स्टाइलिश है नीरज चोपड़ा का हेयर स्टाइल, जानें कौन है गर्लफ्रेंड

भारत के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा एक पौपुलर खिलाड़ी है. जिनकी प्रर्फोमेंस पर ठोक कर तालिया बजाई जाती है. हाल ही में नीरज ने पैरिस ओलपिंक 2024 में फाइनल में जगब बना ली है. उन्होंने मंगलवार को हुई भाला फेंक क्वालिफिकेशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 89.34 मीटर का थ्रो किया. साल 2020 में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भी एक इतिहास रचा था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


नीरज इसके अलावा अपने स्टाइल और हेयर स्टाइल के लिए भी जाने जाते है. उनका हेयर स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता है. उनसे कई बार इंटरव्यू में हेयर स्टाइल के बारें में पूछा गया है. वह बताते है कि उनका यह हेयर स्टाइल उनका खुद का उन्होंने ये किसी से कौपी नहीं किया है.

बता दें कि नीरज अपने हेयरस्टाइल को लेकर काफी चर्चा बटोरते है. सोशल मीडिया पर उनकी कई ऐसी फोटोज हैं जिसमें उनके बाल काफी आकर्षक लग रहे हैं. लोग उनकी फोटोज पर कमेंट कर हेयरस्टाइल की तारीफ भी करते हैं. नीरज हरियाणा के छोटे से गांव से आते हैं. इसके अलावा नीरज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते है. हर कोई गूगल पर ये जरूर सर्च करता है कि नीरज की गर्लफ्रेंड कौन है, उनको चहाने वाले ये जानना चाहते है कि उनकी कोई लव लाइफ है की नहीं.

क्योंकि जब कोई एथलीट शानदार प्रदर्शन करता है या किसी खिलाड़ी का नाम लाइमलाइट में आता है तो अक्सर उसके व्यक्तिगत जीवन के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुकता बढ़ जाती हैं और ऐसा ही नीरज चोपड़ा के साथ है. नीरज चोपड़ा काफी हैंडसम हैं, नौजवान हैं, और एक बेहद सफल खिलाड़ी हैं. उनको शोहरत दौलत की भी कोई कमी नहीं है. ऐसे में लोगों को यह जानने में दिलचस्पी है कि आखिर वह कौन खुशनसीब लड़की है जिसको नीरज अपनी लव लेडी कहते है.

नीरत बताते है कि “फोकस अपने खेल की तरफ है. वे अपने करियर पर ही ध्यान देते है. नीरज को लगता है कि उनकी उम्र अभी इतनी ज्यादा नहीं है कि वह इन सब चीजों के बारे में सोचें और खेल में उनका गोल्डन करियर अभी आगे और भी लंबा है. जब उनसे पूछा गया कि आप पर शादी को लेकर दबाव है तो नीरज ने कहा कि उनका फोकस तो पूरी तरह पूरी तरह खेल की तरफ है, शादी वगैरह जैसी चीजें चलती रहेंगी. लेकिन, फिलहाल मैं सिंगल हूं और मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है.

मेजर ध्यानचन्द्र के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असंख्यच खेलप्रेमियों के चेहरों पर मुस्का न बिखेर दी है. उन्हों्ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया है. अब खेल रत्न हॉकी के ‘जादूगर’ कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के नाम पर दिया जाएगा. प्रधानमंत्री ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी. ज‍िसके बाद खेलप्रेमियों ने मोदी सरकार के इस फैसले का खुले दिल से स्वागत किया. मोदी सरकार के इस बड़े फैसले का स्वादगत उत्त र प्रदेश के मुख्येमंत्री योगी आदित्यिनाथ ने भी अभिनन्दन किया है. योगी ने ट्विटर पर लिखा “उत्तर प्रदेश में जन्मे देश के हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नामकरण असंख्य खेल प्रेमियों व सम्पूर्ण खेल जगत का सम्मान है.” सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया है.

बता दें कि इस अवार्ड को 1991-92 में शुरू किया गया था. इसका नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया था. पीएम मोदी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारत के उन अग्रणी खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने भारत के लिए सम्मान और गौरव अर्जित किया. उन्होंने कहा कि हमारे देश का सर्वोच्च खेल सम्मान उन्हीं के नाम पर रखा जाना बिल्कुल सही है.देश लम्बे समय से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग कर रहा था. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार का नाम देकर भारत की खेलप्रेमी जनता को सबसे शानदार उपहार दिया है.
हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का हॉकी में अविश्वसनीय योगदान रहा है. उन्होंने अपने आखिरी ओलंपिक (बर्लिन 1936) में कुल 13 गोल दागे थे. इस तरह एम्स्टर्डम, लॉस एंजेलिस और बर्लिन ओलंपिक को मिलाकर ध्यानचंद ने कुल 39 गोल किए, जिससे उनके बेहतरीन प्रदर्शन का पता चलता है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें