Pakhi Niraahua: निरहुआ के प्यार में कैसे पड़ी थीं पाखी हेगड़े? सेट की घटना ने बदल दिया रिश्ता

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस पाखी हेगड़े और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की जोड़ी ने एक दौर में पर्दे पर खूब धमाल मचाया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इतनी पसंद की गई कि उनके रिश्ते को लेकर भी चर्चा होने लगी। अब ‘भोजपुरी बवाल’ में पाखी ने पहली बार अपने और निरहुआ के रिश्ते को लेकर बात की है। उन्होंने माना कि दोनों का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं था, बल्कि दोस्ती से कहीं आगे बढ़कर था।

पाखी ने बताया, निरहुआ रिक्शावाला की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हुई थीं। फिल्म की शूटिंग के बाद जब दोनों ने साथ में दूसरी फिल्म पर काम शुरू किया, तब तक निरहुआ का पाखी के प्रति लगाव काफी बढ़ चुका था। पाखी ने बताया कि उन्हें साफ महसूस होता था कि निरहुआ का झुकाव उनकी तरफ था और दोनों के बीच एक खास बॉन्ड बन गया था।

लेकिन इसी दौरान शूटिंग सेट पर एक ऐसी घटना हुई, जिसने पाखी के दिल में निरहुआ के लिए भावनाएं और गहरी कर दीं। पाखी ने बताया कि एक प्रोड्यूसर ने उनके सामने बेहद बदतमीजी भरी डिमांड रखी। पाखी के मुताबिक, उस शख्स ने उनसे बदतमीजी की और कहा मेरी तीन बीवियां है ये चौथी बन जाएगी.

पाखी के अनुसार, उस वक्त निरहुआ ने उनका हाथ पकड़ा और उन्हें पीछे किया। प्रोड्यूसर से कहा कि ये मेरी गर्लफ्रेंड है, अब इससे कुछ कहकर या हाथ लगाकर दिखाओ। पाखी के लिए निरहुआ का यह अंदाज बेहद खास था। उन्हें लगा कि निरहुआ सिर्फ उनके को-स्टार नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े होने वाले इंसान हैं।

यही घटना पाखी के लिए उनके रिश्ते में एक बड़ा मोड़ बन गई। उन्हें निरहुआ का उनका सम्मान और सुरक्षा के लिए आगे आना पसंद आया और धीरे-धीरे उनके मन में भी निरहुआ के लिए भावनाएं पैदा होने लगीं।

हालांकि, शो में जब होस्ट शुभांकर मिश्रा ने यही सवाल निरहुआ के सामने रखा कि क्या वह उस दौर में पाखी के प्यार में थे, तो निरहुआ ने इस बात को याद करने से इनकार करते हुए कहा कि अगर पाखी उन्हें याद दिलाएं तो शायद उन्हें कुछ याद आए, लेकिन उन्हें खुद ऐसा कुछ याद नहीं है।

निरहुआ के इस जवाब पर पाखी ने भी बात को ज्यादा आगे नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अगर निरहुआ कह रहे हैं कि ऐसा नहीं हुआ, तो शायद ऐसा नहीं हुआ होगा।

पाखी का यह खुलासा इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना कि निरहुआ के साथ उनका रिश्ता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं था। शो में उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दोनों के बीच कभी दोस्ती से ज्यादा रिश्ता था और निरहुआ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी किया था।

Pawan Tejpratap: पवन सिंह और तेज प्रताप यादव के रिश्ते कैसे हुए खराब

Pawan Tejpratap: काजल राघवानी के पवन सिंह और तेज प्रताप यादव के रिश्ते पर पूछे गए सवाल से भोजपुरी बवाल शो में बवाल, पवन गुस्से में माइक निकालकर शो के सेट से चले गए.

भोजपुरी बवाल शो का प्रोमों रीलीज हुआ जिससे इंटरनेट पर बवाल मचा हुआ है, जिसमें भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार—पवन सिंह, एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं, जो शो में अपने बेबाक और अनोखे अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं.

शो में काजल राघवानी ने पवन सिंह से तेज प्रताप यादव की तरफ इशारा करते हुए पूछा आप दोनो के रिश्ते अच्छे नही चल रहे इसपर पवन अपनी सीट से खड़े हो जाते हैं,  इस नोकझोंक के दौरान वहां मौजूद तेज प्रताप यादव भी अपने तेवर दिखाते हैं। पवन गुस्से में खड़े हो जाते है, तेज प्रताप यादव कहते हैं, “चंद लोग हमारा नाम खराब करते हैं।” हालांकि, प्रोमो में यह साफ़ नहीं हुआ है कि उनका इशारा किसकी तरफ था।

बात बात में बहस बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, तो आम्रपाली दुबे, दिनेशलाल यादव निरहुआ,” अपनी सीट से उठकर निकलने लग जाते हैं। उनके जाने के बाद पवन सिंह कहते है हे माइक निकाल रे कहकर खड़े हो जाते है, और तेज प्रताप यादव भी गुस्से में सेट से उठकर बाहर चले जाते हैं।

क्या है दोनो के बीच का बवाल?

तेज प्रताप यादव और भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बीच का विवाद काफी चर्चा में रहा है, तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के राजनीति में आने के सामाचार से पवन सिंह के  बारे में अजीबो गरीब बयान दिया है.. उन्होंने कहा कि इन लोगों की रोजी रोटी नाचने गाने से चलती है. अगर चुनाव लड़ना चाहते हैं तो आकर लड़ें.

तेज प्रताप ने पवन सिंह के लिए कुछ विवादित बातें कही थीं. एक इंटरव्यू में तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह पर तंज कसते हुए कहा था कि ये लोग (पवन सिंह जैसे कलाकार) नाचने-गाने वाले हैं और उनकी रोजी-रोटी नाचने-गाने से ही चलती है। उन्होंने यह भी कहा था कि वे सिर्फ कलाकार हैं और उन्हें कलाकारी करनी चाहिए पॉलिटिक्स में उन्हें नहीं आना चाहिए. तेज प्रताप ने आगे कहा था कि पवन सिंह हमेशा किसी न किसी सहारे रहते हैं और एक समय था जब वे उनके (तेज प्रताप के) पैरों में गिरे रहते थे.

बता दें कि दोनों अक्सर अपने बयानों के जरिए एक-दूसरे पर वार पलटवार करते थे, लेकिन इसके बावजूद ये दोनों पवन सिंह और तेजप्रताप यादव ओटीटी जियोहॉटस्टार, और कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में  एक साथ नजर आयेंगे. शो पूरी तरह से भोजपुरी फ्लेवर, एंटरटेनमेंट और ड्रामे से भरपूर होने वाला है.  ‘भोजपुरी बवाल’ 2 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसे दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी चैनल पर देख सकेंगे.

Kajal Pawan:पवन सिंह की जिद की वजह से काजल ने काम करने से किया था इनकार

Kajal Pawan: पवन सिंह एक्ट्रेस काजल राघवानी से पूछा, “जीवन में आपको प्यार कब हुआ था?” इस पर काजल जवाब देती हैं, “आप ही से हुआ था”. रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का एक नया प्रोमो टेलीकास्ट हुआ जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. ‘भोजपुरी बवाल’ शो में भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार—पवन सिंह, एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं, जो शो में अपने बेबाक और अनोखे अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं.

प्रोमो स्टार्ट हुआ तो आम्रपाली दुबे सभी से पूछती हैं, “हम सब को यहां बुला तो लिया, लेकिन करना क्या है?” इस पर पवन सिंह कहते हैं, “कुछ नया करते हैं”. पवन सिंह, एक्ट्रेस काजल राघवानी से मज़ाक में पूछते हैं, “जीवन में आपको प्यार कब हुआ था?” इस पर काजल सीधे जवाब देती हैं, “आप ही से हुआ था”. यह सुनकर पवन हंसकर ताली बजाने लगते हैं. पवन सिंह पर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हरैसमेंट का आरोप लगाया.

एक इंटरव्यू में काजल ने बताया की “मैंने उनको सजन चुन लिया” में पवन और मैं एक साथ काम कर रहे थे. शूट शुरू हुआ तो पवन ने उनसे किस करने को कहा, काजल हैरान हुई और पूछा कि यह कब तय हुआ? मुझे इस बारे में कोई जानकारी क्यों नहीं दी गई. काजल राघवानी ने किस करने से साफ इंकार कर दिया. इस पर पवन गुस्सा हो गए और और अकड़ कर सेट से चले गए. डायरेक्टर के बार बार कहने पर भी नही शूट के लिए पवन नहीं आए. पवन सिंह अड़ गए थे कि अगर वह किस करेंगी, तभी आगे की शूटिंग होगी. पवन की यह बात सुनकर काजल ने सोचा ये कैसे लोग हैं, क्या इनके घर में मां-बेटी नहीं है?
काजल ने बताया कि डायरेक्टर बुजुर्ग थे. वे मेरे पास आए और रोने-गिड़गिड़ाने लगे और पवन की डिमांड पूरी करने कि मिन्नते करने लगे. फिर काजल राघवानी उस किसिंग सीन के लिए मान गई, इसके बाद से आजतक पवन सिंह ने कभी काजल राघवानी के साथ काम नहीं किया.

पवन सिंह और काजल राघवानी ने कई भोजपुरी फिल्मों में एक साथ काम किया है, जिनमें धर्मात्मा, ‘रक्षक’ ‘गुंडई राज’ और ‘तेरे जैसा यार कहां’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं. दोनों आखिरी बार ‘मैंने उनको सजन चुन लिया’ फिल्म में साथ नज़र आए थे. ऑडियंस ने पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी को खूब पसंद किया.

अब पवन सिंह और काजल राघवानी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ यह एक साथ नजर आयेंगे. शो पूरी तरह से भोजपुरी फ्लेवर, एंटरटेनमेंट और ड्रामे से भरपूर होने वाला है. ‘भोजपुरी बवाल’ 2 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसे दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी चैनल पर देख सकेंगे.

Bhojpuri Bawal: काजल राघवानी की बात सुन शो से क्यों भागी आम्रपाली

Bhojpuri Bawal: टीवी और ओटीटी पर एक से बढ़कर एक रियलिटी शोज स्ट्रीम हो रहे हैं. इतने रियलिटी शोज में अगर आप भी अब कुछ हटके और अलग तरह का बवाल देखना चाहते हैं तो अब भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स रियलिटी शोज की दुनिया में बड़ा धमाका करने वाले है।
अब जबरदस्त बवाल मचने वाला है. भोजपुरी स्टार्स एक साथ टीवी पर गर्दा उड़ाते दिखेंगे. रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के इस शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें जबरदस्त बहसबाजी और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है।

शो के खास चेहरे कौन कौन हैं?
इस रियलिटी शो में भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार—पवन सिंह, एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं। है, जो शो में अपने बेबाक और अनोखे अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।

प्रोमो की बहस से तनाव क्यों?
प्रोमो की शुरुआत में आम्रपाली दुबे सभी से पूछती हैं, “हम सब को यहां बुला तो लिया, लेकिन करना क्या है?” जिसपर पवन सिंह कहते हैं, “कुछ नया करते हैं।”
पवन सिंह एक्ट्रेस काजल राघवानी से मज़ाक में पूछते हैं, “जीवन में आपको प्यार कब हुआ था?” इस पर काजल सीधे जवाब देती हैं, “आप ही से हुआ था।” यह सुनकर पवन और निरहुआ तालियां बजाने लगते हैं।
इसके बाद काजल ने आम्रपाली दुबे से एक तीखा सवाल किया, “क्या आपकी वजह से दिनेश जी मेरे साथ काम नहीं करते?” यह सुनकर आम्रपाली चौंक जाती हैं और कहती हैं, “मुझे दया आती है आप पर।” निरहुआ भी भड़क जाते हैं और कहते हैं, “आप मेरे ऊपर आरोप लगा रही हो।”

तेज प्रताप यादव को क्यों आया गुस्सा?
काजल राघवानी ने पवन सिंह से तेज प्रताप यादव की तरफ इशारा करते हुए पूछा आप दोनो के रिश्ते अच्छे नही चल रहे इसपर पवन अपनी सीट से खड़े हो जाते हैं, इस नोकझोंक के दौरान वहां मौजूद तेज प्रताप यादव भी अपने तेवर दिखाते हैं। वे गुस्से में खड़े हो जाते है, तेज प्रताप यादव कहते हैं, “चंद लोग हमारा नाम खराब करते हैं।” हालांकि, प्रोमो में यह साफ़ नहीं हुआ है कि उनका इशारा किसकी तरफ था।

वॉकआउट क्यों हुआ?
बहस जब बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, तो आम्रपाली दुबे गुस्से में कहती हैं, “मैं इस बदतमीजी में इंटरेस्टेड नहीं हूं।” यह कहते हुए वह अपनी सीट से उठकर चली जाती हैं। उनके जाने के बाद पवन सिंह और तेज प्रताप यादव भी गुस्से में सेट से उठकर बाहर चले जाते हैं।

शो कब और कहां देख सकते हैं?
यह शो पूरी तरह से भोजपुरी फ्लेवर, एंटरटेनमेंट और ड्रामे से भरपूर होने वाला है। ‘भोजपुरी बवाल’ 2 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसे दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी चैनल पर देख सकेंगे।

आम्रपाली और निरहुआ की ये फिल्मे हैं दमदार, आपने देखी क्या

भोजपुरी के हिट एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को भला कौन नहीं जानता है. निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे की जोड़ी हिट मानी जाती है. एक्ट्रेस आम्रपाली के लाखों करोडो फैंस है. जो उन्हें पर्दे पर एक साथ देखना बेहद पसंद करते हैं. तो रुबरू करवाते हैं इसी जोड़ी की उन 4 फिल्मों से जिन्हें फैंस यूट्यूब पर बार बार देखते है और इनके लाखो में व्यूज है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


इन दिनों भोजपुरी सिनेमा का दबदबा देखने को मिल रहा है. भोजपुरी फिल्में और गानें लोगों को खूब पसंद आ रहे है. ये फिल्में बौक्स औफिस पर तो धमाल मचाती है लेकिन यूट्यूब पर भी काफी ट्रेंड में है. इन फिल्में के जाने माने कलाकार एक्टर निरहुआ है और दूसरी ओर एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे है. जो पिछले कई सालों से दर्शकों को दमदार फिल्में दिए जा रहे है.

इनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. बेहद कम लोग जानते हैं कि यह सुपरहिट जोड़ी अबतक तकरीबन 30 से ज्यादा फिल्मों में साथ काम कर चुकी है. आइए आपको बताते हैं निरहुआ और आम्रपाली की वो भोजपुरी फिल्में, जो आज भी लोगों के दिलों दिमाग पर राज करती हैं.

फिल्म- निरहुआ हिंदुस्तानी

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ साल 2014 में रिलीज हुई थी. यह आम्रपाली की डेब्यू फिल्म थी. खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए निरहुआ ने 400 लड़कियों के बीच आम्रपाली का सेलेक्शन किया था. इस फिल्म के अबतक 3 पार्ट बन चुके हैं. साल 2017 में रिलीज हुए ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ को यूट्यूब पर 400 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

फिल्म- राजा बाबू

साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘राजा बाबू’ भला किसे नहीं याद. इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अलावा मोनालिसा भी थी. फिल्म की कहानी ‘केबीसी’ के शो में 100 करोड़ जीतने पर बनीं. इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही लोगों को दीवाना बना दिया था. फिल्म को यूट्यूब पर 13 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस फिल्म में दोनों कलाकारों की एक्टिंग दमदार थी. लोगों इनकी जोड़ी इस मूवी में भी बेहद पसंद आई थी.

फिल्म- जिगरवाला

भोजपुरी फिल्म जिगरवाला बेहद दमदार फिल्मों में से एक मूवी रही. इस फिल्म में भी निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी देखने को मिली. ये फिल्म साल 2016 में आई थी. इस मूवी को यूट्यूब पर 13 मिलियन बार देखा जा चुका है. फिल्म में स्टार्स ने जबरदस्त एक्टिंग की है. इस फिल्म के गानें भी टौप पर रह चुके है. इन दोनों की जोड़ी को बेहद ही रोमांटिक जोड़ी माना जाता है.

फिल्म-  निरहुला चलल

निरहुला चलल एक एक्शन, रोमांस और ड्रामा फिल्म है. ये फिल्म साल 2019 में रीलिज हुई थी. इस फिल्म में आम्रपाली के साथ दिनेश लाल यादव है. जिनकी एक्टिंग एक दम जबरदस्त है. फिल्म की कहानी एक गांव की है. जहां निरहुआ के पिता चाहते हैं कि उनके बेटे की शादी हो, लेकिन निरहुआ शादी के लिए तैयार नहीं है. इस फिल्म में दोनों स्टार्स की एक्टिंग जबरदस्त है. दोनों की जोड़ी को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया. बता दें कि ये फिल्म उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मुंबई, गुजरात और नेपाल में रिलीज हुई है.

आम्रपाली को छोड़ निरहुआ ने अक्षरा सिंह के साथ किया रोमांस, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी इंडस्ट्री के जानेमाने कलाकार दिनेश लाल यादव हमेशा ही अपने गाने की वीडियो को लेकर सुर्खियों में बने रहते है. दिनेश लाल अपने वीडियो में ज्यादातर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ नजर आए है. वही, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आम्रपाली और निरहुआ एक दूसरे को डेट कर रहे है. दोनों के अफेयर की चर्चा खूब होती है हालांकि दोनों हमेशा एक दूसरे का दोस्त बताते है. लेकिन इस बार निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली के साथ नहीं नजर आए है बल्कि भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह के साथ दिखाई दिए है.


जी हां, निरहुआ इन दिनों आम्रपाली को छोड़ अक्षरा सिंह के साथ रोमांस कर रहे है जिनके गाने की वीडियो खूब वायरल हो रही है. दोनों का गाना खूब वायरल हो रहा है. यूट्यूब जगत में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और निरहुआ का गाना ‘बैटरी फुल बा’ फिर से छा गया है. इस गाने में निरहुआ और अक्षरा सिंह की जोड़ी ने धमाल मचा दिया है. गाने में अक्षरा सिंह साड़ी में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का ये अंदाज काफी किलर लग रहा हैं. अक्षरा सिंह ने अपने एक्सप्रेशन से सभी को घायल कर दिया है. इस सॉन्ग में निरहुआ ने अक्षरा सिहं के साथ जमकर रोमांस किया है. यह कहना गलत नहीं होगा कि गाने में निरहुआ और अक्षरा की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है.

बताते चलें कि भोजपुरी स्टार निरहुआ शादीशुदा है फिर भी उनका नाम आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ता है. दोनों को अक्सर किसी भी इवेंट में साथ देखा जाता है. इस वजह से ही आम्रपाली और निरहुआ को लेकर लोग बातें करते हैं. मालूम हो कि भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने कई फिल्मों में काम किया हैं. आम्रपाली सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं.

बुलेट पर सवार लॉन्ग ड्राइव पर निकली आम्रपाली दुबे, निरहुआ बनें ड्राइवर

भोजपुरी की जानीमानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हमेशा ही अपनी सफलता को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती है. आए दिन एक्ट्रेस मीडिया की लाइमलाइट में बनीं रहती है. फैंस एक्ट्रेस की वीडियो और फोटोज को बेसब्री से इंतजार करते रहते है. एक्ट्रेस के हर पोस्ट पर लोग जमकर प्यार बरसाते है. इसी बीच भोजपुरी की क्वीन आम्रापाली दुबे का एक रील वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में आग की तरह फैल रहा है. सामने आए इस क्लिप को देख उनके फैंस गदगद हो गए हैं. इस वीडियो में खास बात ये है कि वे एक्टर निरहुआ के साथ नजर आ रही है.


आपको बता दें, कि भोजपुरी की क्वीन आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक रील वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. सामने आए इस वीडियो में आम्रपाली दुबे कभी निरहुआ के साथ रोमांस कर रही हैं तो कभी वो निरहुआ संग लॉन्ग ड्राइव पर जा रही हैं. फैंस को आम्रपाली दुबे और निरहुआ का ये अंदाज काफी रोमांटिक लग रहा है. इन दोनों की केमिस्ट्री पर लोग अपनी जान छिड़क रहे हैं. कई लोग इस क्लिप पर रिेएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मस्त जोड़ी’.


37 साल की आम्रपाली दुबे वैसे तो कई फिल्मों में दुल्हन बन चुकी हैं लेकिन रियल लाइफ में अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आम्रपाली दुबे शादीशुदा दिनेश लाल यादव को डेट कर रही हैं. लोगों का भी ये मानना है कि दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं. हालांकि आम्रपाली और निरहुआ ने कई बार मीडिया के सामने ये कहा है कि वे बस बेस्ट फ्रेंड हैं.

भोजपुरी सुपरस्टार ‘निरहुआ’ के जन्मदिन पर आम्रपाली दुबे ने कह दी अपने दिल की बात

भोजपुरी जगत के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ का 2 फरवरी को जन्मदिन था. इस खास मौके पर उन के चाहने वालों समेत भोजपुरी के तमाम बड़े कलाकारों ने उन्हें अपनेअपने अंदाज में बधाई दी थी.


बता दें कि दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ फिल्मों और ओटीटी प्लेटफार्म पर तो अपना जलवा बिखेर ही रहे हैं, साथ ही वे आजमगढ़ से सांसद भी हैं. वे इस समय भाजपा में शामिल हैं.

साथ ही यह भी बताते चलें कि भोजपुरी फिल्मों में दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ की जोड़ी आम्रपाली दुबे के साथ खूब जमती है. हाल ही में हुए सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड शो में इन दोनों कलाकरों को बैस्ट ऐक्टर का अवार्ड मिला था.


आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरे फेवरेट…हमेशा खुश रहिए, दीर्घायु रहिए, स्वस्थ रहिए, सफल रहिए, सरल रहिए और अपनी अच्छाई से ऐसे ही हमेशा हर क्षेत्र में और सब के दिलों पर एकछत्र राज करिए.’

आम्रपाली दुबे के इस कमैंट को लोगों ने काफी पसंद किया.

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की वीडियो हुई वायरल, लोग ने दिया ये रिएक्शन

भोजपुरी की पौपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की हर अदा पर फैंस फिदा है. उनकी खूबसूरती और शानदार अदाकारी के लिए एक्ट्रेस जानी जाती है. आम्रपाली दुबे के हुस्न पर लाखों लोग फिदा है. कई लोगों का मानना है कि आम्रपाली दुबे बौलीवुड और टीवी की कई एक्ट्रेसेस से ज्यादा खूबसूरत है. इतना ही नहीं वो अपने काम को लेकर भी चर्चा में बनीं रहती है. जी हां, हाल में उनका एक पुराना गाने का वीडियो वायरल हो रहा है. जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.


आपको बता दें कि आम्रपाली ज्यादातर भोजपुरी स्टार एक्टर दिनेश लाल यादव के साथ दिखाई देती है. इस बीच इन दोनों का एक पुराना रील वीडियो सामने आया है, जिसकी इंटरनेट पर इन दिनों चर्चा हो रही है.सामने आए इस वीडियो में आम्रपाली, अपने खास दोस्त दिनेश लाल यादव के साथ बौलीवुड गाने पर रोमांस करते नजर आ रही हैं. इस वीडियो में आम्रपाली और दिनेश की जोड़ी काफी अच्छी लग रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है. लोग इस रील पर जमकर रिएक्ट करते हुए प्यार बरसा रहे हैं.


बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव को लेकर अक्सर ये खबरे सामने आती रहती है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को काफी समय से एक साथ ही देखा जाता रहा है. बता दें कि आम्रपाली और दिनेश ये दावा करते हैं कि दोनों अच्छे दोस्त हैं. आम्रपाली और निरहुआ ने कई बार ये साफ किया है कि इन दोनों के बीच बस दोस्ती का रिश्ता है.

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और दिनेश की ‘मंडप’ का पोस्टर रिलीज, शादी के जोड़े में आए नजर

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपनी अदाकारी से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई हुई है जो कि अपनी अदाओं के लिए जानी जाती है आम्रपाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है समय-समय पर पोस्ट अपडेट करती रहती है. जिसे लेकर वो अक्सर सुर्खियों में रहती है अब हाल ही में आम्रपाली ने एक पोस्टर पोस्ट किया है जिसमें वह दिनेश लाल यादव के साथ शादी के जोड़े में नजर आ रही है इस फोटो को देख हर कोई हैरान है तो आखिर क्या है पोस्टर का मामला आइए बातते है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sujeet_lal_yadav (@sujeet_lalyadav)

आपको बता दें, कि आम्रपाली एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होने कई स्टार के साथ काम किया है आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव से लेकर पवन सिंह के साथ तक काम किया है. जिसमें सबसे ज्यादा फैंस को उनकी दिनेश लाल यादव के साथ पसंद किया जाता है अब हाल में दोनों की फिल्म मंडप आ रही है जिसका पहला पोस्टर रिलीज हुआ है. जिसमें दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे है.

दोनों की इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे है और पोस्ट को वायरल कर रहे है. इस पोस्टर को पहली बार देखने पर कई लोग कंफ्यूज हो गए थे. लोगों को पहली नजर में ये लगा कि कहीं दोनों ने सच में शादी तो नहीं कर ली. हालांकि बाद में गौर करने पर पता चला कि ये आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर है. मंडप के फर्स्ट लुक को दखकर ऐसा लग रहा है कि इसमें आम्रपाली और निरहुआ पति-पत्नी का किरदार निभाने वाले हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aamrapali Dubey (@aamrapali1101)

आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की जोड़ी को पर्दे पर काफी पसंद किया जाता है जिससे लेकर कई बार ये बातें भी सामने आई है कि दोनों एक -दूसरे को डेट कर रहे है, लेकिन दोनों ने कई बार कहा कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त है और कुछ नहीं. बता दें, आम्रपाली को कई फिल्मों में शादी के लिबास में देखा गया है लेकिन असल जिंदगी में आम्रपाली आज भी सिंगल है.

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें