‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड' 2023

रंगारंग रात में खूब चमके भोजपुरिया सितारे

4 जनवरी 2023. अयोध्या, उत्तर प्रदेश की वह सर्द भरी शाम. पर मौसम भी क्या कर लेगा, जब लोगों को अपने मनपसंद भोजपुरी कलाकारों से मिलने का मौका मिल रहा हो. मौका था सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड के चौथे संस्करण का और जगह थी फौरएवर लौन. 'अयोध्या महोत्सव मंच' पर सज गया था रंगारंग कार्यक्रम का शामियाना.

इस अवार्ड शो के एंकर और नामचीन हीरो शुभम तिवारी ने जब हीरोइन डा. माही खान के साथ ऐंट्री मारी, तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उन का स्वागत किया . माही खान अपनी हौट ड्रैस से माहौल में गरमी बढ़ा रही थीं. कोरियोग्राफर सागर शान के डांस ग्रुप ने तो स्टेज पर कहर ही मचा दिया, जबकि भोजपुरी गायिका अदिति राज ने अपनी बुलंद आवाज में गाए गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

भोजपुरी फिल्मों के बाल कलाकार आर्यन बाबू और चाहत राज ने भोजपुरी गानों पर जम कर डांस किया, तो 'पुदीना' गाने से सनसनी मचा चुकी अनुपमा यादव ने अपनी मधुर आवाज का जलवा बिखेरा. वैसे, जलवा बिखेरने में हीरोइन अनारा गुप्ता भी पीछे नहीं रहीं. 'मिस जम्मू' रह चुकीं अनारा ने जम कर ठुमके लगाए.

इस साल प्रदीप पांडेय 'चिंटू' को बैस्ट ऐक्टर का अवार्ड दिया गया, तो बैस्ट ऐक्ट्रैस का अवार्ड आम्रपाली दुबे को मिला . प्रदीप पांडेय 'चिंटू' ने अपने हिट गानों पर खुद तो खूब डांस किया ही, साथ में अपनी हीरोइनों अनारा गुप्ता, जोया खान, महिमा गुप्ता, सृष्टि पाठक को भी नचाया.

इस अवार्ड नाइट में फिल्म जगत के बहुत सारे नामचीन लोग आए थे, जिन्होंने आम दर्शकों की मौजूदगी में पूरा कार्यक्रम दिल खोल कर ऐंजौय किया. 'अयोध्या महोत्सव न्यास' के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया.

अवार्ड विनर्स

  • बेस्ट पॉपुलर एक्टर - रवि किशन
  • बेस्ट एक्टर -प्रदीप पांडेय 'चिंटू'
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) -प्रदीप पांडेय 'चिंटू'
  • बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) -राजकुमार आर. पांडेय
  • बेस्ट विलेन -मनोज सिंह 'टाइगर'
  • बेस्ट एक्शन डायरेक्टर -प्रदीप खड़का
  • बेस्ट आर्ट डायरेक्टर -नजीर शेख
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर -विद्या विष्णु
  • बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट (क्रिटिक्स) -अरशभ मिश्रा
  • बेस्ट एक्ट्रेस -आम्रपाली दुबे
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर -विनोद मिश्र
  • बेस्ट लिरिसिस्ट -प्रफुल्ल तिवारी
  • बेस्ट प्रोड्यूसर -शर्मिला सिंह
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर -रजनीश मिश्र
  • बेस्ट एडिटर -जितेंद्र सिंह 'जीतू'
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी -आरआर प्रिंस
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (क्रिटिक) -समर्थ चतुर्वेदी
  • स्पेशल मेंशन -संतोष पहलवान
  • बेस्ट कोरियोग्राफर -प्रसून यादव
  • बेस्ट एक्ट्रेस (डेब्यू) -रक्षा गुप्ता
  • बेस्ट चाइल्ड एक्टर (मेल) -आर्यन बाबू
  • बेस्ट फोक आर्टिस्ट -अदिति राज
  • बेस्ट वायरल सिंगर -मोनू अलबेला
  • बेस्ट चाइल्ड एक्टर (फीमेल) चाहत राज
  • बेस्ट फोक आर्टिस्ट -विजय यादव
  • बेस्ट कोरियोग्राफर (डेब्यू) -सागर शान
  • बेस्ट एक्टर (डेब्यू) -मयंक दुबे
  • बेस्ट एक्ट्रेस (वेब सीरीज) -अनारा गुप्ता
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (वेब सीरीज) -साहिल शेख
  • बेस्ट डायरेक्टर (वेब सीरीज) -विकास विनोद
  • बेस्ट क्रिएटिव डायरेक्टर (वेब सीरीज) -सुशांत शर्मा
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी (वेब सीरीज) -वासु
  • बेस्ट आइटम डांसर - संजना सिल्क
  • बेस्ट फिल्म (फैमिली वेल्यूज) -जनार्दन पांडेय
  • बेस्ट एक्टर (फैमिली वेल्यूज मूवी) -गुंजन सिंह
  • बेस्ट विलेन (फैमिली वेल्यूज मूवी) -डा. बीएम राय
  • बेस्ट लिरिसिस्ट (फैमिली वेल्यूज मूवी) - संतोष उत्पाती
  • स्पेशल अवार्ड -आरके गोस्वामी
  • बेस्ट डायरेक्टर (फैमिली वेल्यूज मूवी) -गौरव पटेल 'गुड्डू'
  • बेस्ट एक्शन डायरेक्टर (फैमिली वेल्यूज मूवी) -दिनेश यादव
  • बेस्ट कॉमेडियन (फैमिली वेल्यूज मूवी) -संतोष श्रीवास्तव
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी (फैमिली वेल्यूज मूवी) -डीके शर्मा
  • आइटम डांस क्रिटिक (फैमिली वेल्यूज मूवी) -प्रोमिला घोष
  • बेस्ट पीआरओ -राजेश रंजन सिन्हा
  • बेस्ट यूट्यूब चैनल -एसआरके म्यूजिक
  • बेस्ट मूवी पोस्टर डिजाइनर -नरसू बहेरा
  • बेस्ट डिस्ट्रीब्यूटर -निशांत उज्ज्वल
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (सोशल ईशु) -ममता राउत
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर ((फैमिली वेल्यूज मूवी) -अनूप अरोरा
  • बेस्ट कॉमेडियन (क्रिटिक) -रोहित सिंह 'मटरू'
  • बेस्ट एंकर (मेल) -शुभम तिवारी
  • बेस्ट एंकर (फीमेल) -डा. माही खान