Film: तारा सुतारिया और वीर पहाडि़या हुए अलग
एक सिंगर हैं एपी ढिल्लों. उन के एक कौन्सर्ट में एक ब्रेकअप हुआ. दरअसल, इस कौन्सर्ट में फिल्म हीरोइन तारा सुतारिया जब स्टेज पर गईं तो वहां कुछ ऐसा हुआ, जो तारा के बौयफ्रैंड वीर पहाडि़या को पसंद नहीं आया. वहां हजारों लोगों की भीड़ में एपी ढिल्लों और तारा सुतारिया कुछ इस तरह से मिले मानो उन के बीच कोई इश्क का चक्कर है. खबरों के मुताबिक, जब वीर पहाडि़या ने यह सब देखा तो वे इतने नाराज हुए कि अपनी एक साल की रिलेशनशिप को तोड़ दिया.
तारा सुतारिया अब यश की फिल्म ‘टौक्सिक’ में दिखाई देंगी और वीर पहाडि़या हिंदी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में नजर आए थे, जिस में अक्षय कुमार भी थे.
दिशा, तमन्ना, तृप्ति का रोमियो
विशाल भारद्वाज अतरंगी फिल्में भी बड़े स्टाइल से बनाते हैं. अब वे ले कर आ रहे रहे हैं ‘ओ रोमियो’, जिस में शाहिद कपूर अपनी जूलियट ढूंढ़ रहे हैं. इस फिल्म में दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और तृप्ति डिमरी बतौर हीरोइन दिखाई देंगी, पर कौन इस रोमियो की जूलियट बनेगी, इस का राज फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा.
इस फिल्म में नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल जैसे नामचीन कलाकार भी अपनी अदाकारी के जलवे दिखाएंगे.
इमरान हाशमी ने ‘अपनों ’ को लताड़ा
तकरीबन 4 घंटे की फिल्म ‘धुरंधर’ काफी बड़ी हिट हो गई है. लोग सिनेमाघरों में जा कर यह फिल्म देख रहे हैं. इसी बीच हीरो इमरान हाशमी ने ऐसी बात कह दी है, जिस पर बवाल हो गया है. उन्होंने कहा, ‘‘जब भी कोई फिल्म अच्छा बिजनैस करती है, तो सब से पहले तो खुशी होती है. लेकिन हमारी इंडस्ट्री में एक घटिया सोच फैली हुई है. लोग फिल्मों की बुराई करना पसंद करते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि अगर कोई फिल्म अच्छा करती है, तो
उस का जश्न मनाना चाहिए. क्योंकि जितनी ज्यादा फिल्में अच्छा करेंगी, उतना ही इंडस्ट्री को फायदा होगा और कमाई बढ़ेगी. इस से सभी को फायदा होता है, इसलिए यह घटिया सोच नहीं होनी चाहिए.’’
कौन है कार्तिक आर्यन की मिस्ट्री गल
र्कार्तिक आर्यन की नई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ ज्यादा नहीं चल पाई. पर कार्तिक आर्यन जरूर सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस बार उन के गोवा ट्रिप पर बवाल मचा हुआ है. दरअसल, कार्तिक आर्यन का नाम बीते दिनों
एक लड़की से जोड़ा गया था, जिस का नाम करीना कुबिलिउते है और उम्र
18 साल है.
एक बड़े अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, गोवा के सैंट रेजिस होटल में कार्तिक और करीना एक ही वक्त पर रुके थे, हालांकि इन के कमरे अलगअलग थे. इस के बाद सोशल मीडिया
पर अफवाहें उड़ने
लगीं कि वे दोनों डेट कर रहे हैं.
पर इस सिलसिले में करीना कुबिलिउते ने इंस्टाग्राम पर सफाई दी और कहा कि वे एक्टर (कार्तिक आर्यन) को जानती ही नहीं हैं और न ही वे उन की गर्लफ्रैंड हैं. वे अपने परिवार के साथ वहां छुट्टियां मनाने गई थीं. Film




