भोजपुरी सिनेमा के प्रतिष्ठित आयोजनों में शामिल सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स शो का 8वां संस्करण (Saras Salil Bhojpuri Cine Awards) इस बार उत्तर प्रदेश में आयोजित होगा. भोजपुरी फिल्म जगत के कलाकारों, निर्मातानिर्देशकों, गायकों और तकनीशियनों को सम्मानित करने वाले इस आयोजन को ले कर युवा चेतना पुस्तकालय, मिश्रौलिया में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी साझा की गई.

इस अवसर पर सरस सलिल पत्रिका के इंचार्ज भानु प्रकाश राणा ने बताया कि 8वें सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स शो (Saras Salil Bhojpuri Cine Awards) के आयोजन की तैयारी की जा रही है. इस बार उत्तर प्रदेश में भोजपुरी सिनेमा की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने और उन के योगदान को सम्मानित करने का प्रयास किया जाएगा.

उन्होंने आगे बताया कि सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स शो का सफर बस्ती से शुरू हुआ था. इस के बाद इस आयोजन ने अलगअलग शहरों में अपनी पहचान बनाई. 7वें संस्करण का आयोजन 15 मार्च, 2026 को बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में हुआ था. अब 8वें संस्करण के लिए उत्तर प्रदेश का चयन भोजपुरी सिनेमा और पूर्वांचल की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

इस अवार्ड शो के मुख्य संयोजक दिल्ली प्रेस प्रतिनिधि बृहस्पति कुमार पांडेय ने बताया कि सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स के माध्यम से भोजपुरी फिल्म उद्योग में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित किया जाता है.

यह आयोजन न केवल स्थापित कलाकारों के काम को पहचान देता है, बल्कि भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी नई प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है. भोजपुरी भाषा, लोकसंस्कृति और सामाजिक जीवन को बड़े परदे पर जीवंत करने वाले कलाकारों को प्रोत्साहन देना इस आयोजन की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है.

उन्होंने आगे बताया कि अब तक इस अवार्ड शो से भोजपुरी सिनेमा के कई चर्चित कलाकारों को सम्मानित किया जा चुका है. इन में दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’, अरविंद अकेला ‘कल्लू’, समर सिंह, प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’, आम्रपाली दुबे, अंजना सिंह, रक्षा गुप्ता, संजय पांडेय, आर्यन बाबू, अपर्णा मलिक, केके गोस्वामी, संजना पांडेय, कुणाल सिंह, रिचा दीक्षित, देव सिंह, मनोज सिंह ‘टाइगर’, ‘बतासा चाचा’ और ‘ढेला बाबा’, अनूप अरोड़ा, के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं. इन के अलावा सीपी भट्ट सहित भोजपुरी फिल्म जगत की सैकड़ों प्रमुख हस्तियां भी इस अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं. Saras Salil Bhojpuri Cine Awards

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...