने उमस भरी दिल्ली में छोलेभटूरे खाने की नौटंकी की. इतना ही नहीं, वे अपना दूसरा पापड़ बेलने गुरुद्वारा बंगला साहिब गए और तीसरे बेले गए पापड़ में उन्होंने इंडिया गेट में पैपराजी के साथ फोटो खिंचवाने से भी गुरेज नहीं किया.

ऐसा नहीं है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर ने यह सिर्फ एक ही शहर में किया होगा. एक साल पहले जाह्नवी कपूर इसी फिल्म की प्रमोशन के लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर गई थीं.

इस तरह की पब्लिसिटी में फिल्म सितारे जताते हैं कि वे अपने फैंस के नजदीक हैं और देशभर में यहांवहां घूमना इतना भी गलत नहीं है, क्योंकि इस सब का खर्च फिल्म बनाने वाले उठाते हैं, पर जब फिल्म कलाकार किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए झूठ बोलने का सहारा लेते हैं, तो उन की पोल खुल जाती है.

अजय देवगन इस बात का उदाहरण हैं. साल 2018 की बात है. उन की पत्नी काजोल की एक फिल्म ‘हैलीकौप्टर ईला’ आने वाली थी कि तभी अजय देवगन ने काजोल का ह्वाट्सएप नंबर ट्विटर पर पोस्ट कर दिया था और लिखा, ‘काजोल फिलहाल देश में नहीं हैं. आप उन के ह्वाट्सएप पर कौन्टैक्ट कर सकते हैं.’

जाहिर है, अजय देवगन के इस ट्वीट के बाद लोग उस नंबर पर ऊटपटांग मैसेज करने लगे, लेकिन कुछ घंटों बाद जब अजय देवगन ने इसे मजाक बताया, तब लोगों को अहसास हुआ कि यह तो एक पब्लिसिटी स्टंट था. हालांकि, फिल्म ‘हैलीकौप्टर ईला’ ज्यादा चल नहीं पाई थी.

साल 2014 में हिंदी फिल्म ‘बौबी जासूस’ आई थी. इस फिल्म के प्रमोशन के लिए हीरोइन विद्या बालन भिखारी के गैटअप में हैदराबाद के सड़क किनारे भीख मांगने लग गई थीं. एक औरत ने तो उन्हें असली भिखारी समझ कर धमकाया भी और कुछ काम करने की सलाह दी.

जब साल 2014 में ही आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘2 स्टेट्स’ रिलीज हुई थी तो आलिया भट्ट ने अपने पब्लिसिटी स्टंट से सभी को हैरान कर दिया था. दरअसल, उन्होंने अपनी शादी का फर्जी कार्ड छपवाया था और फैंस को उस कार्ड से फिल्म देखने का न्योता दिया था.

एक बार को तो फैंस को यकीन हो गया था कि आलिया भट्ट शादी करने जा रही हैं और कई फैंस के दिल टूट गए थे, पर बाद में यह खबर झूठी साबित हुई थी.

हाल ही में हिंदी फिल्मों में नैगेटिव किरदार निभाने वाले बुजुर्ग कलाकार गोविंद नामदेव का नाम उन से 40 साल छोटी कलाकार शिवांगी वर्मा के साथ जुड़ा था. ऐसा बताया गया था कि वे दोनों रिलेशनशिप में हैं. लेकिन जब इस मामले ने ज्यादा तूल पकड़ा, तो गोविंद नामदेव ने इसे प्रमोशनल स्टंट बताया, जो उन की फिल्म ‘गौरीशंकर गोहरगंज’ के लिए किया गया था. यह सारा बखेड़ा सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल होने से शुरू हुआ था, जिस से लोगों के मन में गलतफहमी पैदा हो गई थी.

बहुत से कलाकार तो फिल्में करते भी नहीं हैं, पर पब्लिसिटी स्टंट करने से बाज नहीं आते हैं. उर्वशी रौतेला, राखी सावंत, उर्फी जावेद, कमाल राशिद खान, मलाइका अरोड़ा, पूनम पांडे इस लाइन में सब से आगे खड़े आते हैं.

किसी रिएलिटी शो में झूठा स्वयंवर रचाना हो या फिर राजनीति में हाथ आजमाना हो, राखी सावंत का नाम ऐसे किसी भी काम में सब से पहले आता है. उन की बदजबानी जगजाहिर है.

इस बेवजह की पब्लिसिटी पाने में कमाल राशिद खान (केआरके) का नाम भी काफी आगे है. वे सोशल मीडिया पर फिल्म कलाकारों और नेताओं के लिए बेहूदा भाषा का इस्तेमाल करते रहते हैं. किसी को ‘लुक्का’, किसी को ‘डबल ढोलकी’, तो किसी को ‘मिठाई बांटने वाली’ कहने से भी वे गुरेज नहीं करते हैं.

पूनम पांडे ने तो अपनी मौत की अफवाह फैला दी थी. आएदिन उन का कोई न्यूड वीडियो या न्यूड तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं.

उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों से सड़कों पर नौटंकी करती रहती हैं, तो मलाइका अरोड़ा अपनी बेढंगी चाल से सोशल मीडिया पर हंसी का पात्र बनती हैं. हालांकि, इन सब को इस सब से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि जो दिखता है, वही ग्लैमर की दुनिया में बिकता है. Reality Of Bollywood

सोनम कपूर का खुलासा: हुईं Sexual Harrassment का शिकार

Sexual Harrassment: सोनम कपूर (Sonam Kapoor) मशहूर बौलीवुड ऐक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी आज यानी 9 जून को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने कई बौलीवुड फिल्मों में काम किया है जिस के चलते उन को फिल्मफेयर अवार्ड और नैशनल फिल्म अवार्ड से भी नवाजा गया है. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने ऐक्टिंग कैरियर की शुरुआत साल 2007 में आई फिल्म ‘सावरिया’ (Saawariya) से की थी. हालांकि शुरूआत में सोनम की कई फिल्में बौक्स औफिस पर नहीं चल पाईं, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी ऐक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई.

इन फिल्मों ने दी सोनम कपूर को पहचान

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने कई बेहतरीन फिल्में जैसे कि ‘रांझना’ (Raanjhanaa), ‘भाग मिल्खा भाग’ (Bhaag Milkha Bhaag), ‘संजू’ (Sanju), ‘प्रेम रतन धन पायो’ (Prem Ratan Dhan Payo), ‘नीरजा’ (Neerja) और ‘वीरे दी वैडिंग’ (Veere Di Wedding) में कमाल का अभिनय कर दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. 8 मई 2018 को सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने बिजनेसमैन आनंद अहूजा (Anand Ahuja) से शादी की और अगस्त 2022 में सोनम और आनंद ने एक बेटे को जन्म दिया जिस का नाम उन्होंने वायु (Vayu) रखा.

वेटर की जौब भी कर चुकी हैं सोनम

‘द अनुपन खेर शो’ (The Anupam Kher Show) में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अनुपम खेर (Anupam Kher) से बात करते हुए बताया कि जब वे अपनी 10वीं की पढ़ाई करने के बाद सिंगापुर पढ़ने गईं तब उन्हें पौकेट मनी काफी कम मिला करती थी और उन्हें फास्ट फूड खाने का भी काफी शौक था. ऐसे में अपने खर्चे निकालने के लिए सोनम ने एक मैक्सिकन रैस्टोरैंट में वेटर की जौब भी की थी.

यौन शोषण का शिकार हुईं सोनम

एक इंटरव्यू में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने बचपन से जुड़ी एक ऐसी बात भी बताई जिस ने उन के फैंस को हैरान कर दिया. सोनम ने फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद के ईयर एंडिंग शो ‘द बौलीवुड राउंड-टेबल 2016’ में बताया कि हर कोई बचपन में यौन शोषण का शिकार होता है. बचपन में उन के साथ ऐसा हादसा हुआ था, जो उन के लिए काफी डरावना था. इस के बारे में उन्होंने 2-3 साल तक किसी को बताया नहीं था.

ऐसे हुआ सोनम का यौन शोषण

सोनम ने इसी बारे में आगे बात करते हुए बताया, “मैं अपने दोस्तों के साथ गैटी गैलेक्सी थिएटर में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की फिल्म देखने गई थी. उस वक्त मेरी उम्र कुछ 13-14 साल होगी. हम सभी लड़कियां समोसा खरीदने गईं. हम एकदूसरे के कंधे पर हाथ रख कर खड़े थे और मैं सब से लंबी थी, इसलिए आखिरी में थी. ऐसे में कोई आदमी पीछे से आया और उस ने मेरे ब्रैस्ट दबोच लिए. जाहिर तौर पर उस वक्त मेरे बब्रैस्ट नहीं थे. ऐसा होने पर मैं कांप गई. पूरी तरह से अंदर से हिल गई थी. मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि यह क्या हो रहा है? मैं बस रोने लगी. मैं ने इस के बारे में किसी को नहीं बताया. मैं चुपचाप बैठ कर फिल्म देखती रही.”

फैमिली टाइम एंजौय कर रही हैं सोनम

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को आखिरी बार फिल्म ‘ब्लाइंड’ (Blind) में देखा गया था जो साल 2023 में रिलीज हुई थी. सोनम इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ और अपना मदरहुड ऐंजौय कर रही हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें