⚲

छैंया छैंया एक्ट्रैस मलाइका अरोड़ा के पापा ने छत से कूदकर की आत्महत्या

बौलीवुड की आइटम गर्ल एक्ट्रैस मलाइका अरोड़ा के चाहने वालों  के लिए बुरी खबर है. मलाइका अरोड़ा के पापा अनिल अरोड़ा अब इस दुनिया में नहीं रहे. एक्ट्रैस समेत पूरा परिवार और बौलीवुड शोक में है. उनके पिता ने घर की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली है. एक्ट्रैस के पिता ने ऐसा कर सबको हैरानी में डाल दिया है. ये खबर सभी के लिए चौंकाने वाली थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


यह  दुर्घटना बुधवार को सुबह 9 बजे घटी है. खबर सुनते ही मलाइका अफरा तफरी में घर पहुंची. साथ एक्स हसबैंड अरबाज खान भी उनके घर पर दिखाई दिए.  इसके अलावा बौयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी दुख शरीक होने घर पहुंचे.

खबर है कि अनिल ने बांद्रा वाले सातवीं मंजिल से अपने घर की छत से कूद कर जान दे दी. लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर अनिल अरोड़ा ने ऐसा क्यों किया. हालांकि इस मौके पर मलाइका की बहन और अनिल कपूर की छोटी बेटी अमृता अरोड़ा का वीडियो सामने आया है, वह भी रोती हुई घर के अंदर जाती हुई नजर आई.

मलाइका को जब पिता के निधन की खबर मिली तब वो पुणे में थीं और इस घटना जानकारी मिलते ही वो तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. उनकी बौडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. खबर है कि अनिल अरोड़ा का शव भाभा हौस्पिटल में रखा गया है.

एक्स हसबैंड भी पहुंचे मलाइका के घर

एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के इस मुश्किल वक्त में अरबाज खान भी साथ खड़े नजर आए . वह तुरंत मलाइका के घर पहुंचे. उन्हें मलाइका की मां के घर के बाहर देखा गया. एक्टर के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंची.

बौयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी नजर आए

बता दें दुख के मौके पर मलाइका के बौयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी उनके साथ नजर आएं. वे दौड़तेदौड़ते मलाइका के घर पहुंचे. अर्जुन कपूर को कोने में खड़े होकर नम आंखों से रोते हुए देखा गया.

अनिल अरोड़ा थे मर्चेंट नेवी ओफिसर

अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से थे. उनका परिवार बौर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था. अनिल अरोड़ा ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की. अनिल अरोड़ा ने जौयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से हैं. कपल के दो बच्चे मलाइका और अमृता हैं. मलाइका जब 11 साल की थीं तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था. तब से ही दोनों अलग रह रहे थे. मलाइका ने अपने पैरेंट्स के अलग होने का दर्द भी शेयर किया था. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था जब वे 11 साल की उम्र में पेरेंट्स के सेपरेशन ने मुझे अपनी मां को नए चश्मे से देखने की राहें खोल दीं. मलाइका ने कहा था कि उन्होंने मां को खूब काम करते हुए देखा है. उन्होंने कहा कि उनसे उन्होंने वर्क एथिक सीखा और ये भी सीखा कि जिंदगी में कितनी भी मुश्किलें आएं, सुबह सबकुछ भूलकर कैसे उठा जाता है.

बौलीवुड में इन सेलेब्स ने किया था सुसाइड

सुशांत सिंह राजपूत

बौलीवुड के होनहार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा के घर में फांसी पर लटके पाए गए थे. माना गया था कि वे काफी वक्त से डिप्रेशन के शिकार थे. उनके पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला था. मुंबई पुलिस के मुताबिक, उनके घर से कुछ एंटीडिप्रेसेंट गोलियां भी मिली थीं. इसे सुसाइड माना गया था. हलांकि इस सुसाइड केस को लेकर कई तरह की थ्योरी दी गई.

जिया खान

जिया एक ब्रिटिश अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर थीं. 3 जून 2013 को जिया अपने घर में फांसी लगा कर मर गई थी. मौत के कुछ दिनों बाद जिया के घर से छह पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला था. उस लेटर में जिया के बौयफ्रेंड सूरज पंचोली का नाम था. बताया गया था कि वह काफी समय से डिप्रेशन में थीं. जिया ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी पहली फिल्म निशब्द की थी. इससे इंडस्ट्री में वह काफी पौपुलर हो गई थी. जिया खान को आमिर खान की फिल्म गजनी में देखा गया. जिया खान के सुसाइड को लेकर काफी तरह की बातें की गई, लोगों ने कहा कि उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया गया.

बार्बी के फैन है सलमान खान, पिंक पैंट में आए नजर -देखे फोटो

इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चाओं में बने हुए है साथ ही वो बिग बॉस ओटीटी 2 को भी होस्ट कर रहे है जिसे लेकर अक्सर सलमान सुर्खियों में रहते है. लेकिन अब सलमान अपनी पिंक पैंट को लेकर चर्चा में बने हुए है. उनकी पिंक पैंट फैन को खूब पसंद आ रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें, कि बीती रात सलमान खान के भाई अरबाज खान का बर्थडे था, जहां सलमान खान अपनी कार से पहुंचे लेकिन यहा जो खास बात नोटिस करने वाली थी वो थी सलमान खान की पिंक पैंट. जिसपर सबकी नजरे टिकी हुई थी. पिंक पैंट को लेकर सलमान खूब चर्चाएं बटोर रहे है उनकी ये तस्वीर औऱ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फैंस जमकर कमेंट करते दिख रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

इन तस्वीरों में सलमान खान काफी स्टाइलिश लग रहे है उनके लुक का हर कोई दिवाना हो रहा है और आज भी कहा जा सकता है कि फैशन के मामले में सलमान खान आज भी टॉप पर है.बताते चले कि सलमान खान और कटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 इस साल दिसंबर के महीने में रिलीज हो सकती है. इस मूवी में इमरान हाशमी विलेन का रोल निभाने वाले हैं. साथ ही शाहरुख खान टाइगर 3 में कैमियो भी करेंगे.

देखिए ‘बदनाम मुन्नी’ के जबरदस्त ठुमके

बौलिवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा डांस और फिटनेस अपने स्टाइल के लिए काफी मशहूर हैं. मलाइका अरोड़ा ने जब भी किसी फिल्म आइटम सौन्ग किया है तो फिल्म बेशक चले न चले लेकिन उनका डांस सुपरहिट रहा है.

आपको बता दें, हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक बदलाव किया है, उन्होंने खान सरनेम को हटा दिया. मलाइका अरोड़ा ने ऐसा अरबाज खान से तलाक के एक साल बाद किया है. लेकिन इसी बीच है. मलाइका अरोड़ा का ‘इंडियाज गौट टैलेंट’ का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

इस वीडियो में डांस की मल्लिका मलाइका अरोड़ा ‘दिलबर’  सौन्ग पर जमकर थिरक रही हैं. मलाइका अरोड़ा इस गाने पर ऐसा कमाल का डांस कर रही हैं कि जज करण जौहर उन्हें एकटक देखते ही रह जाते हैं. मलाइका अरोड़ा का ये अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को लगभग 72 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें