Bigg Boss 19 Fame Tanya Mittal’s Truth: स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने खोली पोल!

Bigg Boss 19 Fame Tanya Mittal’s Truth: बिग बौस सीजन 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल घर के अंदर जितनी लाइमलाइट में रहीं, उतनी ही चर्चा अब बाहर भी बटोर रही हैं. शो में तान्या अक्सर अपनी लग्जरी लाइफ और अमीरी के किस्से सुना कर कंटेस्टेंट्स को हैरान कर देती थीं. शुरू-शुरू में सभी ने उनकी बातों पर भरोसा किया, लेकिन धीरे-धीरे घरवालों ने उन्हें ‘झूठा’ कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

तान्या ने कहा कि वे शो में 800 साड़ियां लेकर आई थीं क्योंकि वे कभी आउटफिट रिपीट नहीं करतीं. अब शो से बाहर आने के बाद तान्या एक नई मुश्किल में फंस गई हैं. उनकी स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर तान्या पर पेमेंट न करने का गंभीर आरोप लगाया है. रिद्धिमा का कहना है कि उन्होंने पूरे शो के दौरान तान्या को साड़ियां और आउटफिट्स भेजे, लेकिन अब तान्या और उनकी टीम उनका भुगतान किए बिना फोन तक उठाना बंद कर चुकी है.

रिद्धिमा के अपने पोस्ट में लिखा कि वे शुरुआत से ही तान्या का समर्थन करती आ रही हैं और दर्शक भी जानते हैं कि शो में तान्या की स्टाइलिंग की जिम्मेदारी उन्हीं के हाथ में थी. रिद्धिमा का कहना है कि तान्या ने फोन पर आउटफिट की तारीफ तो की, लेकिन इसके बाद न किसी कौल का जवाब दिया और न ही कोई मैसेज.

रिद्धिमा ने बताया कि उन्होंने तान्या के लिए एक गिफ्ट और एक पर्सनल लेटर तक भेजा, लेकिन इसके बदले में उन्हें ‘थैंक्यू’ तक नहीं मिला. पूरे शो के दौरान वे लगातार आउटफिट्स भेजती रहीं, पोर्टर का खर्च खुद उठाती रहीं, और उन्हें टीम की तरफ से धमकी भी दी गई कि अगर साड़ी समय पर नहीं पहुंची तो उनका पेमेंट रोक दिया जाएगा. रिद्धिमा का कहना है कि वे इतने समय से मेहनत कर रही हैं, ब्रांड्स को कपड़े वापस नहीं मिल रहे, और वे पिछले एक हफ्ते से लगातार फौलोअप कर-करके थक चुकी हैं. उन्होंने तान्या की टीम से अपील करते हुए लिखा कि बस उनका पेमेंट कर दिया जाए.

रिद्धिमा ने आगे यह भी कहा कि उन्होंने हर इंटरव्यू में तान्या का बचाव किया, उनका साथ दिया, और कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें इस तरह से इग्नोर किया जाएगा. उनके अनुसार, इवेंट से सिर्फ एक घंटे पहले तक वे सारी तैयारी कर रही थीं, फिर भी टीम का रवैया बेहद अपमानजनक रहा. रिद्धिमा ने दावा किया कि तान्या की टीम की एक लड़की ने उन्हें मैसेज भेजकर कहा — “मेरे पास सबूत है कि अगर आज की साड़ी नहीं पहुंची, तो आपका पेमेंट नहीं होगा.” Bigg Boss 19 Fame Tanya Mittal’s Truth

Bigg Boss 19: गौरव की कैप्टेंसी पर फिर संकट! बिग बौस को कहा गया बायस्ड और अनफेयर

Bigg Boss 19 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और घर में बचे हुए सभी कंटेस्टेंट्स ट्रौफी जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. शुरुआत से ही गौरव खन्ना कैप्टन बनने की ख्वाहिश रखते थे, लेकिन हर बार किस्मत ने उनसे जैसे दूरी बना ली थी. कई मौकों पर इसी बात को लेकर उनकी घरवालों से गर्मागर्मी भी देखने को मिली.

मगर बीते एपिसोड में आखिरकार गौरव की इच्छा पूरी हुई और वे घर के नए कैप्टन बन गए. हालांकि यह खुशी ज्यादा देर टिकती दिखाई नहीं दे रही है क्योंकि उनकी कैप्टेंसी अब नए विवादों की आग में घिरती नजर आ रही है.

दरअसल, बिग बौस ने गौरव को कैप्टेंसी सौंपते समय एक बड़ी शर्त भी रखी कि इस हफ्ते घर में सिर्फ 30% राशन ही आएगा और गौरव को छोड़कर पूरा घर बेघर होने के लिए सीधा नौमिनेट होगा. दिलचस्प बात यह रही कि गौरव ने बिना किसी झिझक के कैप्टेंसी को चुन लिया, जिससे घर में एक बड़ा तूफान खड़ा हो गया.

गौरव के इस फैसले से शहबाज और अमाल बुरी तरह भड़क उठे. दोनों ने बिग बौस पर जमकर नाराजगी जाहिर की और शो को बायस्ड और अनफेयर तक कह डाला. उनका आरोप था कि शहबाज को न तो ऐप रूम में बुलाया गया और न ही उसे अपनी कैप्टेंसी के लिए कुछ कहने या चुनने का मौका दिया गया. इससे घर का माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया है.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बिग बौस इस बढ़ते विवाद को शांत करने के लिए क्या कदम उठाते हैं और गौरव की कैप्टेंसी आने वाले दिनों में उन्हें फायदा देगी या नए मुसीबतों का रास्ता खोल देगी. शो का हर मोड़ अब गेम को और ज्यादा रोमांचक बना रहा है. Bigg Boss 19

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें