कपिल शर्मा का फूटा गुस्सा, Indigo एयरलाइंस को क्यों लगाई फटकार

इंडियन कौमेडियन कपिल शर्मा को आप ने हमेशा हंसतेमुसकराते देखा होगा, लेकिन ऐसा पहली दफा सुनने में आया है कि उन्होंने किसी को गुस्से में फटकार लगाई है. दरअसल, कौमेडियन कपिल शर्मा की बुधवार, 29 नवंबर की रात की फ्लाइट लेट हो गई, जिस के बाद वे इंडिगो एयरलाइंस पर जम कर भड़कते नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वे लगभग एक घंटे तक दूसरे पैसेंजर्स के साथ ट्रांजिट बस में फंसे रहे और उन्हें फ्लाइट को ले कर किसी तरह की कोई अपडेट नहीं दी गई. कपिल ने कहा कि उन्हें सिर्फ यह बताया गया कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है.


अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा, ‘डियर इंडिगो पहले आप ने हमें 50 मिनट तक बस में इंतजार कराया और अब आप की टीम कह रही है कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है, क्या? सच में? हमें रात 8 बजे तक टेक औफ करना था और 9:20 बज चुके हैं, अभी भी कौकपिट में कोई पायलट नहीं है, क्या आप को लगता है कि ये 180 पैसेंजर्स फिर से इंडिगो में उड़ान भरेंगे? कभी नहीं #इंडिगो 6ई 5149 #बेशर्म.’


कपिल ने आगे एक अपडेट में लिखा, ‘अब वे सभी पैसेंजर्स को फ्लाइट से उतार रहे हैं और कह रहे हैं कि हम आप को दूसरे प्लेन में भेज देंगे लेकिन फिर से हमें सिक्योरिटी चैक के लिए टर्मिनल पर वापस जाना होगा.’


इस के बाद कपिल शर्मा ने एक और पोस्ट किया और लिखा, ‘लोग आप की वजह से जूझ रहे हैं और इंडिगो सिर्फ झूठ, झूठ और झूठ बोल रहा है. व्हील चेयर पर कुछ बूढ़े पैसेंजर्स हैं, जिन की हैल्थ बहुत अच्छी कंडीशन में नहीं है. आप को शर्म आनी चाहिए.’

Bigg Boss 17: क्या ‘बिग बौस’ के घर में होता है सैक्स? नाविदे सोल ने खोले कई राज

इन दिनों ‘बिग बौस सीजन 17’ बड़ा ही मजेदार चल रहा है. शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देते नजर आ रहे हैं. लेकिन अब शो में एक नए मुद्दे को ले कर बातें चल रही हैं कि क्या ‘बिग बौस’ के शो में सैक्स भी होता है? दरअसल, नाविद सोल (Naved Sole) ने बाहर निकल कर कई राज खोले है, जो कि अब मीडिया की हैडलाइन बन चुकी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


आप को बता दें कि ‘बिग बौस 17’ से निकले के बाद नाविद सोल ने कहा था कि अभिषेक को ले कर उन के मन में फीलिंग्स है. वही जब उन से पूछा गया कि क्या ‘बिग बौस’ के घर में सैक्स होता है? तो नाविद ने काफी शौकिंग बात बताई. दरअसल, समर्थ जुरेल घर में आने के बाद से कई क्लिप्स वायरल हुई हैं, जिन में दर्शकों ने उन का आपत्तिजनक व्यवहार नोटिस किया था. ऐसी ही एक क्लिप पर सवाल किया गया था. जिस पर नाविद ने बताया कि उन्होंने कंबल के अंदर अजीब हरकत देखी.

नाविद ‘बिग बौस 17’ के अंदर कुछ वक्त और रहना चाहते थे, ताकि वे अपने और अभिषेक के स्पैशल रिश्ते को और समझ सकें. यह बात उन्होंने सिद्धार्थ कनन को बताई थी. सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप दिखा कर नाविद से पूछा गया कि क्या ‘बिग बौस’ के घर में सैक्स होता है? इस क्लिप में ईशा बैठी थीं और ब्लैकेंट के अंदर कुछ मूंवमेंट हो रहा था. पास में नाविद भी बैठे थे और यह सब देख रहे थे.


हालांकि, जैसे दिख रहा था उस क्लिप में ऐसा बिलकुल नहीं था. नाविद ने बताया कि वह जिग्ना का पैर था. वे अपने पैर की स्ट्रैचिंग करती रहती हैं. उस वक्त वे पैर को ऊपर-नीचे कर रही थीं. नाविद ने जिग्ना की तारीफ भी की. नाविद बोले कि मैं पूरी ईमानदारी से बताऊंगा और यह शरारत की वजह से नहीं बता रहा जब मैं मकान नं.1 वन हार्ट रूम में था, तब ईशा और समर्थ लगातार ब्लैकेंट के अंदर कुछ अजीब हरकत कर रहे है. मैं ने अंकिता से भी कहा कि ब्लैकेंट के अंदर कुछ हो रहा है. इस के बाद वे बोले कि मुझे नहीं पता कि अंदर क्या हो रहा था. इस के बाद वे हंस कर बात टाल देते हैं और बोलते हैं कि शायद योगा चल रहा होगा.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें