राखी सावंत और शर्लिन चौपड़ा बने दुश्मन से दोस्त, मीडिया के सामने किया गालों पर Kiss

राखी सावंत जो हर दिन अपने कंट्रोवर्शियल टॉक की वजह से चर्चा में रहती है एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई है, जी हां, एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर हुईं एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोपों को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रही है. जिसमें अब उन्हें शर्लिन चोपड़ा का भी सपोर्ट मिल गया है.

आपको बता दें , कि कुछ वक्त पहले ही अदाकारा राखी सावंत ने अपनी मां को खोया था. अभी अदाकारा इस दर्द से उबरी भी नहीं थी कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में भी भूचाल आ गया.  अदाकारा राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ घरेसू हिंसा के आरोपों में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसके बाद अदाकारा लगातार अपने पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं. अपनी शादी को बचाने और पति आदिल खान दुर्रानी को उनकी कथित करतूतों के लिए सजा दिलवाने की कोशिशों में जुटीं अब अदाकारा राखी सांवत को शर्लिन चोपड़ा का भी साथ मिल गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @varindertchawla

साजिद खान को बिग बॉस 16 से बाहर लाने की कोशिशों में जुटीं अदाकारा शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत के बीच जमकर कहासुनी हुई थी। दोनों की ये लड़ाई मीडिया के कैमरों के सामने सारी हदें पार करती दिखी थीं.जिसमें दोनों एक्ट्रेसेस ने एक दूसरे के अश्लील वीडियोज तक मीडिया में दिखाने की कोशिश की थी. इस दौरान दोनों के बीच आर-पार की लड़ाई छिड़ी और दोनों दुश्मन बन बैठीं. मगर अब राखी सावंत को दुख के वक्त में शर्लिन चोपड़ा का सहारा मिला है. शर्लिन चोपड़ा ने आज न सिर्फ मीडिया के सामने आकर राखी सावंत का समर्थन किया बल्कि उनके गालों पर कैमरों के सामने पप्पी तक कर डाली. इसके बाद शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत के ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

एक्ट्रेस राखी सावंत को सपोर्ट करते हुए मीडिया से बात करते वक्त एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने आदिल खान दुर्रानी को महाठग बताया है. जो लोगों की भावनाओं से खेलता है और फरेब करता है.  शर्लिन चोपड़ा ने इस वक्त राखी सावंत को हिम्मत से काम लेने के लिए हौसला दिया और दुख के वक्त उनका साथ दिया.

सरगुन मेहता ने शेयर किया डोमेस्टिक वॉयलेंस का वीडियो, बोली – उसे जेल में होना चाहिए

एक्ट्रेस और प्रॉड्यूसर सरगुन मेहता जितनी कमाल की एक्टर हैं उससे कहीं ज्यादा कमाल की प्रॉड्यूसर भी हैं, सरगुन मेहता अपने रियल लाइफ में भी उतनी ही बोल्ड नजर आती हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह डोमेस्टिक वॉयलेंस के बारे में बात करती नजर आ रही हैं.

एक्ट्रेस ने अपने गुस्से को जाहिर करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है और अपने गुस्से को जाहिर किया है.  सरगुन मेहता ने कहा है कि जब हिंसा हो तभी खुलकर बोलना चाहिए, आपको इसे सहने की जरुरत नहीं है. अगर आपकी फैमली इस मामले में सपोर्ट ना करें तो आपको इस पर खुलकर बोलना चाहिए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta)

उन्होंने लिखा कि वो आदमी उसे रोज मारता था क्योंकि उसने 2 बेटियां जन्म दे दी, बेटों को नहीं, मैं आशा करती हूं, कि हम किस दौर में जी रहे हैं, मैं आशा करती हूं कि वह जल्द आरेस्ट हो और सलाखों के पीछे जाए, आगे सरगुन ने लिखा कि इसे मारने औऱ गाली देने की कुछ रिकॉर्डिंग हमारे पास में भी है.

लेकिन हमारे पास अभी भी बहुत सारे लोग हैं जो इस तरह की हरकते करते हैं, आप बोलिए अपना मुंह बंद मत रखिए, आप इससे बेहतर डिजर्व करती हैं. मुझे पता है कि इससे बाहर आने के लिए बहुत ताकत लगती है, लेकिन आपको इसकी जरुरत है, वह इस हिंसा का शिकार होकर अपने पीछे 6, 4 साल की बेटी छोड़ गई.

प्लीज उन लोगों को साहस दें कि वह इस परेशानी से उबर के बाहर आएं, बता दें कि उस महिला का नाम मनदीप है वह पीछले 8 साल से यह सब झेल रही है. सरगुन ने लिखा कि आई एम सॉरी मैं इस घरेलू हिंसा से तुम्हें बचा नहीं पाई . और तुम तंग आकर अपनी जान दे दी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें