⚲

अरबाज खान हुए रोमांटिक, बीवी शूरा खान के लिए गाया रोमांटिक गाना

बौलीवुड के जाने माने एक्टर अरबाज खान अपने पर्सनल रिलेशन को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. एक्टर ने हाल में शूरा खान से शादी रचाई. अरबाज और शूरा को लोग एक साथ खूब पसंद कर रहे है. दोनों स्पेशल मौके को जरूर सेलिब्रेट करते नजर आते है. अरबाज ने शूरा संग कई रोमांटिक वीडियोज शेयर किए है, लेकिन कपल का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे अरबाज रोमांटिक होते नजर आ रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sshura Khan (@sshurakhan)


आपको बता दे कि अरबाज खान वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया की लाइमलाइट में आ गया है इस वीडियो में वे अपने वाइफ के लिए रोमांटिक होते नजर आ रहे है और शूरा के लिए प्यारा सा गाना गाते हुए दिख रहे है. अरबाज ये गाना बीती रात लॉन्ग ड्राइव पर निकलते वक्त गा रहे है. अरबाज ने इस मौके का वीडियो भी बनाया और साझा किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sshura Khan (@sshurakhan)


इस वीडियो में आप देख सकते है कि अरबाज खान कार चला रहे हैं और कार में गाना भी बज रहा है. अरबाज उसी गाने के गाते हैं. इस दौरान एक्टर बार-बार कैमरे की ओर देखकर एक्सप्रेशन बनाते हैं और गाने के लिरिक्स के हिसाब से ही कैमरे को बार-बार अपना हाथ दिखाते हैं. वह इस गाने के जरिए शूरा के लिए अपना प्यार दिखा रहे हैं. इस वीडियो के साथ शूरा खान ने कैप्शन में लिखा, ‘मैजिक…. नाइट ड्राइव.’ शूरा ने ये वीडियो अरबाज को टैग भी किया है.

अरबाज खान और शूरा खान का ये क्यूट वीडियो फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इस पर अपना ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं. इस वीडियो को चंद घंटे में ही हजारों लोगों ने देख लिया है और कमेंट्स की बाढ़ भी आ गई है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘क्या बात है भाई… फुल मजे हो रहे हैं.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘फाइलनी… आपको सच्चा प्यार मिल गया.’ एक यूजर ने कपल की केमिस्ट्री को नया प्यार नाम दिया है. बता दें अरबाज खान ने एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से तलाक ले लिया है और उनका एक बेटा भी है.

एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए अरबाज खान और शूरा खान, ट्रोलर्स ने कहा- ‘बेटी की उम्र की है पत्नी’

बौलीवुड के न्यूली मैरीड कपल अरबाज खान और शूरा खान अपने अफेयर और शादी को लेकर खूब सुर्खियों में रहे हैं. शूरा खान पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं. दोनो कई बार एक साथ स्पॉट हुए है. हाल ही में कपल साथ नजर आएं जहां दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था, इसी को लेकर अब लोग ट्रोल करते नजर आ रहे है. कपल का ये वीडियो आते ही वायरल हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


आपको बता दें कि अरबाज खान और शूरा खान एंटरनटेनमेंट की दुनिया में पौपुलर कपल हैं. मीडिया इस कपल को देखते ही एक्टिव हो जाते है. ऐसा ही अब पैपराजी ने उन्हे कैमरे में हाथों में हाथ डाले कैप्चर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते है कि अरबाज खान और शूरा खान एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए. बता दें ये वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है. इस कपल को साथ में देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं, ट्रोल्स ने अरबाज खान और शूरा खान को जमकर ट्रोल किया है. एक यूजर ने लिखा है, ‘कल ही हाथ बदल जाएगा. ‘ एक यूजर ने लिखा है, ‘अपनी बेटी के साथ कहां जा रहा है.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘बुढ़ापे का सहारा.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘डैडी एंड बेबी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial)


बताते चलें कि अरबाज खान और शूरा खान ने बीते साल 2023 के दिसंबर में निकाह किया था. दोनों के निकाह के दौरान परिवार के लोग और करीबी दोस्त मौजूद रहे. अरबाज खान और शूरा खान की मुलाकात फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी और इसके बाद दोनों के बीच प्यार का बीच पनप गया. फिल्म ‘पटना शुक्ला’ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें