Anupamaa: मालविका के एक्स बॉयफ्रेंड की होगी एंट्री, आएगा ये ट्विस्ट

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) की कहानी में लगातार ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहा है. शो में अनुज की बहन मालविका (Malvika) के आने के बाद अनुज और अनुपमा के साथ-साथ शाह परिवार में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. शो के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि मालविका शाह परिवार के घर में रह रही है. ऐसे में वह वनराज के साथ काम के सिलसिले में ज्यादा समय बिता रही है. तो दूसरी तरफ काव्या ये सब देखकर भड़कती नजर आ रही है. काव्या को लगता है कि कहीं वनराज मालविका को पसंद करने लगेगा.

ये भी पढ़ें- Year Ender 2021: टीवी जगत के इन विवादों ने बटोरी सुर्खियां, पढ़ें खबर

 

तो दूसरी तरफ अनुज को मालविका-वनराज के पार्टनरशिप से परेशानी है, ऐसे में वह मालविका से गुस्से में बात करता है. लेकिन बाद में उसे अफसोस होगा कि उसने मालविका पर क्यों गुस्सा किया. तो दूसरी तरफ मालविका अनुपमा को अपनी क्रिसमस पार्टी में आने के लिए इनवाइट करेगी.

 

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में मालविका के एक्स बॉयफ्रेंड अक्षय की एंट्री होने वाली है. जी हां, इस नई एंट्री से कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा. मालविका के एक्स के आते ही अनुज और अनुपमा की जिदंगी में भी बड़ा बदलाव आएगा. रिपोर्ट के अनुसार, मालविका का बॉयफ्रेंड अक्षय पाखी को पसंद करने लगेगा. ऐसे में मालविका और पाखी की दोस्ती पर भी असर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें- अनुज को होगा वनराज पर शक तो अनुपमा कहेगी ये बात

 

शो में आप देखेंगे कि क्रिसमस पार्टी में बापूजी सांता बनेंगे. इस दौरान बापूजी मालविका से उसकी विश पूछेंगे. मालविका कहेगी कि वो तोहफे में अनुपमा को मांगना चाहती है. मालविका बापूजी के सामने अनुज और अनुपमा की शादी की बात कहेगी. ये सुनकर बा का पारा चढ़ जाएगा.

Year Ender 2021: टीवी जगत के इन विवादों ने बटोरी सुर्खियां, पढ़ें खबर

साल 2021 को जाने में महज कुछ ही दिन बचे हैं. हम जल्द ही नये साल का स्वागत करने वाले हैं. वैसे यह साल 2021 कई लोगों के लिए अच्छा रहा तो कई लोगों के लिए बुरा. अगर टीवी इंडस्ट्री की बात करे तो ये साल कुछ सेलेब्स के लिए बहुत ही खास रहा तो कई सेलेब्स के लिए शॉकिंग. टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें इस साल किसी न किसी कंट्रोवर्सी के कारण सुर्खियां बटोरी. तो आइए बताते हैं साल 2021 के सबसे बड़े कंट्रोवर्सी के बारे में.

1.‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैएक्टर Karan Mehra हुए थे गिरफ्तार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

 

ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है फेम करन मेहरा (Karan Mehra)  पर उनकी पत्नी निशा रावल ने गंभीर आरोप लगाया था. निशा ने अपनी शिकायत में कहा था कि करण मेहरा ने उनके साथ पहले लड़ाई की और फिर मारपीट की थी. मुंबई पुलिस ने करन मेहरा को गिरफ्तार किया था. निशा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई थी, जहां अपने सिर पर चोट के निशान दिखाए और करण पर शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने का दावा किया.

ये भी पढ़ें- Imlie: अनु ने इमली को मारा धक्का, आर्यन देगा करारा जवाब

  1. पोर्नोग्राफी केस में फंसे थे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और एप्स के जरिए उन्हें रिलीज करने के आरोप पर गिरफ्तार कर लिया था. इस वजह से शिल्पा शेट्टी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस को कुछ वक्त के लिए अपना टीवी शो सुपर डांसर छोड़ना पड़ा था. बाद में राज कुंद्रा को बेल मिल गई थी.

3. रेप केस में फंसे थे पर्ल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pearl V Puri (@pearlvpuri)

 

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को  नाबालिग के साथ रेप और छेड़छाड़ के मामले में न्यायिक हिरासत में लिया गया था. पीड़िता के पिताजी ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता की मां पर्ल के ही सीरियल में काम करती थी, जिसके कारण वह सेट पर आया जाया करती थी. पीड़िता की उम्र 12 साल से कम बताई गई थी. इसी के बाद एक्टर के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें- अनुपमा के कारण अनुज-मालविका में हुई कहा-सुनी, आएगा ये ट्विस्ट

  1. टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की मौत, पति पर लगे थे गंभिर आरोप

 

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की मौत हो गई. दिव्या की मौत ने हर किसी को हिला कर रख दिया है. दिव्या के भाई देवाशीष भटनागर ने कहा था कि उनके परिवार ने गगन के खिलाफ केस दर्ज करवाने का फैसला किया है. वहीं दिव्या की खास दोस्त और एक्ट्रेस देवोलीना भट्टचार्जी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर यह खुलासा किया कि गगन दिव्या की पिटाई करता था और यहां तक कि 6 महीने जेल में भी रहा था.

  1. तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता इस वजह से हुई जमकर ट्रोल

 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह जातिसूचक शब्द कहती हुई नजर आई थीं. लोग मुनमुन दत्ता की गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे थे. बाद में मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो शेयर करके लोगों से माफी मांगी थी.

 6. टेरेंस पर लगे थे नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने के आरोप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

 

नोरा फतेही ने रियलिटी डांस शो,  इंडियाज बेस्ट डांसर में मलाइका अरोड़ा के जाने पर कुछ वक्त के लिए बतौर जज काम किया था. जब मलाइका को COVID-19 पॉजिटिव पाया गया था.इस दौरान टेरेंस का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनपर नोरा को स्टेज पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगा था.

7. श्वेता तिवारी  पर्सनल लाइफ को लेकर रही चर्चे में 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

 

साल 2021 में श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छायी रहीं.  श्वेता और  अभिनव कोहली के बीच कानूनी लड़ाई चली. खबरों के अनुसार अभिनव ने दावा किया कि श्वेता एक अच्छी मां नहीं है और वो रेयांश को काम की वजह से कहीं भी छोड़कर चली जाती हैं. इसके बाद श्वेता ने अभिनव का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो सरेआम उनके साथ बदतमीजी करते दिखे थे.

ये भी पढ़ें- अनुज-अनुपमा हुए रोमांटिक, देखें Video

Valentine’s Special- भाग-3: वैलेंटाइन के फूल

अगले दिन से ही मानसी ने अपने फ्लैट के सीसीटीवी की जांच कराई. घर में कोई नौकर तो रखा ही नहीं था, लिहाजा मानसी को कुछ पता नहीं चल सका.

एक दिन जब मानसी सब्जी ले कर अपने फ्लैट पर पहुंची, तो दूसरे कमरे में हितेश तेज आवाज में किसी से बहस कर रहा था,

‘‘आप मु झे चुनाव के लिए टिकट इसलिए नहीं देना चाहते कि मेरी पत्नी और मेरी वीडियो क्लिप की खबर मीडिया में चल रही है, पर  यह बात पूरी तरह से सच नहीं है.

‘‘असल में वे सैक्स वीडियो तो मैं ने ही नैतिक के मोबाइल में डाल कर सैक्स साइट पर अपलोड किए थे, क्योंकि मु झे उन दोनों पर शक था और मैं नैतिक और मानसी को अलग करना चाहता था…’’

हितेश के आगे के शब्द तो मानसी के लिए माने नहीं रखते थे, क्योंकि उस के पति की ये बातें उस के कानों में जहर के समान लग रही थीं. मानसी ने तुरंत ही अपने मोबाइल को निकाल कर हितेश की वीडियो रिकौर्डिंग शुरू कर दी, जिस में वह अनजाने में ही अपने जुर्म का इकरार करता हुआ नजर आ रहा था.

अपने मोबाइल के उस वीडियो को मानसी ने पुलिस के सामने सुबूत के तौर पर पेश कर दिया, जिसे आधार मानते हुए पुलिस ने हितेश को गिरफ्तार कर के सख्ती से पूछताछ की.

पहले तो हितेश अनजान बन कर नाटक करता रहा, पर पुलिस की सख्ती के आगे उस ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया, जिस में हितेश ने यह मान लिया कि वह छोटी जाति की मानसी को हमेशा से ही अपने पैर की जूती बना कर रखना चाहता था और उस की जाति का इस्तेमाल अपनी राजनीति में करना चाहता था, ताकि उसे दलित वर्ग उद्धारक के रूप में पहचान मिल सके और अपनी इस दलित और सवर्ण वर्ग की शादी की बातें वह अकसर सोशल मीडिया के द्वारा प्रचारित करवाता था.

उसे उन दोनों के पुराने दोस्त नैतिक से मानसी की नजदीकियां सहन नहीं हुईं और इसीलिए उस ने अपनी और मानसी की सैक्स वीडियो क्लिप बना कर एक दिन धोखे से नैतिक का मोबाइल ले कर तकनीक की मदद से मोबाइल में डाल दी, ताकि वह असली कुसूरवार नैतिक को दिखा सके और मानसी की नजरों में उसे गिरा सके.

हितेश ने यह भी कुबूल किया कि माल के अंदर वे लड़के भी भाड़े के गुरगे थे. पुलिस ने नैतिक को रिहा कर दिया. यह वैलेंटाइन डे का अगला दिन यानी 15 फरवरी का दिन था. नैतिक मानसी के दरवाजे पर सुर्ख लाल गुलाबों का बुके ले कर खड़ा था. मानसी उसे देख कर थोड़ा चकित भी हुई.

‘‘अंदर आने को नहीं कहोगी?’’ नैतिक ने पूछा.

मानसी चुपचाप अंदर चली आई और पीछे से नैतिक भी आ गया. उस ने बुके मानसी की तरफ बढ़ाया.

‘‘यह सब क्यों?’’ मानसी ने पूछा.

‘‘क्योंकि मैं चाहता हूं कि हमारी दोस्ती को एक नया नाम मिले और मैं और तुम एक रिश्ते में बांध जाएं…’’ नैतिक ने कहा.

‘‘मतलब?’’ चौंक पड़ी थी मानसी.

नैतिक ने मानसी के सामने तुरंत ही शादी का प्रस्ताव रख दिया.

‘‘पर मैं तो शादीशुदा हूं.’’

‘‘ऐसे आदमी की बीवी बनने से

क्या फायदा जो अपनी बीवी की इज्जत को पूरी दुनिया के सामने नीलाम करने से भी न हिचके,’’ नैतिक की आंखों में गुस्सा था.

कुछ देर तक खामोश रहने के बाद मानसी बोली, ‘‘पर मेरे वे वीडियो…’’

‘‘मैं ऐसी चीजों की परवाह नहीं करता… और वैसे भी मैं ने एक साइबर ऐक्सपर्ट की मदद से तुम्हारे सारे वीडियो उन साइटों से डिलीट करवा दिए हैं… अब कोई उन्हें नहीं देख सकता.’’

नैतिक के यह बात सुन कर मानसी के चेहरे पर खुशी की एक लहर दौड़ गई. मानसी ने नैतिक की प्यार भरी जिद पर उस से शादी करने के लिए हामी भर ली.

कुछ समय बाद ही मानसी ने हितेश को तलाक दे दिया. वैलेंटाइन डे तो कब का बीत गया था, पर मानसी और नैतिक के जिंदगी में वैलेंटाइन आज से शुरू हुआ था.

कोरोना के समय ऐसे करें सेफ सेक्स

अगर कोरोना की महामारी के दौरान आपने और आपके साथी ने खुद को एकांतवास में ले लिया है तो ऐसे में आपकी सेक्स लाइफ में रोमांच लाने के कई तरीके हो सकते हैं. कोरोना वायरस के खौफ के साए में हम चेहरे पर तो हाथ का स्पर्श नहीं ले जा रहे हैं लेकिन बदन के अन्य हिस्सों को तो छुआ जा सकता है.

सेक्स सेफ है

यह बीमारी सेक्स से संक्रमित नहीं होती और न ही ऐसा कोई मामला सामने आया है कि किन्ही युगलों के बीच सेक्स के कारण इसका संक्रमण हो गया हो. यह मूल रूप से सांसों के माध्यम से गिरी बारीक बूंदों और किसी संक्रमित सतह को छूने से हो रही है.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: क्या सेक्स करने से भी हो सकता है कोरोना!

ओरल सेक्स से बचें

इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि कोविड-19 का संक्रमण योनी या गुदा मैथुन से हुआ हो. सेक्स के दौरान चूमना बहुत आम बात है लिहाजा इसका वायरस मुंह की लार के जरिए फैल सकता है. अगर आपका पार्टनर विदेष दौरे से लौटा/लौटी है तो उस स्थिति में चुंबन लेने से बचें! यात्रा करने के दो हफ्ते बाद ऐसा करना सुरक्षित है. कोविड-19 के ओरल-फिकल ट्रांसमिशन के भी सबूत मिले हैं, लिहाज़ा, ओरल सैक्स से बचना चाहिए.

यदि एक भी पार्टनर कोविड-19 का संदिग्ध रोगी है तो बेहतर यही होगा कि आप एक दूसरे से दूर रहे हैं और जांच के नतीजे मिलने तक अलग-अलग कमरों में ही सोएं.

स्ट्रैस रिलीवर

लेकिन अगर आपमें से किसी में भी किसी किस्म का लक्षण दिखायी नहीं दिया है और किसी संक्रमित व्यक्ति या सतह आदि के संपर्क में भी नहीं आए हैं तथा पूरे समय घर पर ही रहे हैं तो सेक्स से अच्छा और कोई तरीका आनंद लेने का नहीं हो सकता. यह तनावपूर्ण समय में बेचैनी दूर करने का सबसे बढ़िया उपाय है.

ये भी पढ़ें- Lockdown में लोग पढ़ रहे ‘मस्त मस्त’ कहानियां

फिलहाल यही सलाह है कि जितना हो सके घर पर रहें और रोज़मर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने के वक़्त ही दूसरे लोगों के संपर्क में आएं. इस दौरान भी अन्य लोगों से कम से कम दो मीटर की दूरी बनाएं रखें. हालाकि इस स्थिति में कैजुअल सेक्स करना चुनौतीपूर्ण होगा!

हस्तमैथुन

किसी भी किस्म का अंतरर्वैयक्तिक संबंध तभी कायम करें जब ऐसा करना एकदम जरूरी हो. लिहाज़ा, आगामी कुछ हफ्तों में यौन संसर्ग कुछ कम हो सकता है. लेकिन यौन सुख प्राप्त करने के और भी कई तरीके हैं. जो मौजूदा हालात में उपयोगी साबित हो सकते हैं. इनमें सेक्सटिंग, वीडियो कौल, कामोत्तेजक साहित्य पढ़ना और हस्तमैथुन शामिल हैं. याद रखिये, आप अपने सबसे सुरक्षित सेक्स पार्टनर हैं. ऐसे में हस्तमैथुन बढ़िया विकल्प है और यह आपको कोविड-19 से बचाए रखेगा. ऐसे में भी हाथ धोना मत भूलिये और यदि आप सेक्स टौयज का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें भी सेक्स से पहले और बाद में 20 सेकंड अवश्य धो लें.

डा. अनूप धीर, डायरेक्टर अल्फा वन एंड्रोलॉजी ,फेलो औफ यूरोपीयन काउंसिल औफ सेक्सुअल मेडिसिन से बातचीत पर आधारित

सुलझती जिंदगियां: आखिर क्या हुआ था रागिनी के साथ?

सुलझती जिंदगियां- भाग 1: आखिर क्या हुआ था रागिनी के साथ?

विवाह स्थलअपनी चकाचौंध से सभी को आकर्षित कर रहा था. बरात आने में अभी समय था. कुछ बच्चे डीजे की धुनों पर थिरक रहे थे तो कुछ इधर से उधर दौड़ लगा रहे थे. मेजबान परिवार पूरी तरह व्यवस्था देखने में मुस्तैद दिखा.

इसी विवाह समारोह में मौजूद एक महिला कुछ दूर बैठी दूसरी महिला को लगता घूर रही थी. बहुत देर तक लगातार घूरने पर भी जब सामने बैठी युवती ने कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की तो सीमा उठ कर खुद ही उस के पास चली गई. बोली, ‘‘तुम रागिनी हो न? रागिनी मैं सीमा. पहचाना नहीं तुम ने? मैं कितनी देर से तुम्हें ही देख रही थी, मगर तुम ने नहीं देखा, तो मैं खुद उठ कर तुम्हारे पास चली आई. कितने वर्ष गुजर गए हमें बिछुड़े हुए,’’ और फिर सीमा ने उत्साहित हो कर रागिनी को लगभग झकझोर दिया.

रागिनी मानो नींद से जागी. हैरानी से सीमा को देर तक घूरती रही. फिर खुश हो कर बोली, ‘‘तू कहां चली गई थी सीमा? मैं कितनी अकेली हो गई थी तेरे बिना,’’ कह कर उस ने उसे अपनी बांहों में भर लिया. दोनों की आंखें छलक उठीं.

‘‘तू यहां कैसे?’’ सीमा ने पूछा.

‘‘मेरे पति रमन ओएनजीसी में इंजीनियर हैं और यह उन के बौस की बिटिया की शादी है, तो आना ही था अटैंड करने. पर तू यहां कैसे?’’ रागिनी ने पूछा.

‘‘सुकन्या यानी दुलहन मेरी चचेरी बहन है. अरे, तुझे याद नहीं अकसर गरमी की छुट्टियों में आती तो थी हमारे घर लखनऊ में. कितनी लड़ाका थी… याद है कभी भी अपनी गलती नहीं मानती थी. हमेशा लड़ कर कोने में बैठ जाती थी. कितनी बार डांट खाई थी मैं ने उस की वजह से,’’ सीमा ने हंस कर कहा.

‘‘ओ हां. अब कुछ ध्यान आ रहा है,’’ रागिनी जैसे अपने दिमाग पर जोर डालते हुए बोली.

ये भी पढ़ें- संस्कार: आखिर मां संस्कारी बहू से क्या चाहती थी

फिर तो बरात आने तक शौपिंग, गहने, मेकअप, प्रेमप्रसंग और भी न जाने कहांकहां के किस्से निकले और कितने गड़े मुरदे उखड़ गए. रागिनी न जाने कितने दिनों बाद खुल कर अपना मन रख पाई किसी के सामने.

सच बचपन की दोस्ती में कोई बनावट, स्वार्थ और ढोंग नहीं होता. हम अपने मित्र के मूल स्वरूप से मित्रता रखते हैं. उस की पारिवारिक हैसियत को ध्यान नहीं रखते.

तभी शोर मच गया. किसी की 4 साल की बेटी, जिस का नाम निधि था, गुम हो गई थी. अफरातफरी सी मच गई. सभी ढूंढ़ने में जुट गए, तुरंत एकदूसरे को व्हाट्सऐप से लड़की की फोटो सैंड करने लगे. जल्दी ही सभी के पास पिक थी. शादी फार्महाउस में थी, जिस के ओरछोर का ठिकाना न था. जितने इंतजाम उतने ही ज्यादा कर्मचारी भी.

आधे घंटे की गहमागहमी के बाद वहां लगे गांव के सैट पर सिलबट्टा ले कर चटनी पीसने वाली महिला कर्मचारी के पास खेलती मिली. रागिनी तो मानो तूफान बन गई. उस ने तेज निगाह से हर तरफ  ढूंढ़ना शुरू कर दिया था. बच्ची को वही ढूंढ़ कर लाई. सब की सांस में सांस आई. निधि की मां को चारों तरफ  से सूचना भेजी जाने लगी, क्योंकि सब को पता चल गया था कि मां तो डीजे में नाचने में व्यस्त थी. बेटी कब खिसक कर भीड़ में खो गई उसे खबर ही न हई. जब निधि की दादी को उसे दूध पिलाने की याद आई, तो उस की मां को ध्यान आया कि निधि कहां है?

बस फिर क्या था. सास को मौका मिल गया. बहू को लताड़ने का और फिर शोर मचा कर सास ने सब को इकट्ठा कर लिया.

भीड़ फिर खानेपीने में व्यस्त हो गई. सीमा ने भी रागिनी से अपनी छूटी बातचीत का सिरा संभालते हुए कहा, ‘‘तेरी नजरें बड़ी तेज हैं… निधि को तुरंत ढूंढ़ लिया तूने.’’

ये भी पढ़ें- आसमान छूते अरमान: चंद्रवती के अरमानों की कहानी

‘‘न ढूंढ़ पाती तो शायद और पगला जाती… आधी पागल तो हो ही गई हूं,’’ रागिनी उदास स्वर में बोली.

‘‘मुझे तो तू पागल कहीं से भी नहीं लगती. यह हीरे का सैट, ब्रैंडेड साड़ी, यह स्टाइलिश जूड़ा, यह खूबसूरत चेहरा, ऐसी पगली तो पहले नहीं देखी,’’ सीमा खिलखिलाई.

‘‘जाके पैर न फटे बिवाई वो क्या जाने पीर पराई. तू मेरा दुख नहीं समझ पाएगी,’’ रागिनी मुरझाए स्वर में बोली.

Satyakatha: विदेशियों से साइबर ठगी- भाग 1

सौजन्य- सत्यकथा

यश दिल्ली की झिलमिल कालोनी में रहता था. इस साल मार्च में दोबारा हुए लौकडाउन से वह काफी टूट चुका था. नौकरी मिलने की दूरदूर तक उम्मीद नजर नहीं आ रही थी. बेरोजगारी से बुरी तरह परेशान चल रहा था. वैसे उस के पास शेफ का डिप्लोमा था, लेकिन रेस्टोरेंट का काम बंद होने के चलते उसे कहीं काम नहीं मिल पा रहा था.

क्या करे, क्या नहीं करे, इसी उधेड़बुन में वह खोया हुआ अंधेरा होने पर भी पास के पार्क में चिंतित बैठा था. तभी जेब में रखे फोन की घंटी बजी. यश कुछ सेकेंड के लिए रुका. सोचा, किसी कर्ज देने वाले का फोन होगा.

कुछ देर घंटी बजने के बाद उस ने राहत की सांस ली और जेब से फोन निकाल कर देखा. फोन पर आई काल को ले कर उस की जो आशंका थी, उस से उसे राहत मिली. कारण काल किसी कर्ज देने वाले की नहीं, बल्कि उस के एक करीबी दोस्त रवि की थी. रवि को हाल में ही जयपुर में नौकरी मिली थी. यश ने उसे तुरंत कालबैक किया.

‘‘हैलो रवि! कैसे हो भाई?’’

‘‘मैं तो मजे में हूं, तू बता, कहीं नौकरी मिली या नहीं?’’ उधर से आवाज आई.

‘‘क्या बताऊं अपने बारे में? पहले जैसी ही हालत है. रेस्टोरेंट खुले तब न कहीं काम मिले.’’ यश निराशाभरी आवाज में बोला.

‘‘तू मेरे साथ काम करेगा?’’ रवि ने पूछा.

‘‘यह भी पूछने की बात है?’’ यश ने तपाक से कहा.

‘‘लेकिन नौकरी काल सेंटर की है.’’ रवि ने बताया.

‘‘काल सेंटर की! मैं तो उस बारे में कुछ जानता ही नहीं. तो फिर कैसे?’’ यश ने सवाल किया.

‘‘तू हां तो बोल, मैं जानता हूं कि तू कर लेगा. तुझे फर्राटेदार अंगरेजी बोलनी आती ही है. इसलिए ठीकठाक पैसा मिल जाएगा,’’ रवि ने समझाया.

ये भी पढ़ें- Satyakatha: 100 लाशों के साथ सेक्स करने वाला इलेक्ट्रीशियन

‘‘मुझे जयपुर आना होगा?’’ यश ने पूछा.

‘‘मैं तुझे एक एड्रेस वाट्सएप करता हूं. वहां जो भी हो उस से जा कर मिल लेना. मेरा रेफरेंस देना. समझ, तेरा काम हो जाएगा… और हां, अपना रेज्यूमे के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो और एड्रेस प्रूफ के लिए कुछ भी रख लेना,’’ रवि ने बताया.

कुछ सेकेंड बाद ही यश के मोबाइल पर दक्षिणपुरी दिल्ली का एक एड्रेस आया. उस में मोबाइल नंबर भी था. यश ने तुरंत उस नंबर पर फोन किया. जैसा रवि ने कहा था, उसे अच्छा रिस्पांस मिला और अगले रोज मिलने का समय तय हो गया.

सिर्फ 2 दिनों के भीतर ही उसे नौकरी के लिए पुष्कर बुला लिया गया. यश और उस के परिवार को काफी आश्चर्य हुआ कि उसे नौकरी मिल गई.

यश ने राहत की सांस ली कि चलो रेस्टोरेंट न सही कहीं तो नौकरी मिली. उस ने सोचा कि कुछ दिन इस नौकरी के बाद अपने सीखे हुए काम की नौकरी कर लेगा. एक सप्ताह की ट्रेनिंग के बाद उसे पुष्कर भेज दिया गया.

पुष्कर राजस्थान का धार्मिक तीर्थस्थल होने के साथसाथ पर्यटन स्थल भी है. वहां विदेशी पर्यटकों का आनाजाना लगा रहता है. इस कारण एक से बढ़ कर एक रिसौर्ट और होटल बने हुए हैं.

यश को एक और आश्चर्य हुआ, क्योंकि उसे पुष्कर के एक रिसौर्ट ‘द नेचर रिट्रीट’ में ठहराया गया था. अनलौक नियमों से मिली कुछ ढील के चलते उस के कुछ कमरे कामकाज के लिहाज से खोले गए थे. वहीं एक दूसरे रिसौर्ट ‘रौक्स और वुड’ में उस का दोस्त रवि ठहरा हुआ था.

यश के कमरे में एक मंहगा लैपटौप, हैडफोन और एक स्मार्टफोन रखा था. रिफ्रैशमेंट के लिए चायकौफी के साथसाथ स्नैक्स और बिस्किट के भी इंतजाम थे. यह सब देख कर यश बहुत खुश हुआ. उस ने नौकरी को ले कर जैसा सोचा था, उसे उस से भी बेहतर लगा था.

ट्रेनिंग के दौरान ही उसे बता दिया गया था कि उस का काम वर्क फ्रौम होम के तहत किया जाना है. डेटा आदि की सुरक्षा के दृष्टिकोण से कंपनी के कर्मचारियों को होटल के कमरे में तमाम तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं. फिर भी उसे कोई डाउट हो तो कंपनी के एचआर से उस का क्लैरिफिकेशन कर सकता है. यह जुलाई 2021 के दूसरे सप्ताह की बात है.

यश ने कुछ दिनों में ही काल सेंटर के कामकाज को समझ लिया था. काल के लिए उसे जो भी नंबर मिलते, उस के क्लाइंट को पूरी तरह संतुष्ट करने के बाद ही दम लेता था.

फिक्स मंथली सैलरी के अलावा क्लाइंट से बात करने के एवज में कमीशन भी मिलता था, जिस से बीते 2 महीने में उसे अच्छीखासी राशि मिल गई थी. वह उस के उम्मीद से कहीं अधिक थी. इस कारण उसे काल सेंटर का जौब रास आने लगा था.

ये भी पढ़ें- Satyakatha: प्रेमी ने खोदी मोहब्बत की कब्र

उस रोज 7 अक्तूबर की सुबहसुबह अचानक यश के कमरे का किसी ने दरवाजा खटखटाया. गहरी नींद में सो रहा यश हड़बड़ा कर उठा. एक घंटा पहले ही वह रात की शिफ्ट की ड्यूटी पूरी कर सोया था. उस ने अनिद्रा की हालत में दरवाजा खोला.

दरवाजे पर पुलिस को देख कर कुछ पूछता, इस से पहले ही 2-3 पुलिसकर्मी कमरे में घुस आए. उन्होंने झटपट बेड पर रखे लैपटौप और मोबाइल फोन को उठा कर उन्हें समेटना शुरू कर दिया. एक कांस्टेबल यश की बांह पकड़ कर बोला, ‘‘शर्टपैंट पहन लो और मेरे साथ थाने चलो.’’

अगले भाग में पढ़ें- उन की ठगी का शिकार होने वाले अमेरिका और आस्ट्रेलिया के लोग थे

Imlie: अनु ने इमली को मारा धक्का, आर्यन देगा करारा जवाब

स्टार प्लस का सीरियल इमली (Imlie) की कहानी में दिलचस्प मोड़ दिखाया जा रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि आदित्य (Aditya) और मालिनी (Malini) की शादी हो रही है तो दूसरी तरफ इमली ये सब देखकर टूटती जा रही है. लेकिन आर्यन हर कदम पर उसका साथ दे रहा है. शो के आने वाले एपिसोड में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. आइए बताते हैं शो के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में.

शो में दिखाया जाएगा कि अनु अपनी आदत से बाज नहीं आती है और वह इमली को ताना मारती है. वह कहती है कि तुम जल्दी से इस लहंगे की फोटो खींच लो और नौकरानी सीनियर को दिखाना. तुम मां-बेटी ने आज तक इतना महंगा लहंगा देखा नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- अनुज को होगा वनराज पर शक तो अनुपमा कहेगी ये बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sweet_dreams.94 (@adilie_admirer.94)

 

तो दूसरी तरफ वह मालिनी को जल्दी से रेडी होने के लिए कहती है. इसी बीच कोई कहता है कि ये लहंगा मालिनी के लिए नहीं बल्कि इमली के लिए है. ये सुनकर अनु भड़क जाती है. आर्यन कहता है कि  ये लहंगा मैंने मंगवाया है, मैंने इसे ऑर्डर किया था. आज इमली फंक्शन में यही पहनेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gashmeerian Girl (@gashmeerian_girl)

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि इमली (Imlie) आर्यन से कहती है कि मुझे किसी की कोई चीज नहीं चाहिए. इस पर आर्यन कहता है, न तुम मेरी क्लाइंट हो और ना बिजनेस पार्टनर. तो तुम्हें ऐसा क्यों लगा कि मैं तुम पर पैसे खर्च करूंगा. वह लहंगा महंगा नहीं है. किसी डिजाइनर के डिजाइन की कॉपी है. इमली कहती है, मैं मैनेज कर लूंगी लेकिन वो लहंगा नहीं पहनूंगी.

ये भी पढ़ें- Top 10 Tv Shows 2021: इस साल टीवी पर अनुपमा का रहा दबदबा, सई-इमली ने जीता दर्शकों का दिल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AKSHITA 🌻 (@aryliexlove)

 

ऐसे में आर्यन कहता है कि मुझे नहीं पता था कि तुम मिसेज चतुर्वेदी की इतनी इज्जत करती हो. इमली कहती है, मैं उनकी रत्तीभर इज्जत नहीं करती. तो दूसरी तरफ इमली मेहमानों के सामने पहुंचती हैं, वह बिल्कुल दुल्हन की दिखाई देती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gashmeerian Girl (@gashmeerian_girl)

 

अनु उससे कहती है, इस बार तुम मेरी बेटी की जगह नहीं ले पाएगी. वह धक्का मारकर इमली को वहां से हटा देती है. शो के आने वाले एपिसोड में अब ये देखना होगा कि आर्यन इमली की बेइज्जती का बदला कैसे लेता है.

ये भी पढ़ें- अनुपमा के कारण अनुज-मालविका में हुई कहा-सुनी, आएगा ये ट्विस्ट

अनुज को होगा वनराज पर शक तो अनुपमा कहेगी ये बात

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) की कहानी में इन दिनों बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि मालविका और वनराज (Vanraj) की पार्टनरशिप से अनुज को दिक्कत है और ऐसे में वह समझ नहीं पा रहा है कि वह मालविका को कैसे समझाए. शो के आनेवाले एपिसोड में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिलने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो में दिखाया जाएगा कि वनराज क्रिसमस पार्टी ऑर्गनाइज करेगा. तो यह सुनकर काव्या हैरान हो जाएगी. वह वनराज से कई सवाल करेगी. वनराज एक बार फिर काव्या से कहेगा कि वह लड़कियों के पीछे भागने वाला इंसान नहीं है.

ये भी पढ़ें- Top 10 Tv Shows 2021: इस साल टीवी पर अनुपमा का रहा दबदबा, सई-इमली ने जीता दर्शकों का दिल

 

तो दूसरी तरफ अनुज अनुपमा को बताएगा कि उसे वनराज और मालविका की पार्टनरशिप ठीक नहीं लग रही. अनुपमा अनुज से कहेगी कि वनराज इतना भी बुरा नहीं है. अब उसका ध्यान सिर्फ काम पर है. लेकिन अनुज कहेगा कि वो उस शख्स पर कैसे भरोसा कर ले जिसने अनुपमा को धोखा दिया हो.

ये भी पढ़ें- मालविका की वजह से अनुपमा को अकेला छोड़ेगा अनुज!

 

शो के आने वाले एपिसोड में आप ये भी देखेंगे कि मालविका बताएगी कि उसने कंपनी अकाउंट में 50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं. यह जानकर अनुज को झटका लगेगा. मालविका कहेगी कि उसका भाई उस पर यकीन नहीं करता.

 

अनुज मालविका को समझाएगा कि उसे उससे कोई दिक्कत नहीं है. इस पर मालविका कहेगी कि उसे वनराज से क्यों दिक्कत है. वनराज कहेगा कि वो जानना चाहता है कि अनुज को उससे क्यों दिक्कत है. ऐसे में अनुपमा इस बात को संभाल लेगी.

 

शो के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मालविका अनुज से पूछेगी कि उसने अनुपमा को शादी के लिए अब तक प्रपोज क्यों नहीं किया. शो में अब ये देखना होगा कि क्या अनुज अनुपमा को शादी के लिए प्रपोज करेगा?

ये भी पढ़ें- GHKKPM: विराट को छोड़कर चली जाएगी सई?

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें