⚲

भोजपुरी एक्ट्रेस को लेनी पड़ी दुश्मनी, फैंस को पोस्ट करके दी जानकारी

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी हर दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वे फैंस के साथ तस्वीर और वीडियोज शेयर करती रहती है. रानी के हर पोस्ट पर लाखों लोग रिएक्ट करते है, ऐसा ही एक खास पोस्ट रानी ने शेयर किया है. जिसे देखने के बाद फैंस परेशान हो गए है.


आपको बता दें, कि भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी को लोग सोशल मीडिया की क्वीन कहते हैं क्योंकि उनका कोई भी पोस्ट इंटरनेट पर आते ही छा जाता है. इस बीच रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. रानी ने एक कोटेशन शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि ‘आपको सबसे बड़ा फैन कोई अजनबी है लेकिन सबसे बड़ा हेटर आपका कोई जानने वाला है.’ इस पोस्ट को देखने के बाद लोग ये कह रहे हैं कि रानी की कोई करीबी शख्स से दुश्मनी हो गई है. हालांकि एक्ट्रेस ने इस बारे में कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है.


बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने तमाम बड़े स्टार्स जैसे कि पवन सिंह, रवि किशन और खेसारी लाल यादव के साथ काम किया है. एक्ट्रेस रानी ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में भी दी हैं. रानी चटर्जी ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी धमाल मचाया है. इतनी ही नहीं रानी ने तो ओटीटी पर भी अपना परचम लहराया है. वो वेब सीरीज मस्तराम में नजर आई थीं.

विक्की जैन के बेघर होने से पहले अंकिता ने कही ये बात, फिनाले से 5 दिन पहले हुए इविक्ट

बिग बौस सीजन 17 इन दिनों फिलाने के नजीद आता जा रहा है वही, शो को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट मिल चुके है. हालांकि अब इन 6 में से एक घर से बेघर हो गए है वो और कोई नहीं बल्कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पति विक्की जैन (Vicky Jain)  है जो कि फिनाले से 5 दिन पहले घर से बाहर हो चुके है. इसी बीच अंकिता विक्की जैन को सख्त चेतावनी देती हुई नजर आई है.


आपको बता दें कि शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल चुके है अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण शेट्टी है जिन्होंने शो में अपनी जगह पक्की कर ली है. विक्की जैन का मिड वीक इविक्शन हुआ. विक्की के इविक्शन ने घरवालों को हैरान कर दिया. शो में अंकिता विक्की के जाने पर फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं, लेकिन उन्होंने इविक्शन के समय अपने पति विक्की जैन को एक सख्त चेतावनी भी दी.

दरअसल, बिग बॉस 17 में मेकर्स ने फिनाले से पहले अपना आखिरी दांव खेला है. शो में रातों-रात मिड वीक इविक्शन हुआ, जिसके रिजल्ट ने हर किसी के होश उड़ा दिए. वोट्स के आधार पर विक्की जैन घर से बाहर हो गए हैं. विक्की शो से बाहर आने से पहले सबसे काफी अच्छे से मिलकर आए. तो वहीं, अंकिता लोखंडे अपने पति को जाते देख रोती हुई दिखीं. इस मौके पर अंकिता लोखंडे  ने अपने पति विक्की को बाहर जाने से पहले एक सख्त चेतावनी भी दी, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikas Jain (@realvikasjainn)


हुआ यूं कि विक्की जैन को पार्टीज का काफी ज्यादा शौक है और वह अंकिता को हंसाने के लिए बोलते हुए दिखे कि अब बाहर जाकर पार्टी भी करनी है, जिससे अंकिता रोते हुए चिड़ गईं और एक्ट्रेस ने अपने पति को पार्टी न करने की चेतावनी दे दी. अंकिता ने रोते हुए ही सख्ती से बोला, ‘तुम बाहर जाकर पार्टी नहीं करोगे।’ अंकिता की इस बात पर हर कोई हंसने लगा. तब बिग बॉस भी बोल पड़े थे, ‘विक्की बता देना पार्टी में कहां आना है.’ इस माहौल ने विक्की जैन के इविक्शन में भी हर किसी को हंसा दिया.

बता दें कि विक्की जैन का इविक्शन लोगों को पसंद नहीं आया है. फैंस का मानना था कि मिड वीक इविक्शन में अरुण माशेट्टी को बाहर होना चाहिए था. बिग बौस 17 के ग्रैंड फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो गया है. शो का ग्रैंड फिनाले चंद दिनों बाद 28 जनवरी को होने वाला है.

BB17: बिग बौस में मचा घमासान, मीडिया के सामने अंकिता- मन्नारा में छिड़ी जंग

रिएलिटी शो बिग बौस 17 इन दिनों ग्रैंड फिनाले के नजदीक पहुंच गया है. 28 जवनवरी की रात ये फैसला आ जाएगा कि कौन होगा सीजन 17 का विनर. वही, इसी वीक शो में कंटेस्टेटं का सामना मीडिया से कराया गया है. जहां सवाल-जवाब किए गए है. इसी बीच अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा मीडिया के सामने बुरी तरह कैट फाईट करती हुई नजर आई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mannara❤️ (@memannara)


आपको बता दें कि शो का लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो सामने आया है. जिसमे दिखाया गया है कि टॉप फाइव कंटस्टेंट से मीडिया ने खूब सवाल किए. ये टॉप कंटेस्टेंट्स है. मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, विक्की जैन और अरुण माशेट्टी. वहीं, अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा मीडिया के सामने ही बुरी तरह लड़ती दिखीं.

प्रोमो वीडियो में प्रेस कॉन्फ्रेंस दिखाई गई है. जहां जर्नलिस्ट एक-एक करके घरवालों से सवाल कर रहे हैं. एक जर्नलिस्ट विक्की जैन से पूछती है, ‘आपने मुनव्वर फारूकी को कहा था कि मेरे यहां 200 लोग काम करते हैं आपको किस चीज का घमंड है. अंकिता लोखंडे के पति का या फिर कोयले की खान का.’ तब विक्की कहती हैं, ‘मुझे दोनों चीजों का है.’ इसी तरह मुनव्वर फारूकी से भी सवाल किए जाते है.


इसके बाद बाद मीडिया मन्नारा चोपड़ा से पूछती है, ‘इस सीजन में सबसे ज्यादा आप डेसपिरेड नजर आईं है. आपने खानजादी के कैरेक्टर पर भी सवाल किया था. तब मन्नारा जवाब में कहती हैं, ‘उस वक्त मैंने क्या कहा. मुझे सच में याद नहीं है.’ तभी बीच में अंकिता लोखंडे बोलती हैं, ‘जब भी कोई मन्नारा को किसी से परेशानी होती है, तो मन्नारा उसके खिलाफ इतना घटिया बोलती है जिसकी हद नहीं है.’ तभी मन्नारा आगे आती हैं और बोलती हैं, ‘विक्की भैया की सॉक्स चाटो. ये सब आपने कहा है मुझे. तो आप खुद कुछ मत बोलिए. यही से दोनों की जबरदस्त बहस शुरु हो जाती है.

बताते चले कि 28 को ग्रैंड फिनाले से पहले मिड वीक इविक्शन होने वाला है. मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, विक्की जैन और अरुण माशेट्टी में से कोई एक इविक्ट हो जाएगा. दावा है कि विक्की जैन और अरुण माशेट्टी में से कोई एक इविक्ट हो जाएगा. कई फैंस अरुण का नाम लिख रहे हैं.

Bigg Boss 17 : घेर से बेघर होंगे अभिषेक कुमार, फैंस ने लगाई मेकर्स की क्लास

रिएलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है शो में हर दिन कुछ नया हंगामा देखने को मिल रहा है. शो में सबसे ज्यादा मजेदार होता है इविक्शन, और इन दिनों ये इविक्शन (Eviction) की तलवार अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) पर लटकती हुई नजर आ रही है. जी हां, अभिषेक कुमार इन दिनों मुसीबत में घिरते हुए नजर आ रहे है. जिसकी खबर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही है और अभिषेक के फैंस मेकर्स की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AbhishekKumar (@aebyborntoshine)


आपको बता दें कि बीते दिनों अभिषेक कुमार ने कैप्टेंसी टास्क से पहले समर्थ जुरेल को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था, जिस वजह से पूरे घर में हंगामा हुआ था. बिग बॉस की तरफ से तब उस मुद्दे को बिल्कुल भी नहीं उठाया गया, लेकिन दावा है कि वीकेंड का वार में अभिषेक कुमार का फैसला होगा. अभिषेक को मेकर्स सजा देते हुए एलिमिनेट कर देंगे. अभिषेक के एविक्शन की बात सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं, जिसके चलते X पर फैंस ने हंगामा खड़ा कर दिया है.

बिग बॉस 17 के कई फैन पेज पर ये खबर वायरल हो रही है कि इस वीकेंड का वार में मेकर्स अंकिता लोखंडे को अभिषेक कुमार का फैसला करने का मौका देंगे. अंकिता के पास अभिषेक को बाहर निकालने की भी पावर होगी और अंकिता इसका पूरा इस्तेमाल करेंगी. वह अभिषेक को इविक्ट कर देंगी. इससे घर में हंगामा खड़ा होगा, लेकिन फैंस ने भी X पर बवाल खड़ा कर दिया है. अभिषेक कुमार के इविक्शन की बात सुनकर फैंस भड़क गए हैं और मेकर्स को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं.

बता दें, कि सुबह-सुबह NATION SUPPORTS ABHISHEK ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है. फैंस अभिषेक को किंग और शेर का टैग दे रहे हैं. कई फैंस ने अभिषेक कुमार को हजारों दिलों का किंग बताया है. अभिषेक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिषेक के सामने बोल रहे हैं, ‘मैं कहीं नहीं जा रहा हूं लाइट बंद करके ही जाऊंगा.’ इस वीडियो के साथ फैन ने लिखा है, ‘तू शेर है ट्रॉफी लेकर ही आएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AbhishekKumar (@aebyborntoshine)


बताते चले कि बिग बॉस 17 के घर में अभिषेक कुमार का इविक्शन सिर्फ टीआरपी बटोरने का तरीका बताया जा रहा है. शो के पुराने सीजन में भी ऐसे ही कंटेस्टेंट्स थप्पड़ मारने की वजह से बाहर गए हैं और उन्हें वापिस शो में लाया गया है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें