⚲

Kajal Khesari: खेसारी लाल यादव से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में थीं काजल राघवानी!  पवन सिंह ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ

भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस काजल राघवानी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू/शो के दौरान उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ अपने रिश्ते, ब्रेकअप के दर्द और उसके बाद जिंदगी में आए भारी भूचाल को लेकर ऐसे दर्दनाक खुलासे किए हैं, जिसने फैंस को हिलाकर रख दिया है।

ब्रेकअप का दर्द और साइकियाट्रिस्ट के पास जाने की नौबत
काजल राघवानी ने एक्ट्रेस रानी चटर्जी के साथ बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर का सच बयां किया। काजल ने भावुक होते हुए कहा कि खेसारी लाल यादव से अलग होने के बाद वह मानसिक रूप से इस कदर टूट चुकी थीं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। काजल के शब्दों में: “बीच में मैं इतनी ब्लैंक हो चुकी थी कि मुझे खुद साइकियाट्रिस्ट के पास जाने की सोचनी पड़ी। समझ ही नहीं आ रहा था कि लाइफ किस दिशा में जा रही है।”

“शादीशुदा आदमी के साथ अफेयर” पर छलका काजल का दर्द
सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर काजल ने अपना गुस्सा और दर्द दोनों जाहिर किया। उन्होंने कहा कि लोग हमेशा एकतरफा फैसला सुना देते हैं और सारा दोष महिला पर डाल देते हैं। ट्रोलिंग पर सवाल: काजल ने कहा कि लोग मुझे ताने मारते हैं और कहते हैं कि मैंने एक शादीशुदा आदमी के साथ अफेयर किया।

मेरी इतनी ट्रोलिंग की गई, लेकिन किसी ने यह सवाल नहीं उठाया कि शादीशुदा होकर भी वह आदमी मेरे साथ रिश्ते में क्यों आया?5 साल के रिश्ते का वजूद: जब रानी चटर्जी ने उनसे पूछा कि “तुमने जो अपनी जिंदगी के 5 साल उस रिश्ते को दिए, उसका तो कोई जिक्र ही नहीं करता,” तो काजल ने माना कि लोग सिर्फ इल्जाम लगाना जानते हैं।

जब रानी ने पूछा कि क्या वह आगे खेसारी के साथ काम करेंगी, तो काजल ने साफ कहा कि वह सिर्फ अपने फैंस की खातिर सोच सकती हैं। हालांकि, उन्होंने एक चौंकाने वाला दावा भी किया कि बीच में खेसारी ने साथ काम करने की बात कही थी, लेकिन शर्त यह रखी थी कि काजल को फिर से उनके साथ पहले जैसे ही रिश्ते में आना पड़ेगा।

इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स और डिंपल सिंह पर निशाना
काजल राघवानी ने यह भी खुलासा किया कि आज भी इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियां उनके खिलाफ साजिशें रचती हैं। काजल ने कहा, “अभी भी एक एक्ट्रेस है जो बेवजह मेरे पीछे पड़ी रहती है और मुझे नीचा दिखाने की कोशिश करती है।” खबरों और कयासों के मुताबिक, काजल का इशारा भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह की तरफ था।

बुरे वक्त में पवन सिंह बने सहारा: “पवन दिल का राजा आदमी है”
जब काजल राघवानी अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रही थीं और चारों तरफ से घिरी हुई थीं, तब पावरस्टार पवन सिंह उनके सपोर्ट में खड़े हुए।काजल ने बताया कि पवन सिंह ने खुद उन्हें फोन किया और कहा: “बाबू, मैं तुझसे गुस्सा जरूर हूं, लेकिन तुझे मेरी कभी भी जरूरत पड़े तो बेझिझक बोलना। हम आगे साथ में काम करें या न करें, लेकिन मैं हमेशा तेरे साथ खड़ा हूं।

“पवन सिंह के इस बड़े दिल और सपोर्ट को याद करते हुए काजल ने बेहद प्यार से कहा— “पवन जी वाकई दिल के राजा आदमी हैं।” भोजपुरी इंडस्ट्री के इस बड़े विवाद ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि चकाचौंध से भरी इस दुनिया के पीछे कितना दर्द, धोखे और राजनीति छिपी होती है। काजल राघवानी के इन सनसनीखेज खुलासों के बाद अब सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के फैंस के बीच नई बहस छिड़ गई है।

Star Dinesh Lal Yadav: निरहुआ का फैक्ट्री में मजदूरी से लेकर स्टार बनने का सफर

Star Dinesh Lal Yadav: दिनेश लाल यादव निरहुआ कोलकाता की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। जहां उन्हें 3500 रुपए महीने की सैलरी मिलती थी। निरहुआ अपने पिता के साथ एक झुग्गी में रहते थे  3500 की सैलरी में वो परिवार के खाने और पढ़ाई सब देखते थे। लेकिन उन्हें शहरी रंग रासा नहीं आया और 1997 में गांव वापस लौट गए. निरहुआ को गाने का शौक था। वो जब भी भैंस चराने जाते थे घंटों उसपर बैठकर गाना गाते थे।

निरहुआ के चचेरे भाई विजय प्रख्यात बिरहा गायक हैं, निरहुआ उनसे बहुत प्रभावित थे,   यहीं से उनको गाने में दिलचस्पी हुई। इसके बाद निरहुआ का पहला एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’  फेमस हुआ। और उनकी किस्मत चमक गई। निरहुआ की 2006 में पहली फिल्म ‘चलत मुसाफिर मोह लियो रे’ रिलीज हुई। इसके बाद उनकी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ साल 2008 में रिलीज हुई। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। अब निरहुआ राजनीति में भी धूम मचाए है. ‘जुबली स्टार’ निरहुआ को कम नहीं समझे, इन्होंने कॉमर्स से ग्रेजुएशन की है। बाद में गायकी और अभिनय के जरिए सिनेमा में आएं।

भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर दिनेशलाल यादव निरहुआ, एक्टिंग, सिंगिग, और राजनीति, के साथ बिजनेसवर्ल्ड में भी गर्दा उड़ाए है, दिनेशलाल यादव निरहुआ एक्टर के साथ बेहतरीन फिल्म निर्माता भी है वह निरहुआ इंटरटेंनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के मालिक है इसके साथ ही उन्होंनें इन्वेस्टमेंट कंपनी ‘जादूज’ के साथ 250 मिनी थिएटर बनाने के बिजनेस में भी कदम रखा है।

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के नए घर की खूबसूरती देख सबकी आंखे फटी की फटी रह गई। निरहुआ ने सोशल मीडिया पर अपने गाजीपुर वाले घर की एक वीडियो दिखाई। वीडियो में वह छत की सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह आगे की तरफ आते हैं और बालकनी वाले एरिया में टहलते हुए कैमरे के जरिए बाहर का खूबसूरत नजारा दिखाते हैं, जहां चारों तरफ हरे-भरे खेत दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर उनके इस खूबसूरत घर की फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। निरहुआ के नए घर के गृह-प्रवेश समारोह की तस्वीरें उनके भाई इंद्रजीत यादव ने शेयर  की जो तेजी से वायरल हुईं, क्योंकि इनमें पहली बार निरहुआ की पत्नी मंशा यादव उनके साथ नजर आईं। निरहुआ अक्सर कहते दिख जाते है कि उन्हें अपनी पत्नी यानी मंशा देवी से कभी प्यार नही हो पाया, उनके माता पिता ने बिना उनकी मर्जी से उनकी शादी करवी दी थी.

Feature Story: “ज़िंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा में जीने वाले रवि किशन की फर्श से अर्श तक की कहानी

Feature Story: भोजपुरी सिनेमा को आसमान की ऊंचाइयों पर ले जाने और खुद माटी से जुड़े रहने वाले, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले रवि किशन का जीवन सोने की तरह आग में तपकर चमका है. चंद रुपए अपनी जेब में लेकर सपनों की नगरी में पहुंचे रवि किशन अपनी मेहनत के बलबूते आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जन्मे रवि किशन को बचपन से ही अभिनय में दिलचस्पी थी. उनका असली नाम रविंद्र नाथ शुक्ला है. गांव में होने वाली रामलीलाओं में वे सीता का किरदार निभाया करते थे. उनके पिता एक पुजारी थे. रवि किशन का एक्टिंग की तरफ झुकाव उन्हें बिलकुल पसंद नहीं था, लेकिन मां ने हमेशा उन का साथ दिया और उनका हौसला बढ़ाया.

रवि किशन की मां ही थीं जिन्होंने उनके सपनों को पंख दिए. अभिनय के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने रवि किशन को अपनी जमा पूंजी देकर मुंबई भेजा. लेकिन वहां काम ढूंढ़ना बिलकुल आसान नहीं था. संघर्ष के दिनों में वे एक छोटे से 10×12 के कमरे में 12 लोगों के साथ रहते थे और अक्सर एक ही थाली में पानी वाली खिचड़ी खाकर दिन गुजारते थे. अभिनय के मौके तलाशने के साथसाथ अपना खर्च चलाने के लिए कई छोटेमोटे काम भी किए.

‘जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा, डायलॉग को असल मायनों में जीने वाले रवि किशन ने फिल्म ‘लापता लेडीज’ में भी जबरदस्त एक्टिंग से फिल्म में चार चांद लगाए थे. अपने दमदार अभिनय के दम पर उन्होंने केवल हिंदी और भोजपुरी ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी अपना लोहा मनवाया.

रवि किशन ने 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वे रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ और ‘झलक दिखला जा’ में भी हिस्सा ले चुके हैं, जिनकी बदौलत उन्हें छोटे पर्द पर जबरदस्त लोकप्रियता मिली.

रवि किशन आज न केवल फिल्मों में, बल्कि राजनीति में भी अपनी भूमिका दमदार तरीके से निभा रहे हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर अपने गृह जिले जौनपुर (उत्तर प्रदेश) से की थी. हालांकि, उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 2017 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के साथ उनकी खट्टीमीठी नोकझोंक अकसर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है. भाजपा के साथ उनका तालमेल सफल रहा और आज वे गोरखपुर से एक प्रभावशाली सांसद हैं.Feature Story

Bhojpuri Star Pawan Singh की कार कलैक्शन में शामिल हुई एक और कार

Bhojpuri Star Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा जगत के जानेमाने ऐक्टर, गायक और पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं. आप को बता दें, पवन सिंह को गाड़ियों का काफी शौक है और इसी बात को ले कर वे एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं. खबरों की मानें तो पवन सिंह की कार कलैक्शन में एक और महंगी गाड़ी जुड़ने वाली है और उन्होंने इस गाड़ी की टैस्ट ड्राइव लेने के साथसाथ सभी फीचर्स को भी चैक कर लिया है.

जी हां, पावर स्टार पवन सिंह ने हाल ही में टोयोटा कंपनी की लैंड क्रूजर के लेटैस्ट मौडल को बुक किया है और ऐसा कहा जा रहा है कि इसी नवरात्र वे इस गाड़ी की डिलिवरी भी ले लेंगे. बात करें अगर गाड़ी के बारे में तो इस गाड़ी का मौडल है लैंड क्रूजर LC300 GR-Sport, जिसे कंपनी ने साल 2025 में ही लौंच किया है. और तो और इस गाड़ी की कीमत 3 करोड़ के करीब है. इस खबर को सुनने के बाद पावर स्टार पवन सिंह के फैंस काफी ऐक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं.

आप को बता दें, हाल ही में टी सीरीज के औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक गाने की अनाउंसमैंट हुई है जिस में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ बौलीवुड ऐक्ट्रैस जरीन खान नजर आने वाली हैं. इस गाने का नाम है ‘प्यार में हैं हम‘ और इसे आवाज दी है पवन सिंह और पायल देव ने. यह गाना 20 अगस्त को रिलीज होने वाला है और फैंस पवन सिंह के इस अपकमिंग गाने को ले कर भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. Bhojpuri Star Pawan Singh

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें