⚲

GHKKPM: ऐश्वर्या शर्मा ने शो को छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, इस शो में आएंगी नजर

गुम है किसी के प्यार में शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है शो में जल्द ही पत्रलेखा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) शो को अलविदा कहने जा रही है जी हां, एश्वर्या शर्मा शो को छोड़ रही है ये खबर तो कई  दिनों से वायरल हो रही थी लेकिन अब जाकर शो को छोड़ने को कारण सामने आ गया है कि शो को अलविदा क्यो कह रही है. वही, अब खबर ये भी कि उन्हे हम खतरो के खिलाडी में देखा जाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

आपको बता दें, कि ऐश्वर्या शर्मा  ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ को छोड़ने के बाद एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने शो से ब्रेक लेने का असली कारण साझा किया. इस बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने कहा, “ढाई साल हो गए थे शो को करते-करते. लेकिन जब आप एक ही चीज बार-बार करते जाते हो तो उसकी बहुत ज्यादा आदत हो जाती है और आप उस चीज से बोर होने लगते हो. एक ही किरदार मैं कितने सालों तक निभाऊंगी. मैं दूसरी चीजों में हाथ आजमाना चाहत थी और पता करना चाहती थी कि मैं क्या-क्या कर सकती हूं. कितनी लायक हूं इन सभी चीजों के लिए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

ऐश्वर्या शर्मा यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने इस सिलसिले में आगे कहा, “मैं सोचा कि चलो अब थोड़ा यहां से आगे बढ़ते हैं और कुछ नया आजमाते हैं. तो निकलने के बाद कुछ नया आया, यानी ‘खतरों के खिलाड़ 13’ तो अब चांस ले ही लेते हैं.” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या शर्मा को ‘खतरों के खिलाड़ 13’ के लिए अच्छी खासी रकम मिल रही है.

खतरों की खिलाड़ी के कंटेस्टेंट

बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा के अलावा अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, अर्जित तनेजा, नायरा बनर्जी, अंजुम फकीह और रूही चतुर्वेद भी ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का हिस्सा हैं.सभी कंटेस्टेंट कुछ ही दिनों में साउथ अफ्रीका के लिए उड़ान भरेंगे और वहां शूटिंग करेंगे. बताया जा रहा है कि शिव ठाकरे सीजन के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं.

 

GHKKPM: विराट-विनायक के लिए सारी हदें पार करेगी पाखी! सीरियल का नया ट्रैक देख भड़के फैंस

घूम है किसी के प्यार में शो ने दर्शकों को खूब दिल जीता है शो में आने मोड़ शो को औऱ बेहतर बना रहे है शो टीआरपी की रेस में चल रहा है शो में इन दिनों दिखाया गया है कि  सई को अपने बेटे विनायक के बारे में सच्चाई पता चलती है और वह विराट को अल्टीमेटम देती है. सई को विनायक से बात करते देख पाखी अपना आपा खो देती है. दूसरी ओर, विराट विनायक को सई के ऊपर पाखी को चुनने की कोशिश करता है. शो के निर्माता अपने आगामी हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by love (@lovr_ff24)

घूम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में विराट पाखी के सामने विनायक का सच बताने की कोशिश करता है. पाखी आगबबूला हो जाती है और उससे कहती है कि उसे फिर से साईं के बारे में बात नहीं करनी चाहिए. विनायक पाखी को देखने आता है और उसके साथ बीजी हो जाता है.

दूसरी ओर, विनायक को उसके प्रोजेक्ट के लिए पुरस्कृत किया जाता है जिसे वह पाखी को दिखाता है. सच्चाई जानने के बाद, विनायक साईं को नज़र अंदाज़ करना शुरू कर देता है और पाखी के साथ अपने समय का आनंद लेता है. यहां तक कि सई ने विनायक को पाखी के साथ रहने देने का फैसला किया और उसके लिए अपने मातृ प्रेम का त्याग कर दिया. सई की हालत देखकर विराट दोषी महसूस करता है और हर चीज के लिए खुद को दोषी मानता है.

इस बीच, पाखी विनायक को अपने साथ रखने के लिए अड़ जाती है और सई पर उसके पति विराट को उससे छीनने का आरोप लगाती है. वह सारी हदें पार करने का फैसला करती है और उसके पास विराट और विनायक दोनों हैं.

घूम है किसी के प्यार में के प्रशंसक ऐश्वर्या शर्मा उर्फ पाखी के खुद को यशोदा मां कहने के बाद ट्विटर पर शो का बहिष्कार करने के लिए ट्रेंड करने लगे. एक यूजर ने लिखा, ‘एक अपराधी जिसने भ्रूण चुराया, हत्या का प्रयास किया, देवर के करीब जाने के लिए अजन्मे बच्चे का इस्तेमाल किया, माताओं से शिशु छीनने के लिए आत्महत्या की धमकी दी और जो स्पष्ट रूप से मानसिक रूप से अस्थिर है और यहां खड़े होकर यशोदा से अपनी तुलना करना हमारे देवताओं का अपमान है’, वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘बच्चा चोर अपराधी को यशोदा कहकर पुकारा जाना शर्मनाक है. घुम को देवताओं को इस जहरीले अनैतिक शो से बाहर रखना चाहिए. कार्रवाई करेंगे’.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें